Best Mobile Recharge App in Hindi

Best Mobile Recharge App in Hindi (मोबाइल रिचार्ज करने वाले एप)

मित्रों आप सब मोबाईल रिचार्ज के लिये किसी ना किसी एप का उपयोग करते होगें? क्या आप यह जानते हैं कि कौनसा एप रिचार्ज के लिये सबसे अच्छा है? इस लेख में कुछ अच्छे मोबाइल रिचार्ज एप की जानकारी है। जिससे आप बहुत सरलता से मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। तो लीजिये पेश है लेख, Best Mobile Recharge App in Hindi (मोबाइल रिचार्ज करने वाले एप)

क्या आप अपने घर के लिये शानदार घरेलु उपकरण खरीदना चाहते हैं? विजिट करें – Home & Kitchen Appliances.

कृपया ध्यान दें — लेख में सुझाये गये एप केवल मोबाइल रिचार्ज के लिये नहीं है। इनकी सहायता से अनेक कार्य आनलाइन किये जा सकते है। आप इनकी सहायता से यूटिलिटी बिल पेमेंट, मनी ट्रांसफर आदि का कार्य कर सकते हैं। यह ई वालेट का काम भी करते हैं। जिससे आपको कही भी कैशलेस भुगतान की सुविधा मिल जाती है। अतः चुनाव करते समय उपयोग के अन्य विकल्पों पर भी ध्यान दें।

Best Mobile Recharge App in Hindi.

लेख को निम्न भागों में बांटा गया है-

Read other article Excellent Small Business Ideas in Hindi for year 2021.

आनलाईन रिचार्ज की जरूरत

आजकल प्रत्येक के पास स्मार्ट फोन है। अब इसे रिचार्ज के लिये शायद ही आप किसी शाप पर जाते होगें? लेकिन यह भी ज्ञात होना चाहिये कि कौनसा अच्छा मोबाइल रिचार्ज एप है। अन्यथा रिचार्ज में मिलने वाले डिस्काउंट से आप वंचित रह जायेगें। लेख में कुछ उपयोगी मोबाइल रिचार्ज एप की जानकारी है। जिनके उपयोग से आप अच्छी बचत कर सकते हैं। इनके माध्यम से रिचार्ज भी जल्दी एवं अच्छी तरह से हो जाता है।

Best Mobile Recharge App in Hindi (मोबाइल रिचार्ज करने वाले एप)

रिचार्ज के लिये उपयोगी एप

लेख के इस भाग में कुछ अच्छे मोबाइल रिचार्ज एप की जानकारी है। इनमें से किसी एक का उपयोग सुविधानुसार करें।

1. Paytm Mobile recharge app

यह मोबाइल रिचार्ज की प्रसिद्ध एवं पुरानी कम्पनी है। कम्पनी का मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिये उपलब्ध है। भारत में प्रायः इस मोबाइल एप के संबंध में लोग जानते हैं। आपने कभी इसका उपयोग किया होगा? इसके फंक्शन बहुत सरल हैं। इसके साथ ही इसे उपयोग में लेना भी आसान है।

इस मोबाइल रिचार्ज एप के साथ देश भर के अनेक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर जुड़े हुये हैं। यह सभी आपरेटर की अच्छी रिचार्ज सुविधाओं को उपलब्ध कराता है। यह डिजीटल वालेट भी है। इसलिये भुगतान के अच्छे विकल्प मिल जाते हैं।

Best Mobile Recharge App in Hindi

Pros

  • विश्वसनीय एवं फास्ट
  • बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है
  • किसी भी एन्ड्रायड फोन में आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है।
  • यहां पर यूपीआई एवं वालेट जैसे आप्शन मिलते हैं।

Cons

  • केवल नये यूजर्स के लिये ही डिस्काउंट उपलब्ध है।
  • पेटीएम का मुख्य बिजनेस मोबाइल रिचार्ज नहीं है।

Best Mobile Recharge App in Hindi (मोबाइल रिचार्ज करने वाले एप) Share article in your friends.

2. PhonePe Mobile app

फोनपे को उपयोग में लेना बहुत आसान है। यह एप किसी भी प्रकार के लेनदेन के लिये UPI का उपयोग करता है। इस एप की सहायता से बिल भुगतान एवं अन्य कार्य भी किये जा सकते हैं। इस एप का इंटरफेस आकर्षित करता है। एप में उपयोग करने वाले को अनेक प्रकार के डिस्काउंट की सुविधा मिलती है।

आपके लिये एप ने अनेक सुविधाएं प्रदान की है। इसके वालेट में Credit Card से धन जमा नहीं किया जा सकता है। यह मोबाइल रिचार्ज का अच्छा विकल्प है।

Best Mobile Recharge App in Hindi

Pros

  • इसे रिफर करके धन अर्जित किया जा सकता है।
  • फोनपे में कैशबैक सुविधा है।
  • यह UPI का उपयोग करता है।
  • एप का इंटरफेस आसान है।

Cons

  • इसे क्रेडिट कार्ड से लोड नहीं किया जा सकता है।
  • प्रारंभ में उपयोग करने में कुछ कठिनाई हो सकती है।

Best Mobile Recharge App in Hindi. Share in your friends.

3. FreeCharge App

फ्रीचार्ज नया एप है। यह कम समय में ही देश भर में लोकपिय्र हो गया है। यह गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में डाउनलोड के लिये उपलब्ध है। इसे एन्ड्रायड फोन पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां से आप सभी प्री पेड के साथ ही पोस्ट पेड मोबाइल तथा डीटीएच रिचार्ज कर सकते हैं। यह अच्छा डिजीटल वालेट है। इसका इंटरफेस बहुत आकर्षक है। आप इसे डाउनलोड कर उपयोग करें। समय समय पर यह डिस्काउंट भी आफर करते हैं।

Pros

  • आसान प्रोसेस
  • अनेक प्रकार के आफर्स उपलब्ध हैं।
  • मर्चेट के लिये अनेक आप्शन है।

Cons

  • केवल कुछ ही फीचर्स उपयोगी है।
  • यहां UPI की सुविधा नहीं है।

Best Mobile Recharge App in Hindi (मोबाइल रिचार्ज करने वाले एप)

4. MobiKwik recharge App

यह एप अनेक प्रकार की सेवायें उपलब्ध कराता है। इसकी सहायता से मोबाइल, डेटा कार्ड और डीटीएच रिचार्ज किये जा सकते हैं। यह यूटीलिटी बिल भुगतान के िलये भीी उपयुक्त है। यह जीवन बीमा, सामान्य बीमा के प्रीमियम के भुगतान की सुविधा भी देता है। इसका इनबिल्ट डिजिटल वालेट फंक्शन तेजी गति से चेकआउट देता है। यह अवश्य है कि इसमें पेटीएम जैसी सुविधा नहीं है। लेकिन उपयोग में सरल है।

यह बिल भुगतान संबंधी सभी कार्य अच्छी तरह से कर सकता है। यह कम समय में बहुत अधिक डाउनलोड किया गया है।

Pros

  • इस एप पर अनेक विके्रता रजिस्टर्ड है।
  • इसका ई वालेट बहुत प्रभावशाली है।
  • इंटरफेस बहुत आसान है।

Cons

  • इस एप में सुपर कैश की अच्छी व्यवस्था नहीं है।
  • यह अभी प्रारंभिक अवस्था में है।

Best Mobile Recharge App in Hindi (मोबाइल रिचार्ज करने वाले एप)

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ कैसे लें। इस संबंध में जानकारी के लिये पढ़ें, आप कैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) में लोन ले सकते हैं.

5. Amazon Pay App

यह विश्वप्रसिद्ध ई-कामर्स कम्पनी अमेजन का एप है। यह विशेष इंटीगे्रटेड फीचर्स से लैस है। इसकी सहायता से आनलाईन खरीद के पेमेंट के लिये भी किया जा सकता है। आजकल यह एप भुगतान के बदले में डिस्काउंट तथा कैशबैक भी दे रहा है।

Best Mobile Recharge App in Hindi.

यह पेमेंट के क्षेत्र में भारत में नया एप है। लेकिन कम समय में ही इसने अपनी पहचान बना ली है। यह मोबाइल रिचार्ज के अतिरिक्त अन्य पेमेंट संबंधी सुविधाएं भी देता है। उनमें मील्स, मूवी, ई बुक आदि के पेमेंट शामिल है। इसमें एमाउंट लोड करने पर कैश बैक भी मिलता है।

Pros

  • यह एक प्रसिद्ध ई वालेट है।
  • एमाउंट लोड करने पर कैशबैक मिलता है।
  • अमेजन पर खरीद के लिये भुगतान का अच्छा विकल्पह है।

Cons

  • यहां यूपीआई फीचर नहीं है।
  • धन भेजने अथवा मंगाने के आप्शन की कमी है।
  • आप यूटीलिटी बिल का भुगतान नहीं कर सकते हैं।

Best Mobile Recharge App in Hindi. Read & give your opinion on article.

6.PayZapp App

यह प्राइवेट सेक्टर की प्रसिद्ध बैंक एचडीएफसी का रिचार्ज एप है। इस एप में अनेक प्रकार के पेमेंट की सुविधा है। यह फ्री मेम्बशिप देता है। यहां भुगतान के अनेक लचीले विकल्प उपलब्ध है। यहां पर आप तीन तरह से भुगतान कर सकते हैं। इनमें आनलाइन पेमेंट प्रमुख है।

इसके अतिरिक्त् भारत क्यूआर कोड स्केनिंग भुगतान एवं सामान्य पेमेंट की सुविधा इसमें दी गई है। एचडीएफसी बैंक के एकाउंट होल्डर्स के लिये अच्छा एप है। You are reading, Best Mobile Recharge App in Hindi.

Best Mobile Recharge App in Hindi

Pros

  • यह वीजा एवं मास्टरकार्ड को सपोर्ट करता है।
  • यूपीआई की सहायता से बिल भुगतान कर सकते हैं।
  • यूटिलिटी बिल भुगतान के लिये अच्छा विकल्प है।

Cons

  • इसके द्वारा आप मनी ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।
  • एचडीएफसी बैंक के एकाउंट होल्डर्स के लिेये अधिक उपयोगी है।

Best Mobile Recharge App in Hindi. Share in your friends.

7. Tapzo Mobile App

यह मोबाइल एप खरीद तथा मोबाइल रिचार्ज पर आकर्षक डिस्काउंट देता है। यह आनलाइन पेमेंट के लिये अच्छा विकल्प है। इसकी सहायता से मनी ट्रांसफर, यूटिलिटी बिल आदि पेमेंट किये जा सकते हैं। इसका इंटरफेस प्रभावित करता है।

यह नया होते हुये भी तेज गति से कार्य करता है। इसमें किसी भी फंक्शन को आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है। आप इसकी सहायता से टेक्सी, होटल, बस, वायुयान सेवा आदि भी बुक कर सकते हैं।

Pros

  • यह ई वालेट की तरह कार्य करता है।
  • एप में अनेक प्रकार के कूपन, डिस्काउंट तथा आफर्स उपलब्ध है।
  • इसका इंटरफेस उपयोग में सरल है।

Cons

  • मनी ट्रांसफर की सुविधा नहीं है।
  • यूपीआई बेस्ड नहीं है।

Best Mobile Recharge App in Hindi. लेख मित्रों को शेयर करें।

8. Google Pay (Tez) App

यह यूपीआई आधारित डिजीटल पेमेंट एप है। इसकी सहायता से कही भी मनी ट्रांसफर की जा सकती है। यह आपके बैंक एकाउंट से लिंक हो सकता है। यह बहुत सुरक्षित है। इसे उपयोग में लेना बहुत सरल है। . यह अन्य मोबाइल पेमेंट एप के समान है।

आप इसकी सहायता से कितना भी एमाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं। यह किसी भी ट्रांसफर को तुरंत आपके एकाउंट में डालता है। इसे मोबाइल नम्बर की सहायता से एक्टीवेट किया जा सकता है। यह देश के प्रायः सभी बैंक को सपोर्ट करता है। इसमें उपयोग के लिये देश की 7 भाषाएं है।

Pros

  • तेजी से लोकप्रिय हो रहा हैं।
  • यूपीआई बेस्ड है।
  • किसी आइडेंटी पू्रफ की जरूरत नहीं है।

Cons

  • अभी छोटे कसबे एवं ग्रामों में इसकी पहुंच नहीं है।

9. True Balance App

Best Mobile Recharge App in Hindi

True Balance भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह अब तक 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड हो चुका है। यह आपके एन्ड्रायड मोबाइल में आसानी से लोड हो जाता है। आप इसकी सहायता से अनेक कार्य कर सकते हैं। आप अपना बेलेंस चेक कर सकते हैं। मनी ट्रंासफर, बिल पेमेंट जैसे आप्शन के लिये यह अच्छा विकल्प है। एप का रिचार्ज मेम्बरशिप प्रोग्राम अलग से इनकम की सुविधा देता है।

Pros

  • 10 लाख से अधिक डाउनलोड है।
  • बिल पेमेंट के लिये अच्छा विकल्प है।
  • कैशबैक की सुविधा है।

Cons

  • अन्य रिचार्ज एप जैसा लोकप्रिय नहीं है।
  • एप को अपनी उपयोगिता सिद्ध करना है।

Best Mobile Recharge App in Hindi. Read & write your valuable opinion.

1. YONO SBI: The Mobile Banking and Lifestyle App

YONO भारतीय स्टेट बैंक का मोबाइल एप है। मूलतः यह अन्य सेवाओं के लिये है। आपका यदि स्टेट बैक में एकाउंट है तो इसे उपयोग में ले सकते है। यह मोबाइल रिचार्ज के अतिरिक्त अन्य बैंकिंग की सुविधाएं देता है। यहां से मनी ट्रांसफर, एफ डी, आर डी आदि भी बनाई जा सकता है। इस एप के संबंध में अलग से लेखा लिखा जा रहा है। जिसे आप पढ़ सकेगे।

Best Mobile Recharge App in Hindi

Pros

  • स्टेट बैंक के एकाउंट होल्डर के लिये उपयोगी।
  • अभी तक गूगल प्ले स्टोर से 6 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।
  • मोबाइल रिचार्ज के अतिरिक्त अन्य कार्य भी किये जा सकते हैं।

Cons

  • उपयोग के लिये भारतीय स्टेट बैंक में एकाउंट होना जरूरी है।

कुछ आवश्यक टिप्स

  • रिचार्ज एप चुनने से पहले अपनी जरूरत देख लें।
  • लोकप्रिय एवं अधिक सुविधाओं वाले एप का चुनाव करें।
  • रिचार्ज के अतिरिक्त मनी ट्रांसफर एवं बिल पेमेंट की सुविधाएं हो ऐसा एप चुनें।
  • यदि किसी बैंक के पेमेंट एप का चुनाव करते है तो अच्छा होगा।
  • आपके रिचार्ज एप से जुड़े एकाउंट में अधिक राशि ना रखें।
  • अनावश्यक रूप से डिस्काउंट एवं कैशबैक के लोभ में ना पड़ें।
  • लेख में सुझाये गये सभी एप अच्छे हैं। लेकिन प्रारंभ में उपयोग के लिये गूगल पे, फोन पे तथा पेटीएम का उपयोग अधिक अच्छा होगा।

उपरोक्त सभी मोबाइल एप को आप Google play store से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिये प्ले स्टोर को मोबाइल में ओपन करें, फिर सर्च बाक्स में एप का नाम लिखकर सर्च करें।

Best Mobile Recharge App in Hindi. Please read & share.

निष्कर्ष

उपयोग के लिये एप का चुनाव करते समय गूगल प्ले स्टोर पर जानकारी प्राप्त कर लें। किसी भी एप का चुनाव आप पर निर्भर करता है। आपको इनके उपयोग में पर्याप्त सावधानी रखना है। किसी भी तरह का लेन देन सोच समझ कर करें। आपके विचारों एवं सुझाव से अवश्य अवगत कराये।

Best Mobile Recharge App in Hindi

विशेष: लेख में लेखक के अपने विचार हैं। लेख के लिये किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है।

Please read following article –

  • Pradhan Mantri Awas Yojana ka Labh Kaise Le. आप प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कैसे लेगें? जानने के लिये अवश्य पढ़ें।
  • How to Use FASTag in your four wheeler. उपयोगी लेख। पढ़ें एवं शेयर करें।
  • Excellent Small Business Ideas in Hindi for year 2021. आपके अपनों के भविष्य के लिये उपयोगी लेख।
  • How to Apply for PMMY Loan in Hindi. आप कैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) में लोन ले सकते हैं, जानने के लिये पढ़ें।

नोट: इस लेख में सभी मोबाइल रिचार्ज एप के चित्र https://play.google.com/store/apps से साभार लिये गये हैं।

Leave a Reply