Best Money Saving Tips Aapke Liye – Bachat kare

Best Money Saving Tips Aapke Liye – Bachat kare

आपका पुनः स्वागत है। इस लेख में धन बचाने के तरीके सुझाये गये हैं। यह तरीके आपने पहले भी पढ़े, सुने होगें? लेकिन शायद बचत करने से रह गये होगें? तो चलिये फिर एक बार जान लेते हैं। कैसे बचत करें। क्या तरीके होगें। क्या करना होगा। आदि सभी के बारे में। लेख को शेयर अवश्य करें। आपके अमूल्य सुझाओं से भी अवगत करायें। हमें आपके विचारों का स्वागत रहेगा। मित्रों आप पढ रहे हैं लेख, Best Money Saving Tips Aapke Liye – Bachat kare

बचत की शुरूआत के नई खरीद से करें। कैसे कूपन का उपयोग कर आप धन बचा सकते हैं। पढ़े लेख, Top 10 Coupon Website se Kaise Bachat Kare.

आइये शुरू करते हैं-

लेख को निम्न भागों में बांटा गया है–

Best Money Saving Tips Aapke Liye – Bachat kare. Share article to your friends.

बचत की आवश्यकता

धन बचाने की जरूरत

क्या धन बचाने में आप परेशानी महसूस करते हैं? आप सोचते तो हैं, लेकिन बचत कर नहीं पाते हैं? जब भी कोई समस्या सामने आती है तब? तब शायद आप परेशान होते होगें? आपके बच्चे को हायर एज्यूकेशन के लिये भेजना है। लेकिन आप इसलिये परेशान है कि आपने कोई प्लानिंग नहीं की थी। बचत ना करने की आदत ने आपको पीछे धकेल दिया है। लेकिन निराश ना हों। अब भी कुछ नहीं गया है। आप शुरूआत तो करें। धीरे धीरे आप अच्छी बचत करने लगेगें।

बचत करने का समय

आप समय है बचत का। आप अपने आप को तैयार करें। आपको लेख में अनेक तरीके मिलेगें। इसलिये इरादा पक्का करें, लग जाये। धीरे धीरे ही सही पर सफलता अवश्य मिलेगी।

Best Money Saving Tips Aapke Liye – Bachat kare. Share this.

बचत के लिये उम्र

मित्रों यह अवश्य जान लें कि बचत की कोई उम्र नहीं होती है। यह किसी भी उम्र में शुरू की जा सकती है। इसके लिये समय तथा स्थान मायने नहीं रखता हैं आप कम रकम से भी अच्छी बचत कर सकते हैं। प्रतिदिन के खर्च को नियंत्रित कर अच्छी बचत की जा सकती है। लेख में इसी बात पर जोर दिया गया है।

आय तथा बचत

आपकी आय कितनी है? बचत के लिये यह मायने नहीं रखता हैं। आपकी आय जो भी हो बचत तो हो ही सकती है। सबसे पहले आपको बचत के लिये राशि को अलग रखना होगा। उसके पश्चात शेष बची राशि को खर्च करने के स्मार्ट तरीके खोजें। यही तरीके लेख में बताये गये हैं। कुछ तरीके ऐसे है जिनके बारे में जानकार आप शायद हंसे? लेकिन यह तरीके बड़ी बचत के अच्छे उपाय हैं।

Please visit Home & Kitchen Appliances for buying quality appliances.

Best Money Saving Tips Aapke Liye – Bachat kare

बचत के तरीके

आप लेख पढ़ते हुये यहां तक आ गये हैं। इसका अर्थ है आप भी बचत करना चाहते हैं। निम्न तरीकों से आप अच्छी खासी बचत कर सकते हैं–

1. किराना सामग्री खरीदने में बचत

किराना सामग्री खरीदने में भी अच्छी बचत की जा सकती है। आप देखेगें कि आप प्रतिमाह कुछ अनावश्यक खर्च कर रहे थे।

क्या आपका परिवार चार लोगों का है? आपको किराना सामग्री खरीदते से पूर्व लिस्ट तैयार करें। यह देखें कि कितनी सामग्री आवश्यक है।

किसमें कमी की जा सकती है। किराना सामग्री थोक में खरीदना फायदेमंद होता है।

चांवल, दाल, गेंहू जैसे अनाज वर्ष भर के लिये खरीद लिये जायें तो अच्छी बचत होगी।

कुछ उपयोगी मसाले भी उनके सीजन के समय तैयार किये जा सकते हैं। इनके भण्डारण के लिये घर में एक कोने में स्थान निर्धारित कर लें। जिससे आपको सुविधा होगी।

Best Money Saving Tips Aapke Liye – Bachat kare

2. सस्ती एवं विश्वसनीय खरीद

जब भी आप खरीदें, उस प्रोडेक्ट के अनेक ब्रांड देखें। नये ब्रांड के उत्पाद भी अच्छे होते है। उनका परफार्मेस भी बेहतर होता है। वहीं दूसरी ओर यह कम कीमत में भी मिल जाते हैं। जैसे लेपटाप खरीदते समय नवीन ब्रांड को प्राथमिकता दें। बिना सुविधाओं से समझौता किये हुये। आप देखेगें कि काफी अच्छी बचत हुई है।

इसी तरह से दवाईयों के मामले में हैं। यदि आप जनरिक दवायें खरीदेगें तो अच्छी बचत होगी।

अतः समझदारी से खरीद करें। आप अच्छी बचत कर सकते हैं।

Best Money Saving Tips Aapke Liye – Bachat kare

3. बचत को आदत बनायें

बचत के लिये सोचें केवल सोचें ही नहीं कार्य भी करें। इसे आदत बनायें। पहले बचत की राशि अलग करें। उसके पश्चात खर्च का हिसाब करें। बैंक में बचत खाता हो तो उसे आरडी से जोडे़। प्रतिमाह एक निश्चििंत राशि की आर डी करें। यह शुरूआत में मुश्किल हो सकता है। लेकिन एक बार आदत हो जाने पर सब ठीक हो जायेगा। है ना यह आश्चर्यजनक।

money saving tips

4. आपका केबल कनेक्शन

आज प्रत्येक घर में केबल कनेक्शन है। अथवा डिस कनेक्शन हैं।

आप तथा आपका परिवार दिन में कितने घण्टे टी.वी देखता है? आप परिवार के साथ कितनी देर टी.वी. के सामने गुजारते हैं?

यदि आपके पास समय नहीं है तो इसे कट करें। इसका बिल प्रतिमाह 600 से 900 रूपये आता है।

इसके स्थान पर फ्री डिस का उपयोग करें। आपको समाचार, म्यूजिक तथा कुछ मनोरंजन के चेनल फ्री में मिल जायेगें। केवल दूसरों को दिखाने के लिये केबल या डिस कनेक्शन ना रखें।

Best Money Saving Tips Aapke Liye – Bachat kare.

Read article on FASTag. How to Use FASTag in India.

5. अनावश्यक सैर सपाटे

आप माह अथवा वर्ष में कितने दिन घूमने फिरने में लगाते हैं? आकलन करें। क्या यह जरूरी हैं। यदि उत्तर हां है तो आपको इसका लाभ हुआ होगा? लेकिन ना उत्तर है तो इसे कट करें। यह आपके लिये अनावश्यक खर्च है। क्योंकि बिना किसी मतलब के घूमना व्यर्थ खर्च ही है। इसे बचत में लगायें। भविष्य की योजनाओं के लिये यह राशि रखें। इस मद में खर्च को पूरी तरह से समाप्त नहीं कर सकते हैं तो 50 प्रतिशत पर लायें।

इंटरनेट की दुनिया में जानकरियां आपके एक क्लिक पर हैं।

6. बाहर के भोजन की लत

क्या आपको भी बाहर के भोजन की लत है? आप माह में कितने दिन रेस्टारेंट जाते हैं? परिवार के साथ कितने दिन घर से बाहर भोजन के लिये जाते हैं। एकआध बार तो कोई बात नहीं है। यह परिवर्तन के तौर पर अच्छा है। लेकिन यदि आप 6 से 10 बार घर से बाहर भोजन में खर्च करते हैं तो सावधान हो जायें। यह भविष्य में आप पर भारी पड़ेगा। क्योंकि होटल का भोजन अथवा नाश्ता दो से तीन गुना महंगा पड़ता है। वहीं दूसरी ओर यह स्वास्थ्य के लिये लाभदायक नही है। इस मद में आपका खर्च बचा सकते हैं।

घर पर स्वच्छ, स्वादिष्ट तथा रूचिपूर्ण भोजन बनवायें। धन बचाये तथा स्वस्थ्य रहें।

क्या आपका Laptop खरीदनें का प्रोग्राम है? नया Laptop खरीदनें में अधिक राशि खर्च होगी। क्यों ना Refurbished Laptop खरीदें। अधिक जानकारी के लिये पढें लेख, Benefits of Buying Refurbished Laptops.

7. आपका मोबाइल खर्च घटायें

आप हिसाब लगाकर देखें। घर में चार सदस्य हैं तो मोबाइल रिचार्ज खर्च कितना है। यह अधिक तो नहीं है। इस मद में आप कितना खर्च कर रहे हैं? क्या वह आपके लिये जरूरी है। प्रति व्यक्ति यदि 600 रूपये खर्च है तो यह मासिक खर्च 2400 रूपये होगा। क्या इसे कट किया जा सकता है?

मोबाइल के लिये कम कीमत का रिचार्ज प्लान लें। परिवार में एक दूसरे से डाटा शेयर करें। आप बचत कर सकते हैं। प्रयास करें, सच मानें आप कम से कम 1000 रूपये तो बचा ही सकते हैं। तो फिर देर किस बात की है। इस माह से कम कर दीजिये मोबाइल रिचार्ज बिल। वर्ष भर में आपके पास 12 हजार रूपये होगें।

Best Money Saving Tips Aapke Liye – Bachat kare. लेख मित्रों को शेयर करें।

क्या आप अपना घर खरीदना चाहते हैं? क्यों ना प्रधानमंत्री आवास योजना में ब्या सब्सिडी का लाभ लें। जानने के लिये पढ़ें लेख, Pradhan Mantri Awas Yojana ka Labh Kaise Le.

8. प्रतिमाह ईधन खर्च

ईधन भोजन पकाने के लिय के आवश्यक है। इसमें कैसे बचत हो? लेकिन यह आसान है।

एलपीजी गैस स्टोव पर भोजन पकाने के स्मार्ट तरीके जानें। उससे ईधन की बचत होगी। आपका घरेलु गैस सिलेण्डर अधिक दिन चलेगा। पकाने संबंधी कुछ कार्य इंडक्शन कुकटाप पर करें। सोलर हीटर का प्रयोग कर भी बचत कर सकते हैं। ईधन में बचत करने का तरीका यह है कि खपत को नियंत्रित करें। ईधन खर्च को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसे कन्ट्रोल किया जा सकता है। अतः विचार करें। इसे नियंत्रित कर बचत करें। आप करें, कर सकते हैं। कोशिश करें।

आप बचत के मार्ग पर चल पड़ें हैं। लक्ष्य अब हासिल होने लगेगें।

Best Money Saving Tips Aapke Liye. Give your opinion.

9. रिटायरमेंट के बाद के लिये बचत

आप सेवा से रिटायर होगें ही। क्या आपने उसके बारे में योजना बना ली है? यदि आपके जाब में पेंशन मिलती है तो फिर कोई बात नहीं। अन्यथा अभी से इसकी योजना बना लें। फिर भले ही आपकी उम्र कुछ भी हो। जितनी जल्दी योजना बनायेगें उतना अच्छा होगा। सामान्य रूप से 25 से 30 वर्ष की उम्र के अंदर योजना बनाना बेहतर होता है। फिर कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

जल्दी शुरू करने पर इस मद में इनवेस्टमेंट भी कम करना होगा। प्लान बनाकर बचत करें। आप जरूरी सफल होगें। आपके पास रिटारमेंट के समय अच्छी खासी राशि होगी।

10. गैर जरूरी सामान बेंचे

आपके घर पर ऐसा बहुत सा सामान होगा जो गैर जरूरी होगा।

बहुत से आइटम समय के साथ अनुउपयोगी हो जाते हैं।

अखबार, किताबें तो आप बेंचते ही हैं। दीपावली या घर की्र पुताई सफाई कराते समय अनावश्यक सामग्री को ना सहेजे। इसे तुरंत बेंच दें। उसके पूर्व देखें कि यह आपके किसी काम की तो नहीं है। आप ध्यान देगें तो ऐसा बहुत सा सामान मिल जायेगा। यह आपके लिये अनुउपयोगी है। पुराने टी.वी., फ्रिज, पंखे, गैस चूल्हा, कपड़े आदि। आप इन्हें समय समस पर बेचते रहें। इससे मिलने वाली राशि का उपयोग बचत के लिये करें।

आप वर्ष में काफी राशि एकत्रित कर लेगें। यह आपके काम आयेगी। घर भी साफ सुथरा तथा आकर्षक लगेगा।

बचत की राशि का उपयोग करने के लिये म्युचूअल फंड सही है।

Best Money Saving Tips Aapke Liye

कुछ उपयोगी सुझाव

बचत करने से संबंधित निम्न सुझाव है। इनका पालन भी करें। आप अच्छी बचत कर पायेगें।

  • खर्च से पहले बजट बनायें।
  • जरूरत को पहचानें।
  • अनावश्यक लोन लेने से बचें।
  • क्रेडिट कार्ड का उपयोग कम से कम करें।
  • छोटे गैर जरूरी खर्चो को कम करें।
  • भावनाओं में बहकर अनावश्यक खर्च से बचें।
  • बिल का समय पर भुगतान करें।
  • खर्च से पहले बचत की योजना बना लें।
  • कम से कम 20 प्रतिशत आय को बचत में लगायें।
  • अनावश्यक तोहफे देने से बचें।
  • गरीबी की मानसिकता ना पालें। बचत का अर्थ यह नहीं है कि परेशानी भुगतें।
  • आय के साधन बढ़ाने पर ध्यान दें।
  • किसी भी तरह के भुगतान के लिये आटो पेमेंट की सुविधा ना लें।
  • बिल का समय पर भुगतान करें। पेनाल्टी ना लगने दें।

Best Money Saving Tips Aapke Liye. मित्रों परिचितों को यह लेख शेयर करें। आपके विचारों से अवश्य अवगत करायें।

क्या आप अपने मोबाइल से धन कमाना चाहते हैं? वह भी बिलकुल फ्री। जानने के लिये पढ़ें, How to Earn Money without Investment Through Mobile.

निष्कर्ष

लेख में बचत के लिये कुछ बातें बताई गई है। इनके अतिरिक्त और भी क्षेत्र हैं जहां बचत की जा सकती है। यह आप पर निर्भर करता है। दरअसल बचत तथा खर्च में पर्याप्त संतुलन बनाना जरूरी है। जिससे वर्तमान प्रभावित हुये बिना भविष्य की अच्छी बुनियाद रखी जा सके।

अतः उपरोक्त बातों का पालन कीजिये, आप जल्दी ही बचत करना सीख जायेगें। कुछ वर्ष बाद आपके पास अच्छी खासी जमापूंजी होगी। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है।

Best Money Saving Tips

विशेष: इस लेख के लिये किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है। यह लेख मेरे जीवन के पिछले 30 वर्षो के अनुभवों का निचोड़ है। आपके विचारों से अवश्य अवगत करायें। इस लेख को मित्रों, परिचितों में शेयर करें।

Readfollowing article

Leave a Reply