engineering entrance exams after 12th 2025

12वीं के बाद इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम: पूरी जानकारी

first view: मित्रों, आप में से कौन नहीं चाहेगा उसे देश के जाने माने इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश मिले? इसी विचार को ध्यान में रखते हुये यह लेख लिखा गया है। You are reading, engineering entrance exams after 12th.

इंजीनियरिंग (Engineering) भारत में सबसे लोकप्रिय करियर विकल्पों में से एक है। हर साल लाखों छात्र 12वीं के बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं (Engineering Entrance Exams) की तैयारी करते हैं।

इस लेख में, हम आपको भारत में उपलब्ध प्रमुख इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम, उनकी योग्यता, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के सुझावों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

प्रवेश परीक्षाएं क्यों जरूरी हैं?

इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए छात्र को एक राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय या निजी संस्थान द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है। इन परीक्षाओं से छात्रों का मूल्यांकन उनके गणित (Mathematics), भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और तार्किक क्षमता (Logical Reasoning) के आधार पर किया जाता है।

मित्रों, देश में ऐसे अनेक इंजीनियरिंग कालेज है जिनमे बिना एन्ट्रेंस एक्जाम अथवा नाम मात्र की प्रवेश परीक्षा के प्रवेश दिया जाता है।

लेकिन वहां आपका केरियर संवरेगा? इस बात की संभावना लगभग नहीं के बराबर है।

अतः इस तरह के संस्थान का चुनाव ना ही करें तो बेहतर होगा।

आपको प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही प्रवेश लेना चाहिये।

इस लेख में हमने 6 सबसे अच्छी engineering entrance exams after 12th 2025 की जानकारी दी है। यदि आप JEE में सलेक्ट नहीं हुये हैं अथवा किन्हीं कारणोंवश यह परीक्षा नहीं दे पाये हैं तो निराश ना हों।

यह अवसर आपके लिये है। इसे लपक लें और अपना केरियर संवारें।

इस लेख में हम आपको list of engineering entrance exams in india after 12th भी देगें।

भारत में प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं

मित्रों, इस लेख में हम IIT JEE प्रवेश परीक्षा को शामिल नहीं कर रहे हैं। हमने यह मानकर चला है कि आप नहीं दे सके हैं। आप IIT JEE के लिये हमारे अन्य लेख पढ़ें। आपको संपूर्ण विवरण मिल जायेगा। यहां पर हमने प्रमाणित तथा भारतीय तकनीकि शिक्षा परिषद द्वारा मान्य परिक्षाओं को ही लेख में शामिल किया है। इसके अतिरिक्त अन्य माध्यमों की प्रमाणिकता की जानकारी होने के बाद हम उन्हें भी अगले लेख में शामिल करेगें।

Birla Institute of Technology & Science (BITSAT)

सबसे पहले हम बात करेगें देश के जाने माने संस्थान की। वह है, बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पिलानी। यह संस्थान कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) लेता है। जिसे पिलानी, गोवा एवं हैदराबाद के केम्पस में आयोजित किया जाता है। जिसके संबंध में इस वर्ष जल्दी ही जानकारी प्रसारित की जायेगी।

संयोजक: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS)
उद्देश्य: बीआईटीएस पिलानी, गोवा और हैदराबाद में प्रवेश
योग्यता: 12वीं में न्यूनतम 75% (PCM में 60% प्रत्येक)
परीक्षा पैटर्न:

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • कुल 130 प्रश्न (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश और लॉजिकल रीजनिंग)
  • नेगेटिव मार्किंग होती है
  • प्रथम एवं द्वितीय सत्र के लिये यह परीक्षा इस वर्ष मई एवं जून में आयोजित किये जाने की संभावना है। इसके संबंध में समय पर हम आपको जानकारी अवश्य देगें।

Vellore Institute of Technology Engineering Entrance Examination (VITEEE)

यह भी देश का एक प्रमुख तकनीकी संस्थान है।

यह संस्थान अपनी engineering entrance exams after 12th 2025 प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश देता है। प्रतिवर्ष इस इंस्टीटयूट की प्रवेश परीक्षा में लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं। यहां का प्लेसमेंट काफी अच्छा है। 2 घण्टा एवं 30 मिनिट की परीक्षा में बहु विकल्प प्रश्न होते हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन ली जाती है।

अन्य जानकारी निम्नानुसार है –

संयोजक: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT)
उद्देश्य: वीआईटी वेल्लोर, चेन्नई, भोपाल और आंध्रप्रदेश कैंपस में प्रवेश
योग्यता: 12वीं में न्यूनतम 60% (ओबीसी/एससी/एसटी के लिए 50%)
परीक्षा पैटर्न:

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
  • फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स/बायोलॉजी, इंग्लिश और एप्टीट्यूड
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
  • वर्ष 2025 में यह परीक्षा अप्रेल माह मे ंहोना अपेक्षित है।
  • अतः मुख्य विषयों की तैयारी पर ध्यान दें। आपकी कक्षा 12 वीं की तैयारी भी यहां काम आयेगी।

State Common Entrance Test Cell (MHT-CET)

यह engineering entrance exams after 12th 2025 महाराष्ट्र राज्य के इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश के लिये है। राज्य सरकार इसके लिये स्टेट कॉमन टैस्ट आयोजित करता है। यह एक लिखित परीक्षा हैै जिसमें प्रतिवर्ष लगभग 4 लाख विद्यार्थी भाग लेते हैं।इस परीक्षा के माध्यम से महाराष्ट्र के छात्र अपना केरियर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बना सकते हैं।

यह अवश्य है कि यह राज्य स्तर की परीक्षा है। लेकिन इस परीक्षा का पेटर्न काफी अच्छा है।

आपको प्रवेश के लिये अच्छा स्कोर करना होगा। जिससे अच्छी ब्रांच में आपका प्रवेश हो। अन्य जानकारी निम्नानुसार है –

संयोजक: महाराष्ट्र सरकार
उद्देश्य: महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश
योग्यता: महाराष्ट्र राज्य के छात्र, 12वीं पास
परीक्षा पैटर्न:

  • ऑफलाइन/ऑनलाइन मोड
  • फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCB वाले मेडिकल के लिए)
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
  • यह परीक्षा भी अप्रेल माह में आयोजित होना अपेक्षित है।
  • अतः इसके लिये पहले से ही आवेदन कर दें। आवेदन के साथ ही तैयारी पुख्ता रखें।

Karnataka Common Entrance Test (KCET)

अन्य राज्यों के समान कर्नाटक राज्य भी अपने इंजीनियरिंग कॉलेजो के लिये प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। इसे कर्नाटक कॉमन इन्ट्रेस टेस्ट के नाम से जाना जाता है। यह परीक्षा बी.आर्च एवं बी. टेक. के लिये आयोजित की जाती है। यह एक लिखित परीक्षा है। इस परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी एवं कन्नड़ है। हिंदी माध्यम के विद्यार्थियो को निराश होने की जरूरत नहीं है। आपको अंग्रेजी का कामचलाउ ज्ञान हो तो भी आप इस परीक्षा के वस्तुनिष्ट प्रश्नों को समझकर उत्तर दे सकते हैं।

अन्य जानकारी निम्नानुसार है-

संयोजक: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA)
उद्देश्य: कर्नाटक के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश
योग्यता: कर्नाटक के निवासी छात्र
परीक्षा पैटर्न:

  • ऑफलाइन मोड
  • फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी (PCM/PCB)
  • इस वर्ष 2025 में यह परीक्षा फेस 1 के लिये अप्रेल में तथा फेस 2 के लिये जून में आयोजित की जायेगी। हिंदी माध्यम के विद्यार्थी गणित भौतिकी एवं रसायन के साथ ही अंग्रेज भी पुख्ता करें। आपको अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता होगी।

West Bengal Joint Entrance Examinations (WBJEE)

यह परीक्षा प. बंगाल सरकार द्वारा आयोजित की जाती है।

यह भी एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। जिसके माध्यम से बी.टेक. एवं बी. फार्मा. में प्रवेश दिया जाता है।इस परीक्षा में 4 घण्टे के दो प्रेपर होते है। परीक्षा वस्तुनिष्ट प्रकार की होती है। परीक्षा का माध्यम अंगेजी एवं बंगाली है। अतः हिंदी माध्यम के विद्यार्थी अतिरिक्त परिश्रम करे तो वे अवश्य सफल हो सकते हैं।

अन्य जानकारी निम्नानुसार है –

संयोजक: प. बंगाल सरकार (WBJEE)
उद्देश्य: प. बंगाल के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश
योग्यता: प. बंगाल के निवासी छात्र
परीक्षा पैटर्न:

  • ऑफलाइन मोड
  • फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स B.Tech. के लिये और बायोलॉजी (PCM/PCB) B.Pharma के लिये
  • इस वर्ष 2025 में यह परीक्षाअप्रेल में आयोजित की जायेगी।

SRM Joint Engineering Entrance Examination (SRMJEEE)

एसआरएम इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नालॉजी द्वारा चेन्नई द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जाती है।

कम्प्यूटर बेस्ड CBT इस परीक्षा के माध्यम से सात हजार विद्यार्थी चुने जाते हैं। जिन्हें SRM में प्रवेश मिलता है। परीक्षा में प्रतिवर्ष एक लाख विद्यार्थी बैठते हैं। कम्प्यूटर बेस्ड इस परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाते हैं।

यह MCQ प्रश्न होते हैं। अन्य जानकारी निम्नानुसार है –

संयोजक: SRM Institute of Science and Technology
उद्देश्य: SRM में प्रवेश हेतु।
योग्यता: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा है। कक्षा 12वीं में प्रथम श्रेणी प्राप्त कोई भी छात्र परीक्षा दे सकता है।
परीक्षा पैटर्न:

  • ऑनलाईन माध्यम से ली जाती है।परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाते है।
  • फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स B.Tech. के लिये
  • इस वर्ष 2025 में यह परीक्षा अप्रेल में आयोजित की जायेगी।

उपरोक्त सभी परीक्षाएं engineering entrance exam after 12th science के लिये है।

उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य परीक्षाओं की जानकारी भी हम समय पर देते रहेगें।

अतः हमारी साइट पर विजिट करते रहें।

कैसे करें तैयारी?

1. सिलेबस को अच्छी तरह समझें

हर परीक्षा का सिलेबस थोड़ा अलग होता है लेकिन फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स तीनों विषयों में अच्छी पकड़ जरूरी है। एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें आधार मजबूत करने के लिए सबसे अच्छी हैं।

2. टाइम टेबल बनाएं

हर विषय को बराबर समय दें। कमजोर विषयों को अधिक समय दें

हर दिन कम से कम 6-8 घंटे पढ़ाई करें।

3. मॉक टेस्ट दें और पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें

जेईई मेन, एडवांस्ड और अन्य परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट देना बेहद जरूरी है।

इससे आपको परीक्षा पैटर्न और टाइम मैनेजमेंट समझने में मदद मिलेगी।

4. शॉर्ट नोट्स बनाएं

फॉर्मूला, महत्वपूर्ण पॉइंट्स और ट्रिक्स के शॉर्ट नोट्स बनाएं ताकि अंतिम समय में रिवीजन आसान हो।

5. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं

रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें, हेल्दी डाइट लें और हल्की एक्सरसाइज करें ताकि आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. 12वीं के बाद सबसे लोकप्रिय इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम कौन से हैं?

सबसे लोकप्रिय परीक्षाएं JEE Main, JEE Advanced, BITSAT, VITEEE, और MHT-CET हैं।

2. क्या 12वीं में 50% अंकों के साथ इंजीनियरिंग कर सकते हैं?

कुछ निजी विश्वविद्यालय जैसे VITEEE और राज्य स्तरीय परीक्षाएं कम अंकों पर भी प्रवेश देती हैं, लेकिन JEE के लिए 75% अनिवार्य है।

3. क्या 12वीं के बाद बिना एंट्रेंस एग्जाम के इंजीनियरिंग कर सकते हैं?

हां, कुछ निजी कॉलेज 12वीं के अंकों के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन देते हैं, लेकिन अच्छे कॉलेज में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम जरूरी है।

4. इंजीनियरिंग की तैयारी कब से शुरू करनी चाहिए?

आमतौर पर 11वीं कक्षा से तैयारी शुरू करना बेहतर होता है, लेकिन 12वीं में भी सही योजना बनाकर तैयारी की जा सकती है।

5. कौन-सी किताबें इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम के लिए बेस्ट हैं?

NCERT की किताबें बेस के लिए सबसे अच्छी हैं। इसके अलावा HC Verma (Physics), OP Tandon (Chemistry) और RD Sharma (Maths) की किताबें भी बहुत मददगार हैं।

क्या आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिये शानदार वीडियो बनाना चाहते हैं? अधिक जानकारी के लिये यहां क्लिक करें।

opinion

अंत में हमारा ओपिनियन, 12वीं के बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं करियर का एक महत्वपूर्ण चरण होती हैं। सही योजना, रणनीति और मेहनत से आप इनमें सफलता पा सकते हैं। अगर आपका सपना IIT, NIT या किसी अच्छे कॉलेज में पढ़ने का है, तो नियमित पढ़ाई करें, सही स्टडी मटेरियल का चयन करें और मॉक टेस्ट पर फोकस करें।

यदि आपके पास कोई सवाल है या किसी विशेष परीक्षा के बारे में जानकारी चाहिए, तो कमेंट में पूछें!

Read following

Leave a Reply