How to Use PAYTM Wallet in Hindi 2021

How to Use PAYTM Wallet in Hindi पेटीएम वालेट का उपयोग कैसे करें?

मित्रों आप जानते ही है, आजकल इ पेमेंट का चलन है। आप Credit कार्ड, डेबिट कार्ड आदि यूपीआई आदि के बारे में जानते हैं। इंटरनेट पर विभिन्न प्रकार के वालेट हैं। इनका उपयोग किसी भी तरह के भुगतान के लिये किया जा सकता है। Read, How to Use PAYTM Wallet in Hindi.

क्या आप घरेलु उपकरण खरीदनें का प्लान बना रहे हैं? शानदार कीमती Home & Kitchen Appliances प्रत्येक घर की शान हैं। इनके लिये आप पेटीएम से भी भुगतान कर सकते हैं।

Read, How to Download Aadhaar Card Online in Hindi.

लेख को निम्न भागों में बांटा गया है-

पेटीएम की जानकारी

How to Use PAYTM Wallet in Hindi. share in your friends.

नाम पेटीएम का अर्थ

पेटीएम का अर्थ है, मोबाईल के द्वारा पेमेंट। इसकी शुरूआत सन 2010 में हुई थी। कम्पनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने इसे शिखर पर पहुंचाया है। आज श्री विजय शेखर शर्मा की इस कम्पनी की नेटवर्थ 230 करोड़ डालर है।

Read – Best English Learning App 2021 – Detail in Hindi

कम्पनी की सेवाएं

PAYTM को भारत में आनलाईन पेमेंट का जन्मदाता कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। विगत लगभग 10 बरसों में कम्पनी ने अनेक क्षेत्रों में विविधिकरण किया है। पेटीएम माल पर आपने कभी ना कभी खरीद की होगी? भारतीय लोगों की पंसद की यह साइट सभी को लुभाती है।

किये जाने वाले कार्य

आप पेेटीएम वालेट से बिल पेमेंट, टैक्सी बिल भुगतान आदि कार्य कर सकते हैं। यहां हर तरह के यूटीलिटी बिल भुगतान की सुविधा है। आप हवाई यात्रा, रेल यात्रा, बस का सफर आदि के लिये भी इस वालेट से भुगतान कर सकते है। आज यह भारतीयों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला वालेट बन चुका है।

जानियें, आप कैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) में लोन ले सकते हैं

एकाउंट एवं अन्य सुविधाएं

पेटीएम वालेट में अनेक उपयोगी आप्शन हैं। जिनका उपयोग कर सरलात से आनलाईन पेमेंट किया जा सकता है। इस पर एकाउंट बनान बहुत आसान है। आप यहां आसानी से यूपीआई एकाउंट भी बना सकते हैं। लेख में पेटीएम वालेट के उपयोग की जानकारी विस्तार से दी गई है।

How to Use PAYTM Wallet in Hindi पेटीएम वालेट का उपयोग कैसे करें?

इसका उपयोग कीजिये एवं दूसरों को जानकारी शेयर कीजिये

उपयोग का तरीका

वालेट सुविधा के संबंध में हम निम्न बिंदुओं के अंतर्गत जानकारी है-

मोबाईल एप डाउनलोड करना

कम्पनी की सेवाओं का उपयोग करने के लिये PayTm App डाउनलोड करना जरूरी है। यह सामान्य एन्ड्रायड फोन में आसानी से डाउनलोड हो जाता है। आपके फोन की रेम कम से कम 1 जीबी हो। स्टोरेज भी 4 जीबी से कम नहीं होना चाहिये। जिसमें से कम से कम 1 जीबी डेटा फ्री हो। अतः यह एप कम स्पेसिफिकेशन वाले मोबाईल में भी आसानी से डाउनलोड हो जाता है

मोबाईल एप पेटीएम में एकाउंट

यहां एकाउंट की आवश्यकता होगी। इसके बिना आप इसकी सर्विस का उपयोग नहीं कर पायेगें। आप अपने मोबाईल नम्बर तथा ई मेंल आई डी का प्रयोग करें। इससे आप एप में लाग इन कर पायेगें। आपके द्वारा वेरीफिकेशन हो जाने पर आपका एकाउंट क्रियेट हो जायेगा। उसके पश्चात आप वालेट का उपयोग कर सकते हैं।

How to Use PAYTM Wallet in Hindi उपयोग करें। लेख को शेयर करें।

वालेट में धन जमा करना

आप बड़ी ही आसानी से इसमें धन जमा कर सकते हैं। इसके लिये एड मनी पर जायें। उसके पश्चात आपके किसी आनलाईन मोड का प्रयोग करें। आपके पास क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिग आदि से इसमें मनी ट्रांसफर करें।

Best Money Saving Tips Aapke Liye – Bachat kare

वालेट लोड करने की फीस

पहले आप पेटीएम वालेट में फ्री में मनी ट्रांसफर कर सकते थे। लेकिन आजकल के्रडिट तथा डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग से ट्रांसफर पर फीस लगती है। यह बहुत कम है। जैसे 1 हजार रूपये लोड करने पर आपको मात्र 10 रूपये फीस देना होगा। यह फीस इसकी सुविधा के सामने कुछ भी नहीं है।

क्या आप जानते हैं कि पेटीएम से FasTag भी खरीदा जा सकता है? आपके पास फोर व्हीलर होगा ही। पेटीएम से फास्टैग खरीदना आसान हैं।

you are reading, How to Use PAYTM Wallet in Hindi.

वालेट के फीचर्स

पेटीएम में आपको अनेक फीचर्स मिलते हैं। इसमें अनेक सुविधाएं है। जिसका आप लाभ ले सकते हैं। पेटीएम का पासबुक फीचर खास है। इसमें आपके सभी ट्रांजिस्क्शन की जानकारी रहती है। धन भेजने की रिक्वेस्ट, सेड मनी, रिडीम वाउचर जैसे खास फीचर इसमें है।

मनी ट्रांसफर

आप अपने मोेबाईल से किसी को भी मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिये आपको उस व्यक्ति का मोबाईल नम्बर ज्ञात होना चाहिये। इसके अतिरिक्त किसी एकाउंट में भी पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है।

How to Use PAYTM Wallet in Hindi read & share article

पेटीएम से UPI एकाउंट क्रियेट करना

पेटीएम से एकाउंट क्रियेट करना बहुत आसान है। निम्न प्रक्रिया का पालन करें –

  • मोबाईल नम्बर से लाग इन करें।
  • आपका यह मोबाइल नम्बर बैंक एकाउंट से लिंक होना चाहिये।
  • प्राप्त ओटीपी को आटो सलेक्ट होने दें।
  • लिंक बैंक एकाउंट पर क्लिक करें।
  • आपके बैंक से लिंक एकाउंट सिम को चुनें।
  • आपका मोबाईल नम्बर वेरीफाई होगा।
  • बैंक को चुनें।
  • आपका बैंक चुने जाने पर KYC होगा।
  • बैंक का एकाउंट नम्बर एपं अन्य जानकारी भरें।
  • आपके बैंक डेबिट कार्ड की जानकारी दें।
  • उसके पश्चात ओटीपी आयेगा। उसे चुने जाने दें।
  • अपना पिन जनरेट करें।
  • अब आपका यूपीआई एकाउंट तैयार है।
  • यह आपके मोबाईल नम्बर के साथ पेटीएम लिखकर आयेगा।
  • आप इसके द्वारा किसी को भी मनी ट्रंासफर कर सकते हैं।
  • यह बहुत आसान है। इसमें किसी तरह का कोई चार्ज भी नहीं लगता है।

Excellent Small Business Ideas in Hindi for year 2021 (लघु उद्योगों की जानकारी)

आपके प्रश्नों के उत्तर (FAQ)

प्र. क्या पेटीएम वालेट सुरक्षित है?
उ. हां, आपको इसके उपयोग में सावधानी रखना है।
प्र. मुझे क्या सावधानी रखना चाहिये?
उ. आप अपना पिन तथा पासवर्ड किसी के साथ शेयर ना करें। समय समय पर पिन तथा पासवर्ड बदलते रहें।
प्र. क्या मोबाईल नम्बर के अतिरिक्त मेल आई डी भी लिंक करना होता है?
उ. हां आपका मेल आई डी भी यहां लिंक किया जाता है।
प्र. मेरा मोबाईल नम्बर बैंक एकाउंट से लिंक नहीं है, क्या यूपीआई बन जायेगा?
उ. आपका मोबाईल नम्बर बैंक एकाउंट से लिंक होना चाहिये। अन्यथा यूपीआई जनरेट नहीं होगा।

प्र. यूपीआई से पेमेंट कितना सुरक्षित है?
उ. यह काफी हद तक सुरक्षित है। आपको पिन तथा पासवर्ड किसी के साथ शेयर नहीं करना है।
प्र. पेटीएम से कितने समय बाद काल आते हैं?
उ. वालेट के लिये किसी तरह का कोई काल नहीं आता है। यदि काल आये तो किसी भी प्रकार की जानकारी ना दें। वह फर्जी काल हो सकता है।
प्र. पेटीएम वालेट से transaction फैल हो जाने पर क्या करें?
उ.. आप पुनः पेमेंट ना करें। कुछ समय बाद या तो ट्रांजिक्शन हो जायेगा। अथवा आपका पैसा वापस आ जायेगा।

प्र. transaction फैल होने का क्या कारण है?
उ. आपका पेटीएम एप अपडेट नहीं हो तो ट्रांजिक्शन फैल हो सकता है। नेटवर्क की समस्या, मोबाईल में कोई वाइरस अथवा मोबाईल में किसी तरह का कोई अनवांटेट इंस्टालेशन होने पर ट्रांजिक्शन फैल हो सकता है।
प्र. पेटीएम वालेट में न्यूनतम कितना एमाउंट रखना जरूरी है?
उ. आप यहां रूपये 10 से लेकर कितना भी रख सकते हैं। लेकिन बेहतर होगा कि जरूरत का एमाउंट ही लोड करें।

How to Use PAYTM Wallet in Hindi read & share article.

निष्कर्ष

पेटीएम वालेट मोबाईल के द्वारा लेनदेन के लिये अच्छा विकल्प है। आप इसकी सहायता से कहीं भी, कभी भी धन भेजने अथवा मंगाने का कार्य कर सकते हैं। यह सुविधाजनक है। आपको इसके उपयोग में पर्याप्त सावधानी बरतना है। किसी से पिन तथा पासवर्ड शेयर ना करें। अन्चाहे, अन्जान काल को तुरंत काट दें। जितना जरूरत हो उतना ही धन वालेट में रखें। आपको कभी भी असुविधा नहीं होगी। आप इसका उपयोग प्रायः सभी प्रकार के ई पेमेंट के लिये कर सकते हैं।

PAYTM Wallet in Hindi

विशेष: इस लेख के लिये किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है। लेख में लेखक ने अपने अनुभव तथा विचार रखें हैं। किसी भी प्रकार के ई पेमेंट के लिये पर्याप्त सावधानी बरतें। सभी जानकारियां पेटीएम तथा गूगल प्ले स्टोर से साभार ली गई है।

Curtesy : 1 https://play.google.com/ 2. https://paytm.com/

Leave a Reply