facebook business page banaye -Purn Jankari

फेसबुक बिजनेस पेज बनाने की पूर्ण जानकारी

मित्रों इस लेख में फेसबुक बिजनेस पेज बनाने की जानाकारी है। आप में से अधिकांश लोगों ने फेसबुक पेज बनाया होगा? लेकिन फेसबुक बिजनेस पेज क्रियेट करना कम लोग जानते हैं। आप लेख के अतिरिक्त अन्य जानकारी रखते हैं तो अवश्य शेयर करें। अन्य लोगों भी इससे लाभ होगा। आप पढ़ रहे हैं लेख, facebook business page banaye, फेसबुक बिजनेस पेज बनाने की पूर्ण जानकारी।

यह लेख हर तरह से फेसबुक पर बिजनेस बढ़ाने के लिये लिखा गया है।

आइये शुरू करते हैं —

आप अपने फेसबुक बिजनेस पेज पर होम एण्ड किचन एप्लायंसेस की बिक्री कर सकते हैं।

आपको इससे बहुत लाभ होगा। इसलिये इस लेख को अवश्य पढ़ें।

facebook business page banaye Purn Jankari in Hindi

बिजनेस पेज की जरूरत

आप अपना बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं। या फिर नये कस्टमर्स खोजना चाहते हैं? फेसबुक पेज अच्छा माध्यम है। यहां काम करना बहुत आसान है।

यह जरा भी मुशकिल नहीं है। बस आपको एक अच्छा सा कन्टेंट, कुछ हाई क्वालिटी पिक्चर्स तैयार रखना है। आपकी सोच तथा कल्पनाशीलता यहां बहुत काम आयेगी।

केवल कुछ चरणों में ही आप एक शानदार पेज बना लेगें। जैसे बड़े सेलिब्रिटी तथा बिजनेस हाउस तैयार करते हैं।

आप में से अधिकांश लोगों ने फेसबुक का उपयोग किया है।

यह शानदार सोशल मीडिया है। आज हर महीने 2.5 बिलियन लोग फेसबुक का उपयोग करते हैं।

भारत में लोग फेसबुक से जुडे हैं। अतः आपके लिये यहां अपार संभावनायें हैं। ही फेसबुक का उपयोग उस बड़े पैमाने पर दर्शकों से जुड़ने के लिए करते हैं।

हम आपको लेख में चंद घण्टों में फेसबुक पेज बनाने की जानकारी दे रहे हैं। वह भी बिजनेस पेज। आपका पूरी तरह से तैयार हों तो पेश है वह शानदार तरीका

फेसबुक बिजनेस पेज क्रियेट करना

आप फेसबुक बिजनेस पेज बनाकर शुरूआत करें। आपका ब्रांड लोगों तक शीघ्र पहुंच जायेगा। इससे नये कस्टमर्स खोजना आसान हो जाता है। आपकी पहुंच अनगिनत लोगों तक हो जाती है।

मित्रों यह रही फेसबुक बिजनेस पेज क्रियेट करने की 7 सरल स्टेप्स–

facebook business page banaye -Purn Jankari, share article in your friends.

आपको पहले फेसबुक एकाउंट में लाग इन करना होगा। उसके पश्चात ही आप इसे बना सकते हैं। यहां आपकी जानकारी पूर्णतः सुरक्षित है। फेसबुक किसी के भी साथ इसे शेयर नहीं करता है। उसके पश्चात निम्न स्टेप्स का पालन करें।

1. फेसबुक में साइन अप करना

facebook page create method

पहले निम्न लिंक से पेज खोलने के पश्चात पेज का नाम, केटेगिरी तथा संक्षिप्त विवरण दें।

आपको Facebook Page क्रियेट करने के लिये साइन अप करें।

सबसे पहले Facebook Page का प्रकार चुनें। क्या आपका पेज किसी ब्रांड से संबंधित है।

अथवा किसी तरह का व्यावसाय है। इसके अतिरिक्त डाटा पर आधारित पेज भी बना सकते हैं। यहां यह मानकर चला गया है कि आप किसी ब्रांड के लिये पेज बना रहे हैं।

अथवा आपका लक्ष्य कोई व्यावसाय है। अतः आप Get Started बटन पर क्लिक करें।

अब आपको अपने Business के बारे में बताना है। आप अपनी फर्म का नाम भी उपयोग कर सकते हैं। इसे व्यावसाय के नाम के पेज के लिये चुनें।

जिससे लोगों को आपका व्यावसाय खोजने में आसानी होगी।

इसके पश्चात आपको श्रेणी का चयन करना है। इसके लिये दो तीन शब्द लिखें।

यहां आपको कुछ विकल्प सुझाये जायेगें। यदि आपको वह पसंद है तो उनका चयन करें।

अब आपको ग्राहक का चुनाव करना है। आप पेज बना लेने के पश्चात भी अन्य केटेगिरी को जोड़ सकते हैं।

केटेगिरी का चुनाव करने के पश्चात आपको अन्य जानकारियां भरना है।

जिनमें आपका पता, मोबाईल नम्बर तथा ई मेल आई डी आते हैं।

आप चाहें तो इसे पब्लिक को दिखाने के लिये चुन सकते हैं

अथवा इसे छिपे रहने का विकल्प चुनें। यहां सीमित जानकारी भी दिखाई जा सकती है।

आप उसका चुनाव भी कर सकते हैं।

आप पेज पर आगे जायें। फेसबुक द्वारा आपसे अन्य जानकारियां ली जायेगीं। आपको फेसबुक के रूल्स का पालन करना है। उसके पश्चात आगे बढ़े।

Know about Digital Marketing in Hindi.

facebook business page banaye Purn Jankari in Hindi.

2. फेसबुक पेज पर फोटो डालना

अब अगले स्टेप पर जाना है। आपको अपना प्रोफाइल अपलोड करना है। उसके पश्चात पिक्चर लगाना है। पिक्चर इस तरह का हो कि आपके बिजनेस को बहुत अच्छी तरह से स्पष्ट करे। फोटो स्पष्ट एवं साफ सुथरा होना चाहिये। जिसमें किसी तरह का अश्लील कंटेंट ना हो।

आप उसे पश्चात अपनी फोटो लगायें। यह भी आपके व्यावसाय से संबंधित होना चाहिये। फेसबुक पेज पर यह सबसे पहले दिखाई देती है।

आपका बिजनेस, सेवा अथवा अन्य किसी क्षेत्र से होगा। हो सकता है कि वह नया हो।

उसके लिये आपको अच्छी मेहनत करना है। यदि आप पूर्व से ही बिजनेस क्षेत्र. से होने पर तुरंत लाभ होगा।

आपकी अच्छी तस्वीर यहां जल्दी बिजनेस बढ़ाने में सहायक होगी। आपका व्यावसाय किस तरह का है।

यह देखें। यदि आप स्थानीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं तो अन्य लोगों की जरूरत होगी।

आपको पिक्चर लगाते समय उसकी क्वालिटी का ख्याल हमेशा ही रखना है।

जब भी फोटो लगाये 170 बाई 170 पिक्सल की लगायें। यह मोबाईल पर 120 बाई 120 पिक्सल में दिखाई देती है। यह पिक्चर गोलाकार होती है। इसलिये ध्यान रखे कि कोई महत्वपूर्ण जानकारी पिक्चर के कार्नर पर ना डालें।

एक बार जब आपने एक शानदार फोटो चुन लिया, तो प्रोफाइल अपलोड करें पर क्लिक करें।

facebook business page banaye Purn Jankari in Hindi. फेसबुक बिजनेस पेज बनाने की पूर्ण जानकारी

फोटो डालना

अब आपको कवर फोटो का चयन करना है। यह आपके बिजनेस को रिप्रेजेंट करेगी।

यह इमेज इस तरह की हो कि आपके बिजनेस को बतायें। एक पिक्चर हजार शब्दों से अधिक क्षमता रखती है। यह कम्प्यूटर पर 820 बाई 312 दिखाई देगी। मोबाईल पर यह 640 बाई 360 पिक्सेल में प्रदर्शित होगी। चित्र कम से कम 400 पिक्सेल चैड़ा और 150 पिक्सेल लंबा होना चाहिए। लेकिन अपलोड करने के लिए उपयुक्त साईज 720 बाई 315 पिक्सल है।

इस फोटो को अपलोड करने के लिये क्लिक करें।

कवर फोटो

मित्रों बधाई। अब आपने अपना फेसबुक पेज तैयार कर लिया है।

यह आपके फेसबुक पेज का प्रोटोटाइप हैं। आपको अन्य अनेक कार्य करना है। जिसकी चर्चा इस लेख में की गई है।

3. यूजर नेम क्रियेट करना

अब आपको अपना यूजर नेम तैयार करना है। यह यूजर नेम आपको लोगों तक पहुुंचायेगा।

वहीं दूसरी ओर लोग भी आप तक आ जायेगें। लोग आपको फेसबुक पर इसकी सहायता से सर्च कर सकते हैं।

आप इसे अधिकतम 50 शब्दों में बनायें। यहां कुछ लिमिटेशन हैं, उनका पालन करें। यूजर नेम सरल छोटा तथा आकर्षक होना चाहिये। यह इस तरह का हो कि लोग इसे आसानी से याद कर सकें।

इसके लिये आप बाई ओर के मीनू में @username पर क्लिक करें।

उसके पश्चात आप Create Username नेम पर क्लिक करें। आपको एक बाक्स दिखाई देगा। इसमें लिंक है। जिसके माध्यम से आप लोगों से जुड़ सकते हैं।

facebook business page banaye Purn Jankari in Hindi, Rad & Share.

4. व्यावसाय की जानकारी

आपके फेसबुक पेज की बहुत सी जानकारी आप बाद में भी भर सकते हैं।

लेकिन बेहतर होगा कि आप यह कार्य पहले ही कर लें। यहां याद रखें, अबाउट सेक्शन की सभी जानकारी आपको भरना आवश्यक है।

आप जानकारी भरने के लिये एडिट पेज इन्फों पर क्लिक करें। यहां सभी जानकारी अनिवार्य रूप से भरें। आप यह जानकारी लोगों को शेयर कर सकते हैं।

अन्य विवरण

यह आपके व्यावसाय के संबंध में छोटा सा विवरण है। यह अधिकतम 255 केरेक्टर का होना चाहिये। यहां बहुत अधिक विस्तार की आवश्यकता नहीं है। अतः इसे संक्षिप्त ही रहने दें।

केटेगिरी

स्टेप 1 में जो केटेगिरी आपने चुनी थी वहीं यहां दिखाई देगी।

आप चाहें तो अन्य केटेगिरी भी जोड़ सकते हैं।

जिससे आप अपने बिजनेस पेज को अन्य लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

क्योंकि अधिक केटेगिरी में आपका पेज होने पर वह अधिक सर्च किया जायेगा।

facebook business page banaye Purn Jankari in Hindi.

आपकी लोकेशन

यदि आपका आफिस किसी स्थान विशेष पर है तो उसे देखें।

क्या वह सही ढंग से दिखाई दे रहा है। इसे भलीभांति जांच लें। क्योंकि किसी प्रभावशाली बिजनेस के लिये सही लोकेशन का होना बहुत जरूरी है।

बिजनेस टाइम

यदि आपका बिजनेस निर्धारित समय पर प्रारंभ एवं समाप्त होता है तो इसे भरें।

इसकी सटीक जानकारी आवश्यक है। जिससे लोगों को आपके बिजनेस से जुड़ने में सहायता मिलेगी।

एक्सट्रा आप्शन

आपके बिजनेस में किसी प्रोडेक्ट की प्राइज, विशेष जानकारी, प्राइवेसी पालिसी, अन्य जानकारी आप जो देना चाहते हैं, वह दें। उसके पश्चात सेव चेंज पर क्लिक करें।

facebook business page banaye Purn Jankari in Hindi

5. अब स्टोरी लिखें

आपने अपने पेज पर बहुत सी जानकारियां डाल दी है। अब लोगों को यह बताना है कि इस पर विशेष क्या है? अतः आपको स्टोरी लिखना जरूरी होगा।

इस भाग में आप अपने बिजनेस की डिटेल्स डालें। इसके लिये बाई ओर के मीनू में सी मोर पर क्लिक करना है। उसके पश्चात एबाउट पर जाना है। अब दाई ओर हमारी स्टोरी पर क्लिक करें।

आपको अपने व्यावसाय के बारे में डिटेल में बताना है। यहां यह भी स्पष्ट करें कि लोग आपसे क्यों जुड़ें? इस भाग में सभी विवरण संक्षिप्त में लिखें। आपकी जानकारी सारगर्भित होना चाहिये। अनावश्यक जानकारी यहां ना दें।

आपकी स्टोरी का एक अच्छा सा हेडिंग बनायें। उसके पश्चात उपयुक्त पिक्चर अपलोड करें। अब पुनः इस भाग का अवलोकन करें। जब आप पूर्णतः संतुष्ट हो जाये तो पब्लिस्ड बटन पर क्लिक करें। जिससे आपकी जानकारी पेज पर प्रकाशित हो जायेगी।

6. आपका पहला लेख

अब आपका बिजनेस पेज किसी अच्छी पोस्ट के लिये तैयार है।

आप स्वयं अथवा फ्री लांसर के माध्यम से अच्छी पोस्ट लिखें।

यह ध्यान रहे कि लेख आपकी बात को अच्छी तरह से स्पष्ट करें।

यह अवश्य देख लें कि आपकी पोस्ट उपयोगी है। वह विजिटर्स को आकर्षित करती है

लोगों को आपके लेखन से लाभ होगा। आप अपने बिजनेस के लाभ की अपेक्षा लोगों के लाभ की बातें लिखें। आपकी भाषा आदेशात्मक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

हमेशा निवेदनात्मक शब्दों का प्रयोग करें। जिससे लोग आपकी पोस्ट को अन्य लोगों को शेयर करेगें।

facebook business page banaye Purn Jankari in Hindi. share article.

7. अपना पेज प्रकाशित करें

उपरोक्त 6 बिंदुओं के अनुसार पेज तैयार करें। उसके पश्चात आपका पेज प्रकाशित करें। इसके लिये आपको बाई ओर ग्रीन कलर का बटन दिखाई देगा। उसे क्लिक कर आप पेज प्रकाशित करें। इस तरह से आप अपनी बात विजिटर्स तक पहुंचा सकते हैं।

मित्रों को पेज पर लायें

उपरोक्त बिंदुओं के आधार पर आपने अपना बिजनेस पेज बनाकर पब्लिश कर दिया है।

अब आपको इसे मित्रों को शेयर करना है।

आपके फेसबुक एकाउंट में पहले से ही लोग जुड़े होगें? उन्हें इस पेज पर इनवाइट करें। अन्य लोगों को पेज पर लाने के लिये सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करें।

आपके मेल के नीचे की ओर इसका लिंक दें। आप अपने मित्रों से पेज के बारे में विचार लिखने के लिये कहें। उनके सुझावों को सकारात्मक ढंग से लें।

याद रखें, आपकी पोस्ट इतनी अच्छी होना चाहिये कि लोग उसे शेयर करने के लिये विवश हो जायें।

लोग उसकी चर्चा करें। वे उनके मित्रों को इसे शेयर करें।

आपके पेज का लुक अच्छा होना चाहिये। उससे भी अधिक जरूरी है कि आपकी सभी पोस्ट प्रभावशाली हो।

facebook business page banaye Purn Jankari in Hindi. Tell about this post.

आपका पेज आप्टोमाइज करें

आपने अपना बिजनेस पेज तैयार कर लिया है। उसे मित्रों को भी शेयर कर दिया है। लेकिन अब इसे आप्टोमाइज करने की जरूरत है। निम्न बिंदुओं का पालन करें —

काल के लिये आप्शन जोड़े

हो सकता है कि कुछ लोग आपका पेज ना देख पायें। उस स्थिति में आपको अन्य तरीके अपनाना होगा। इसके लिये आप काल टू एक्शन (CTA) बटन का उपयोग करें।

सीटीए बटन से आप बड़ी आसानी से लोगों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वे क्या सर्च कर रहे हंैं? इसकी जानकारी आपको मिल जायेगी।

इस आप्शन को जोड़ने के लिये नीले कलर के बाक्स पर क्लिक करें। फिर प्लस बटन जोड़े, फिर देखें कि आपको किस तरह का बटन चाहियें है। उसे अपने पेज पर जोड़कर आप्टोमाइज करें।

पिन पाइंट आप्शन जोड़ना

यह आप्शन आपके सभी विजिटर्स को उपयोगी जानकारी दिखाता है। आपके विजिटर्स के लिये महत्वपूर्ण पोस्ट को यहां रखें।

यह पिन पोस्ट कवर पिक्चर के नीचे की ओर फेसबुक पेज के टाप पर रहती हे। यह आपके विजिटर्स का ध्यान आकर्षित करती है।

आप अपने पेज पर मनपसंद स्थान पर इसे रख सकते हैं। इसके लिये दाई ओर तीन बिंदु दिये गये हैं। वहां क्लिक करें। फिर Pin to top पर क्लिक करें।

facebook business page banaye Purn Jankari in Hindi. Tell about this post.

अन्य पेज की सेटिंग

यहां पर आप अपने सोशल नेटवर्क का उपयोग कर रहे हैं।

यह बिजनेस के विस्तार के लिये बहुत अच्छा है।

आप अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिये अन्य लोगों के पेज को जोड़ सकते हैं। जैसे शिक्षा के क्षेत्र के पेज के साथ स्टेशनरी, स्कूल यूनिफार्म के पेज को जोड़ना।

इसके लिये अपने फेसबुक पेज पर जायें। फिर पेज के कवर पिक्चर के नीचे तीन डाटस मिलेगें। उनपर क्लिक करें। लाइक योर पेज। यदि आपके पास अन्य पेज भी हैं तो इस आप्शन को चुनें। फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर इसे सबमिट करें।

सेटिंग का रिव्यू करें

आप इसके द्वारा पेज को और भी आकर्षक बना सकते हैं। आप चाहें तो अपने अतिरिक्त अन्य किसी को भी पोस्ट लिखने के लिये जोड़ सकते हैं। दूसरों के पेज भी यहां देखे जा सकते हैं। आप अपने द्वारा दी जाने वाली जानकारियों की सेटिंग अच्छी तरह से कर सकते हैं।

आप सेटिंग करने से पूर्व निर्णय लें कि क्या आवश्यक है? जो जरूरी हो वही करें। पेज का अनावश्यक रूप से बोझिल ना बनायें। आप कैसे संवाद चाहते हैं? वह आप नियंत्रित कर सकते हैं।

अपनी सेटिंग्स तक पहुँचने के लिए, बस अपने फेसबुक पेज के ऊपर दाईं ओर सेटिंग्स पर क्लिक करें।

ध्यान रहे आपको अपनी सेटिंग को नियमित रूप से जांचना है। उसमें समय समय पर आवश्यक सुधार करना है। इसलिये प्रत्येक पोस्ट के बाद इस आप्शन पर अवश्य जायें।

शानदार पेज बनायें

आप बिजनेस पेज को शानदार बनायें।

आपकी कल्पनाशीलता का पूरा पूरा उपयोग करें।

लोग क्या चाहते हैं, इसका ध्यान रखें।

फेसबुक पेज इनसाइट्स से बहुत सी जानकारी मिलती है। लोगों के विचार यहां से मिल जाते हैं।

पेज इनसाइट्स तक पहुंचने के लिए, अपने फेसबुक बिजनेस पेज के टॉप मेनू में इनसाइट्स पर क्लिक करें।

facebook business page banaye Purn Jankari in Hindi. आपको यह लेख कैसा लगा? इसमें और क्या सुधार किया जाना चाहिये। कृपया अवश्य अवगत करायें।

पेज इनसाइड से आपको डेमोग्राफिक तथा पेज की परफार्मेस की जानकारी मिलती है। यहां उपलब्ध मेट्रिक देखकर आप विजिटर्स के बारे में जान सकते हैं। काल टू काल बटन से कितने लोगों ने क्लिक किया है। इसकी जानकारी भी यहां मिल जाती है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिये एक्शन आन पेज पर क्लिक करें।

फेसबुक पेज को बेवपेज से जोड़ें

आप अपने बिजनेस पेज को बेवसाइट से भी जोड सकते हैं। इससे आपको बैकलिंक्स मिलेगीं।

यह आपके फेसबुक बिजनेस पेज की विश्वसनीयता बढ़ाने में सहायक होगी। बैंकलिंक सर्च इंजन में आपकी साइट की रैकिंग बढ़ाने में सहायक होती है।

यदि आपका ब्लाग है तो उसकी पोस्ट के नीचे की ओर फेसबुक पेज का लिंक जरूर दें। जिससे लोग आपके पेज पर विजिट कर पायेगें।

facebook business page banaye Purn Jankari in Hindi. share post in your friends.

निष्कर्ष

इस लेख में आपको एक शानदार फेसबुक बिजनेस पेज बनाने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई है।

इसके आधार पर आप अपना बिजनेस बढ़ा सकते हैं। आप चाहें तो बिजनेस के अतिरिक्त अन्य जानकारियों, अपने स्वयं के बारें में, प्रकृति, वन संपदा जैसे अनगिनत विषयों पर पेज बना सकते हैं। बस जरूरत है तो आपकी कल्पनाशीलता की।

आपके परिश्रम का यहां अच्छा लाभ मिलेगा। विश्वास करें। जुट जायें। आप फेसबुक पर सेलिब्रिटी बनकर छा जायेगें।

facebook business page banaye Purn Jankari in Hindi.

विशेष: इस लेख को लिखने के लिये किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है।

इस ब्लाग पर हमारे लिखे निम्न लेख अवश्य पढ़ें —

Leave a Reply