KVS Admission Process 2025

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 2025-26

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भारत में स्कूल शिक्षा के लिए प्रसिद्ध संस्थान है। यह संस्था अपने उच्च शैक्षणिक मानकों और गुणवत्ता के लिए जानी जाती है, जिससे हर अभिभावक अपने बच्चों को यहाँ पढ़ाना चाहता है। 2025-26 के शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है, जिसके बारे में आपको जानना आवश्यक है।प्रवेश के संबंध में इस लेख में विस्तार से बताया गया है। हम उम्मीद करते हैं, यह लेख आपकी सभी जिज्ञासाओं को शांत करेगा? मित्रों, आप पढ़ रहे हैं लेख,KVS Admission Process 2025.

Table of content

प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आने वाले कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। माह फरवरी के अंत तक केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश का शेडयूल जारी होने की संभावना है। यह विद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा। जिसे आप केन्द्रीय विद्यालय संगठन की साइट पर जाकर देख सकते हैं। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कोई समस्या न हो। Apply online for RRB Group D post. Kvs ki pravesh prakriya kya hai fees आदि की जानकारी हम इस लेख में देगें।

आप अपने पुत्र अथवा पुत्री को कक्षा 1 में प्रवेश दिलाना चाहते हैं तो उसके लिये आपको कोई विशेष तैयारी करने की जरूरत नहीं है। इसके संबंध में जानकारी लेख में दी गई है। अन्य कक्षाओं जैसे कक्षा 2 से 11 तक की प्रवेश प्रक्रिया ऑफलाइन मोड मे होगी। जिसके संबंध में आप अधिकृत बेवसाइट से जानकारी ले सकते हैं। अथवा आपके आसपास के किसी केन्द्रीय विद्यालय में जाकर जानकारी लें।

अन्य कक्षाओं में kendriya vidyalaya mai pravesh kaise len यह ध्यान रखें कि आपके बच्चे का स्तर केन्द्रीय विद्यालय के स्तर के अनुरूप हो। यदि नहीं है तो अभी से उसे इसकी जानकारी अवश्य दे दें। जिससे प्रवेश की अन्य प्रक्रियाओं से वह बाधित ना हो। आप पढ़ रहे हैं लेख,KVS Admission Process 2025.

प्रवेश प्रक्रिया की संक्षिप्त जानकारी Infographics में है

KVS Admission Process 2025

कृपया उपरोक्त Infographics अपने मित्रो, परिचितों एवं संबंधियों को शेयर करें।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आपको KVS Online Admission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहाँ आप अपने बच्चे का नामांकन कर सकते हैं।

  • कक्षा: आवेदन कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के लिए होते हैं।
  • आयु सीमा:
    • Kendriya Vidyalaya Class 1 Admission के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष और अधिकतम 8 वर्ष होनी चाहिए। विशेष परिस्थितियों मेे अधिकतम आयुसीमा में छूट का प्रावधान है।

आरक्षण पद्धति

केन्द्रीय विद्यालयों में समाज के विभिन्न वर्गो के लिये निम्नानुसार आरक्षण का प्रावधान है

  • अनुसूचित जाति (एससी) के लिये 15 प्रतिशत
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिये 7.5 प्रतिशत
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) के लिये 27 प्रतिशत
  • दिव्यांग एवं शारीरिक अक्षमता के लिये 3 प्रतिशत

राष्ट्रीयता

  • KVS Admission Process 2025-26 के लिए भारतीय नागरिकों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं।
  • भारत में कार्यरत विदेशी नागरिकों के बच्चे भी केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिये पात्र है। बर्शेते की वे अन्य प्रवेश संबंधी अर्हताएं पूरी करते हों।

जरूरी दस्तावेज

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा का स्कूल प्रमाण पत्र
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • अभिभावक का आधार कार्ड या वोटर कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का सर्विस सर्टिफिकेट (पिछले 7 सालों की ट्रांसफर की जानकारी के साथ)
  • आप पढ़ रहे हैं लेख,KVS Admission Process 2025.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश के लिये निम्न प्रक्रिया अपनायें जिससे आप सुगमता से फार्म भर पायेगें। रजिस्ट्रेशन के बाद ही आप फार्म भर पायेगें।

  • केवीएस की अधिकृत साइट पर जायें। Kendriya Vidyalaya Sangathan
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • दिये गये निर्देशों को अवश्य पढ़ें।
  • दिये गये चेक बाक्स को टिक करें।
  • अगली स्क्रीन पर समस्त जानकारी भरें।
  • इन जानकारी में बच्च्े का नाम, पिता तथा माता का नाम, एवं जन्म तिथि शामिल है।
  • आपक मोबाइल नम्बर दर्ज करें।
  • ई मेल आई डी दर्ज करें।
  • अन्य आवश्यक विवरण भरे।
  • प्रदर्शित केप्चा कोड भरकर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाईल नम्बर पर प्राप्त कोड को निर्धारित स्थान पर भरे।
  • रजिस्ट्रेशन कम्पलीट करें।
  • उसके पश्चात स्क्रीन पर प्रदर्शित विवरण सही सही नोट करें। अथवा इसका प्रिंट ले लें।
  • इस रजिस्ट्रेशन विवरण के आधार पर आप फार्म भरेगें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिये यहां क्लिक करें।
KVS Admission Process 2025

साभार: केन्द्रीय विद्यालय संगठन की साइट से स्क्रीन शाट साभार।

फार्म भरने के लिये अधिकृत साइट

आप केन्द्रीय विद्यालय संगठन के पोर्टेल पर जाकर आवेदन कर सकते है। लेकिन उसके पूर्व आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद फार्म भरने की प्रक्रिया निम्नलिखित होगी-

आपको फार्म भरने के लिये निम्नलिखित चरणों का पालन करना है –

  • केन्द्रीय विद्यालय संगठन की साइट पर लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक फार्म खुलेगा। उस फार्म में लॉग इन कोड, बच्चे की जन्मतिथि तथा मोबाईल नम्बर लिखें।
  • उसके पश्चात केप्चा कोड भरे एवं लॉग इन करें।
  • आपके सामने केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश का आवेदन पत्र होगा।
  • इस आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरकर अगले पेज के लिये क्लिक करें।
  • आपके सामने प्रदर्शित सूची ओपन होगी। उस सूची में से अधिकतम तीन स्कूल चुनें।
  • फोटो एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • घोषणा वाले बाक्स में चेक करें।
  • भरी हुई जानकारी को देखने के लिये प्रिव्यू बटन पर क्लिक करें। जानकारी में कोई कमी हो तो पूर्ण करें।
  • उसके पश्चात आवेदन पत्र जमा करने का बटन क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल पर ओटीपी आयेगा।
  • आपके आवेदन जमा होनेे का नम्बर अपने पास नोट कर लें। एप्लीकेशन का प्रिंटआउट भी आप ले सकते हैं।
  • केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2025 आप यहां जाकर देख सकते हैं।

KVS Admission Process 2025

साभार: केन्द्रीय विद्यालय संगठन की साइट से स्क्रीन शाट साभार।

केन्द्रीय विद्यालयों में प्रवेश की प्राथमिकता

मित्रों, यह अच्छी तरह से जान लें कि केन्द्रीय विद्यालय केन्द्र सरकार के बच्चों के लिये विशेष रूप से हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि अन्य छात्र इनमें प्रवेश नहीं ले सकते हैं। निर्धारित वर्ग के छात्रों के प्रवेश के बाद बची सीटों पर केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी से इतर प्रवेश मिलता है। केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के नियम प्राथमिकता उल्लेख विस्तृत रूप से किया गया है।

इन विद्यालयों में प्रवेश की प्राथमिकता का विवरण निम्नानुसार है –

  • केन्द्र सरकार के सभी कर्मचारियों/अधिकारियों के बच्चे।
  • पूर्व सेनिकों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान, उच्च संस्थानों के अधिकारी कर्मचारी के पुत्र/पुत्री
  • राज्य सरकार के कर्मचारी के बच्चे।
  • राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के बच्चे।
  • विदेशी नागरिकों के बच्चे एवं सामान्य नागरिकों के बच्चे।

चयन प्रक्रिया

  • लॉटरी सिस्टम: KVS Admission Process 2025 में आवेदन के बाद, चयन लॉटरी के माध्यम से होता है। चयनित विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट KVS की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
  • सूचना: लॉटरी की जानकारी फोन के माध्यम से भी दी जाएगी। KVS के यूट्यूब चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा। हमारी अन्य वेबसाइट पर होम एण्ड किचन एप्लायंसेस पर लिखे लेख पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • कक्षा 1 के लिए आवेदन: 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगा।
  • कक्षा 2 और ऊपर के लिए: आकलन के माध्यम से।
  • मेरिट लिस्ट: मई महीने में पहली, दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन: अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू, अंतिम सप्ताह तक आवेदन जमा करने की समय सीमा होगी।

महत्वपूर्ण जानकारी टेबल के माध्यम से

कार्यविवरण
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन रजिस्ट्रेशन KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर। उसके पश्चात आवेदन
आवेदन शुरूकक्षा 1 के लिए 1 अप्रैल 2025 से। कक्षा 2 और ऊपर के लिएऑफलाइन मोडके माध्यम से।
आयु सीमा
कक्षा 1: 6 से 8 वर्ष विशेष परिस्थितियों मेे अधिकतम आयुसीमा में छूट का प्रावधान है।
जरूरी दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र

पिछली कक्षा का स्कूल प्रमाण पत्र

फोटो और हस्ताक्षर

अभिभावक का आधार या वोटर कार्ड

जाति प्रमाण पत्र

स्थाई निवास प्रमाण पत्र

सर्विस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

mobile number
E Mail ID
चयन प्रक्रियालॉटरी सिस्टम के माध्यम से।
मेरिट लिस्टमई महीने में जारी की जाएगी (पहली, दूसरी और तीसरी लिस्ट)।
लॉटरी की सूचनाMobile पर दी जायेगी। आप भी सम्पर्क में रहें।
आवेदन फीसलागू होती है, विवरण KVS की वेबसाइट पर उपलब्ध।
ट्रांसफर पॉलिसीसरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए।

KVS के फायदे

  • सर्वांगीण विकास: केंद्रीय विद्यालय में क्या-क्या सुविधा है? इसके उत्तर में हम इतना कहेंगे कि केंद्रीय विद्यालय न केवल अकादमिक शिक्षा पर ध्यान देते हैं बल्कि छात्रों के पूर्ण विकास के लिए खेल, संगीत, कला, और विभिन्न को-करिकुलर गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं। आप पढ़ रहे हैं लेख,KVS Admission Process 2025.
  • राष्ट्रीय एकीकरण: KVS के विद्यालय देश भर में फैले हुए हैं, जो छात्रों को विविध सांस्कृतिक बैकग्राउंड के साथ रहने और सीखने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना विकसित होती है।
  • स्थानांतरण की सुविधा: सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए, KVS स्कूल एक बड़ी राहत है क्योंकि इन स्कूलों के होने से स्थानांतरण के दौरान शिक्षा में व्यवधान नहीं होता है।
  • उच्च शैक्षणिक मानक: केंद्रीय विद्यालय देश के कुछ सबसे अच्छे शिक्षकों और संसाधनों के साथ छात्रों को प्रदान करते हैं जिससे उनकी शैक्षणिक यात्रा बेहतर होती है। Read about IGNOU B.Ed. by distance mode.

आवेदन प्रक्रिया में मदद

  • सहायता केंद्र: KVS की वेबसाइट पर एक सहायता केंद्र है जहाँ से आप आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियाँ और समस्या निवारण की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
  • हेल्पलाइन नंबर: संगठन हेल्पलाइन नंबर भी प्रदान करता है जिस पर आप कॉल कर सकते हैं यदि आपको कोई समस्या हो।
  • वीडियो ट्यूटोरियल: KVS का यूट्यूब चैनल प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित वीडियो ट्यूटोरियल भी प्रदान करता है जो ऑनलाइन आवेदन करने में मदद कर सकते हैं।

बच्चों के लिए तैयारी

  • अकादमिक तैयारी: यदि आपका बच्चा उच्चतर कक्षा में आवेदन कर रहा है, तो उसके पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड को देखकर, अगर जरूरत हो तो अतिरिक्त कोचिंग या ट्यूशन की व्यवस्था करें।
  • मनोवैज्ञानिक तैयारी: नया स्कूल और नए दोस्तों के साथ ढलना आसान नहीं होता। बच्चों को इस बदलाव के लिए मानसिक रूप से तैयार करने के लिए उनके साथ बातचीत करें, उन्हें समझाएँ और प्रोत्साहित करें।
  • अनुशासन और दिनचर्या: केंद्रीय विद्यालय में अनुशासन और समय का महत्व है। अपने बच्चों को पहले से ही नियमित दिनचर्या में लाने की कोशिश करें ताकि वे स्कूल के वातावरण में तेजी से ढल सकें।

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 2025-26 (FAQ)

FAQ 01

Q1. क्या केंद्रीय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है?

A1. हाँ, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

Q2. केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए आवेदन कब से शुरू हो रहे हैं?

A2. कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी।

Q3. क्या केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा है?

A3. हाँ, आयु सीमा है। उदाहरण के लिए, कक्षा 1 के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2025 तक 6 से 8 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Q4. क्या केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने के बाद कोई साक्षात्कार होता है?

A4. नहीं, KVS में प्रवेश के लिए कोई साक्षात्कार नहीं होता। चयन प्रक्रिया लॉटरी और मेरिट लिस्ट के आधार पर होती है।

Q5. क्या केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने के बाद कोई फीस लगती है?

A5. हाँ, प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन फीस लगती है। हालांकि, फीस की राशि समय-समय पर बदल सकती है इसलिए नवीनतम जानकारी के लिए KVS की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Q6. क्या KVS में प्रवेश के लिए शैक्षणिक प्रदर्शन का महत्व है?

A6. कक्षा 1 के लिए आमतौर पर शैक्षणिक प्रदर्शन का महत्व नहीं होता, यह लॉटरी पर आधारित होता है। लेकिन, उच्च कक्षाओं में पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड को ध्यान में रखा जा सकता है।

FAQ 02

Q7. क्या केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए किसी विशेष दस्तावेज की आवश्यकता होती है?

A7. हाँ, आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं: जन्म प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा का स्कूल प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, अभिभावक का आधार या वोटर कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, और सर्विस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।

Q8. क्या KVS में प्रवेश के बाद ट्रांसफर पॉलिसी है?

A8. हाँ, KVS के पास ट्रांसफर पॉलिसी है जो विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए सुविधाजनक होती है ताकि उनकी शिक्षा में व्यवधान न आए।

Q9. केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट कब जारी होती है?

A9. मेरिट लिस्ट मई महीने में जारी की जाती है, जिसमें पहली, दूसरी और तीसरी लिस्ट शामिल हो सकती हैं।

Q10. अगर मेरा बच्चा मेरिट लिस्ट में नहीं है, तो क्या उसे केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा?

A10. यदि आपका बच्चा पहली या दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं है, तो तीसरी लिस्ट जारी होने तक इंतजार करें। अगर उसमें भी चयन नहीं होता है, तो अगले सत्र के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं या वेटिंग लिस्ट की स्थिति को देख सकते हैं।

FAQ 3

Q. What are the 5 categories of KV admission?

उ. लेख में इसकी जानकारी दी गई है। आपको यहां से पता चल जायेगा कि किस केटेगिरी के आवेदक के बच्चे पात्र हैं।

Q. Can a normal child get admission in Kendriya Vidyalaya?

उ. केन्द्रीय विद्यालयों में निर्धारित केटेगिरी के अंतर्गत ही प्रवेश दिया जाता है। जब सीटें खाली रह जाती है उस समय सामान्य लोगों के बच्चों को भी प्रवेश दिया जाता है।

Q. How are students selected in Kendriya Vidyalaya?

उ. केंद्रीय विद्यालयों (केवी) के लिए छात्रों का चयन कक्षा 1 में केटेगिरी के आधार पर होता हे। अन्य कक्षाओं में प्राप्तांक एवं प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।

यदि आपके कोई और प्रश्न हैं, तो KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या उनके संपर्क नंबरों पर संपर्क करें।

Opinion

अंत में हमारा ओपिनियन, केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश प्रक्रिया बहुत आसान हैं। आपको इसके लिये निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाईन आवेदन करना हैं। उसके पश्चात लॉटरी सिस्टम से सीट अलॉटमेंट तक इंतजार करना है। जब आपको केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिये कॉल किया जाये तब जाकर बच्चे का प्रवेश करा दें। आपको कक्षा 12 वीं तक पुत्र/पुत्री के अध्ययन अध्यापन की चिंता नहीं रहेगी।

इस प्रकार, केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को समझना और उसके लिए तैयार होना आपके बच्चे की शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए, केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या उनके सोशल मीडिया चैनलों को फॉलो करें।

प्रवेश से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक

Read following article

Leave a Reply