Best Two Wheeler Insurance Online in Hindi for Year 2021

Best Two Wheeler Insurance Online in Hindi आप स्वयं आनलाईन टू व्हीलर इंश्योरेंस करें

मित्रों आपका पुनः स्वागत है। यह लेख टू व्हीलर इंश्योरेंस पर लिखा गया है। शायद ही ऐसा केाई व्यक्ति होगा जिसके पास टू व्हीलर ना हो? आप अभी तक अपने एजेंट या इंश्योरेंस कम्पनी के माध्यम से वाहन का बीमा कराते थे। लेकिन अब आपको एजेंट के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप स्वयं Online टू व्हीलर इंश्योरेंस करवा सकते हैं। लेख में इससे संबंधित जानकारी है। तो आइये आपकी सुविधा के लिये शुरू करते हैं, Best Two Wheeler Insurance Online in Hindi.

क्या आप स्वरोजगार के इच्छुक हैं? पढ़ें लेख, कैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) में लोन ले सकते हैं

लेख को निम्न भागों में बांटा गया है –

अपने स्वयं के शानदार टू व्हीलर के अतिरिक्त क्या आप अन्य घरेलु उपकरण खरीदना चाहते हैं? जानकारी के लिये विजिट करें, Home & Kitchen appliances.

बीमा की जानकारी

भारत में टू व्हीलर इंश्योरेंस जरूरी है। यदि Comprehensive insurance नहीं तो कम से कम आपके पास Third Party वाहन बीमा अवश्य होना चाहिये। भारतीय मोेटर वाहन अधिनियम 1988 में इसे जरूरी बताया गया है। वाहन बीमा दुर्घटना के पश्चात होने वाली हांनि से वित्तीय सुरक्षा देता है। आपके वाहन से किसी अन्य व्यक्ति के चोटग्रस्त होने अथवा उसकी मृत्यु हो जाने पर क्लेम देने की जिम्मेदारी कम्पनी की हो जाती है। इस तरह से आप अपने वाहन से वित्तीय सुरक्षा पाते हैं।

सामान्यतः सभी वाहन बीमा दो प्रकार के होते हैं

1. Comprehensive two wheeler insurance

यह सबसे अच्छी बीमा सुरक्षा है। इसमें पूरे वाहन का इंश्योरेंस होता हैं। चालक के साथ ही पीछे बैठी सवारी भी इसके अंतर्गत कवर की जाती है। इसके अतिरिक्त थर्ड पार्टी बीमा भी इसमें शामिल होता है।

2. Third party Insurance

भारतीय मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार यह अनिवार्य है। भले ही आपके पास वाहन का सम्पूर्ण बीमा ना तो भी यह होना चाहिये। आपके टू व्हीलर से किसी दूसरे व्यक्ति की जीवन हानि अथवा चोट लगने पर यह कवर प्रदान करता है।

इंश्योरेंस से लाभ

टू व्हीलर इंश्योरेंस के निम्नलिखित लाभ हैं–

  • टू व्हीलर के चोरी हो जाने अथवा खो जाने पर कवर मिलता है।
  • दुर्घटना में वाहन की टूट फूट हो जाने पर कवर मिलता है। आप वित्तीय हांनि से बच जाते हैं।
  • भारतीय मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार वाहन बीमा अनिवार्य है। अतः सड़क पर अनावश्यक परेशानी से बचते हैं।
  • आपके वाहन से किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन हांनि अथवा चोट लगने पर बीमा कवर मिलता है। आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • आप के दुर्घटनाग्रस्त अथवा चोट ग्रस्त होने पर वित्तीय सहायता मिलती है।
  • आपके साथ वाहन पर सवारी को भी बीमा कवर मिलता है।
  • आप सड़़क पर निश्चितता पूर्वक वाहन चला सकते हैं।
  • अन्य अनेक प्रकार की कानूनी परेशानियों से बचते हैं।

Best Two Wheeler Insurance Online in Hindi. Please read & share.

Read Excellent Small Business Ideas in Hindi for year 2021 (लघु उद्योगों की जानकारी)

विभिन्न बीमा पालिसी एवं कम्पनी

यहां हम आपको कुछ प्रमुख कम्पनियों की जानकारी दे रहे हैं। यह कम्पनी टू व्हीलर के लिये आनलाईन इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध कराती है।

1. Iffco Tokio Two wheeler Insurance

इफको टोकियों अपनी क्विक सर्विस के लिये जानी जाती है। यहां से आप Online नये टू व्हीलर का Insurance कर सकते हैं। अथवा आप अपनी पालिसी का रिनूवल कर सकते हैं। यहां पर एवं थर्ड पार्टी इंश्योरेंस उपलब्ध है। इसकी विशेषताएं निम्नानुसार है –

  • Emergency के समय यह तुरंत सर्विस देती है।
  • कम्पनी ने अपनी सेवायें 24 घण्टे उपलब्ध कराई है।
  • आपको Documentation में कोई परेशानी नहीं होगी।
  • क्लेम के लिये भटकना नहीं पड़ेगा।

आनलाईन बीमा के लिये लिंक Iffco Tokio Two Wheeler Insurance पर क्लिक करें।

Best Two Wheeler Insurance Online in Hindi. Useful article for you & your friend.

2. New India Two Wheeler Insurance

यह भारत की जानी मानी जनरल इंश्योरेंस कम्पनी है। यह भारत सरकार की प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी है। यह चोरी, दुर्घटना, आग्नि आदि से बचाव के लिये बीमा पालिसी देती है। यहां भी थर्ड पार्टी एवं पूर्ण बीमा की सुविधा उपलब्ध है। इसकी विशेषताएं निम्नानुसार हैं–

  • देश भर में बीमा की सुविधा है।
  • जल्दी क्लेम मिलता है।
  • सभी तरह के टू व्हीलर पर बीमा सुविधा उपलब्ध है।
  • यह कम्पनी विश्व के अन्य देशों में भी कार्यरत है।

Online बीमा के लिये लिंक New India Two Wheeler Insurance पर क्लिक करें।

3. SBI General Two Wheeler Insurance

यह भारत के सबसे बड़े बैंक का भाग है। इसकी सुविधाएं देश भर में उपलब्ध हैं। इसमें क्लेम के लिये आपको कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। इसकी विशेषताएं निम्नानुसार हैं–

  • कम्पनी अच्छी पालिसी उपलब्ध कराती है। जिसमें अन्य कम्पनियों की अपेक्षा प्रीमियम की लचीली सुविधा मिलती हैं
  • नो क्लेम बोनस की सुविधा उपलब्ध है।
  • अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाता है।

टू व्हीलर बीमा के लिये लिंक SBI General Insurance पर क्लिक करें।

4. Bajaj Allianz Two Wheeler Insurance

बजाज कम्पनी अपनी आधुनिक तथा क्विक सर्विस के लिये जानी जाती है। यह अपने ग्राहकों बीमा संबंधी सेवायें उपलब्धक कराने में कभी देरी नहीं करती है। कम्पनी की विशेषताएं निम्नानुसार हैं-

  • कम्पनी चोरी, दुर्घटना, आगजनी तथा प्राकृतिक आपदा के लिये भी बीमा सुविधा प्रदान करती है।
  • थर्डी पार्टी बीमा को कम्पनी ने काफी आकर्षक बनाया है।
  • आप कम्पनी द्वारा प्रस्तावित सर्विस सेन्टर पर फ्री चेक अप तथा सर्विस करा सकते हैं।
  • आपकी टू व्हीलर पालिसी आसानी से आनलाईन रिन्यू होती है।
  • क्लेम तथा अन्य सुविधाएं तत्परता से मिलती है।
  • हर समय कम्पनी के कस्टमर केयर से बात कर बीमा संबंधी समस्यायें सुलझाई जा सकती है।
  • आपके मोबाइल पर क्लेम तथा अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई जाती है।

आपके टू व्हीलर के इंश्योरेंस के लिये Bajaj Allianz पर क्लिक करें।

5. Kotak Mahindra Two Wheeler Insurance

कोटक महेन्द्रा अपने ग्राहकों की जरूरत अच्छी तरह से जानती है। यह कम्पनी कस्टमर की सुविधा को ध्यान में रखते हुये पालिसी तैयार करती है। इसकी विशेषताएं निम्नानुसार है–

  • आप यहां से अपनी टू व्हीलर बीमा पालिसी को जल्दी रिन्यु करवा सकते हैं।
  • अतिरिक्त टू व्हीलर बीमा सुविधा उपलब्ध है।
  • थर्ड पार्टी बीमा की सुविधा को आकर्षक बनाया गया है।
  • आनलाईन पालिसी लेने पर भुगतान की लचीली सुविधा है।

टू व्हीलर बीमा के लिये Kotak Mahindra पर क्लिक करें।

Best Two Wheeler Insurance Online in Hindi. Read & buy Insurance for your Two Wheelers.

6. Two Wheeler Insurance by National Insurance

यह भारत सरकार का एक प्रसिद्ध उपक्रम है। यह कम्पनी जनरल इंश्योरेंस का एक भाग है। कम्पनी बर्षो से दो पहिया वाहनों के लिये बीमा उपलब्ध करा रही है। इसकी विशेषताएं निम्नानुसार है –

  • आप अपने क्लेम का आनलाईन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • नो क्लेम बोनस की सुविधा उपलब्ध है।
  • केशलेस सुविधा कम्पनी ने उपलब्ध कराई है।
  • आपकी सुविधा के अनुसार पालिसी को कस्टमाइज किया जा सकता है।

Please visit On National Insurance for Two wheeler Insurance.

Please visit for reading Best Online Learning Apps in India.

7. Oriental Two Wheeler Insurance

ओरियंटल इंश्योरेंस भी भारत सरकार का उपक्रम है। यह भी बरसों से बीमा सुविधा उपलब्ध करा रही है। कम्पनी की विशेषताएं निम्नानुसार है-

  • कम्पनी अच्छी क्लेम सर्विस उपलब्ध कराती है।
  • ग्राहकों को परसनल एक्सीडेंट जैसी अन्य अलग प्रकार की सुविधाएं दी जाती है।
  • विशेष प्रकार के डिस्काउंट आफर करती है। जैसे वाहन चोरी रोकने वाली डिवाइस लगाने पर मिलने वाला डिस्काउंट।
  • सीमित समयावधि के लिये भी कवर प्राप्त किया जा सकता है।

आनलाईन टू व्हीलर बीमा के लिये Oriental Two Wheeler Insurance पर क्लिक करें।

8. United India Two Wheeler Insurance

यह भी जनरल इंश्योरेंस कम्पनी का एक भाग है। इसकी विशेषताएं निम्नानुसार है-

  • विभिन्न प्रकार के डिस्काउंट की सुविधा उपलब्ध है।
  • अतिरिक्त कवर की सुविधा दी जाती है।
  • कम्पनी किसी भी क्लेम को शीघ्र पूर्ण करती है।
  • 24 घण्टे कस्टमर सपोर्ट की सुविधा है।

आनलाईन बीमा के लिये United India पर क्लिक करें।

9. TATA AIG Two Wheeler Insurance

टाटा एआईजी अपनी विविधतापूर्ण सुविधा के लिये जानी जाती है। कम्पनी अपने ग्राहकों को विशिष्टि मानती है। उसी के अनुसार कम्पनी ने पालिसी भी तैयार की है। इसकी विशेषताएं निम्नानुसार है —

  • सात दिवस के अंदर क्लेम सटेमेंट किया जाता है।
  • आप आनलाईन क्लेम कर सकते हैं।
  • क्लेम संबंधी शिकायत करने पर कम्पनी वाहन को स्वयं पिकअप करती है।
  • एक्सीडेंट के पश्चात रिपेयर पर 6 माह की वारंटी दी जाती है।
  • कम्पनी 24 घण्टा कस्टमर केयर पर ग्राहकों के लिये उपलब्ध है।

आनलाईन इंश्योरेंस के लिये TATA AIG Two Wheeler Insurance पर क्लिक करें।

10. Reliance Two Wheeler Insurance

यह भारत की प्रमुख जनरल इंश्योरेंस उपलब्ध कराने वाली कम्पनी है। कम्पनी टू व्हीलर के लिये आकर्षक पालिसी उपलब्ध कराती है। इसकी विशेषताएं निम्नानुसार है —

  • आप अपनी पालिसी को आसानी से रिन्यु करा सकते हैं।
  • कम्पनी क्लेम सेटेलमेंट जल्दी करने में विश्वास रखती है।
  • नो क्लेम बोनस सहित अन्य आकर्षक सुविधाएं कम्पनी ने ग्राहकों समक्ष पेश की है।
  • कम्पनी का भारत के अनेक गेरेज से फ्री चेकअप तथा रिपेयर के लिये टाइअप है।
  • रिलायंस अपने ग्राहकों के लिये 24 घण्टा आनलाईन उपलब्ध है।

आनलाईन बीमा के लिये Reliance Two Wheeler Insurance पर विजिट करें।

इसके अतिरिक्त अन्य जनरल इंश्योरेंस कम्पनियां भी हैं। वह भी टू व्हीलर आनलाईन बीमा उपलब्ध कराती है। आपके क्षेत्र तथा सुविधा के अनुसार वहां से भी आनलाईन बीमा कराया जा सकता है।

कुछ उपयोगी सुझाव

आप अपने टू व्हीलर का आनलाईन इंश्योरेंस कराते समय निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखें –

बीमा की समयावधि

आपके टू व्हीलर की पालिसी कितने वर्ष के लिये की जा रही है। यदि आप तीन वर्ष के लिये पालिसी लेते हैं तो कम पीमियम देय होगा। वहीं इसके विपरीत एक वर्ष के लिये बीमा कराने पर अधिक प्रीमियम देना पड़ेगा। अतः बेहतर होगा कि तीन वर्ष के लिये वाहन बीमा करायें।

प्रीमियम की राशि

यह आपके टू व्हीलर के माडल तथा निर्माण वर्ष तथा अन्य फीचर्स पर निर्भर करता है। इसके साथ ही थर्ड पार्टी प्रीमियम भी इसमे ंजोडा जाता है। आजकल वाहन बीमा के लिये जीएसटी 28 प्रतिशत है। अतः आपके टू व्हीलर का प्रीमियम अधिक हो जाता है। लेकिन आप यह ना देखकर प्राप्त होने वाली सुविधाओं पर ध्यान दें। क्योंकि कम प्रीमियम देकर आप तात्कालिक रूप से कुछ धन लाभ प्राप्त कर लेगें। लेकिन वाहन के क्लेम के समय परेशानी होगी। अतः प्रीमियम की अपेक्षा उपलब्ध सुविधाओं पर ध्यान दें।

कस्टमर केयर सुविधा

यह देखें कि आपकी बीमा कम्पनी 24 घण्टा कस्टमर सपोर्ट उपलब्ध कराती है। जिससे आपको कभी भी कम्पनी से परामर्श करने में परेशानी नहीं होगी।

क्लेम सटेमेंट रेशियों

क्लेम सटेमेंट रेशियों महत्वपूर्ण एवं विचारणीय बिंदु है। यह बीमा कम्पनी की उत्कृष्टता को दर्शाता है। अच्छी कम्पनियां जल्दी तथा उचित क्लेम सटेल करने में देरी नहीं करती है।

कवर की सुविधा

टू व्हीलर इश्योरेंस कराते समय कवरेज की सुविधा की जानकारी अवश्य ले लें। एसेसरीज, थर्ड पार्टी बीमा, अन्य सुविधाएं किस तरह से होगी। वह किस प्रकार से दी जायेगी। इसकी जानकारी अवश्य लें। वाहन के खो जाने, चोरी होने अथवा अन्य प्राकृतिक आपदा पर कवर मिलेगा या नहीं। इसकी जानकारी आपको होना चाहिये।

रिपेरिंग की सुविधा

क्या कम्पनी ने देश भर में गेरेज से टाइअप किया है। जिससे आपको रिपेरिंग तथा सविर्सिग की अच्छी सुविधा मिलेगी। बड़ी एवं अच्छी कम्पनियों ने देश भर में क्विक क्लेम के लिये नेटवर्क स्थापित किया है। अतः इस तरह की कम्पनी से बीमा सुविधा लेने पर रिपेरिंग की टेंशन से बच जायेगें।

Best Two Wheeler Insurance Online in Hindi. Read & share article.

निष्कर्ष

लेख में हमने दस बीमा कम्पनियां सुझाई हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि शेष अच्छी नहीं है। आपके क्षेत्र में कौनसी कम्पनी से आनलाईन टू व्हीलर बीमा ठीक रहेगा। आप अच्छी तरह से जानते हैं। अतः उपरोक्त में से जो भी कम्पनी आपके क्षेत्र में अच्छी सुविधा दे रही है उसे चुनें। बीमा कम्पनी का चुना करते समय क्लेम सटेलमेंट, क्विक सर्विस आदि मिलेगी भी या नहीं यह अवश्य देखें। लेख को मित्रों, परिचितों में शेयर करें। जिससे वे भी आनलाईन टू व्हीलर बीमा सुविधा का लाभ ले सकें।

Two wheeler online insurance

लेख के लिये किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है। लेख के अंदर दिये गये लिंक आपकी सुविधा के लिये है। इनसे लेखक अथवा साइट के Owner को किसी प्रकार का कमीशन प्राप्त नहीं होता है।

Read following article –

Leave a Reply