Less Popular B Tech Courses in India

मित्रों, आपका फर्स्ट व्यू एण्ड ओपीनियन पर पुनः स्वागत है। आज की चर्चा में हैं बी.टेक. के कोर्स। मैं आपको उन कोर्स का परिचय कराउंगा जो कम लोकप्रिय हैं। लेकिन उनमें केरियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं। आपको अच्छा पैकेज भी मिलेगा। आप चाहें तो अपना व्यवसाय करें, स्टार्ट अप शुरू करें। आपका भविष्य उज्ज्वल होगा। मित्रों, आप पढ़ रहे हैं लेख, Less Popular B Tech Courses in India

आइये शुरू करते हैं –

भारत में विगत बरसों में बी. टेक अर्थात इंजीनियरिंग कोर्स की पॉपुलैरिटी बहुत अधिक बढ़ी है। प्रतिवर्ष लाखों छात्र जेईई और अन्य इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम पास कर इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेते हैं। यद्यपि इंजीनियरिंग में कुछ विशेष ब्रांचेस जैसे कंप्यूटर साइंस, मेकैनिकल और सिविल इंजीनियरिंग को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। Best career options in less popular B Tech branches के बारे में आपको बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

लेकिन वहीं कुछ ब्रांचेस ऐसी भी हैं जिनकी पॉपुलैरिटी अपेक्षाकृत कम है। वे कम लोकप्रिय हैं। लेकिन केरियर के मामले में किसी भी अन्य ब्रांच से कमतर नहीं हैं। भारत में कुछ Engineering colleges offering less popular B Tech branches करते हैं।

उनमें से कुछ ब्रांचेच की जानकारी आपके लिये इस लेख में प्रस्तुत हैं। वह निम्नानुसार है:

1. एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग (Agricultural Engineering)

हमारा देश कृषि प्रधान देश है। अतः यहां कृषि के क्षेत्र में अपार अवसर उपलब्ध हैं। इस स्थिति में एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग की अहमियत को अनदेखा नहीं किया जा सकता। इसमें छात्र सीखते हैं कि किस तरह से आधुनिक तकनीकों का उपयोग कृषि क्षेत्र में किया जाता है। उनके उपयोग से कृषि का उत्पादन अधिक किया जा सकता है। यह एक High-paying jobs in less popular B Tech branches है।

करियर संभावनाएं

आपको सरकारी कृषि अनुसंधान संस्थान के साथ ही एग्रीकल्चर बेस्ड इंडस्ट्रीज़ में अनेक अवसर मिलते हैं। इसके अतिरिक्त प्राइवेट सेक्टर में इस फील्ड के ग्रेजुएट्स के लिए कई अवसर हैं।
सैलरी एग्रीकलचर इंजीनियरिंग के ग्रेजुएट को प्रारंभ में 4 से 8 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज
मिल जाता है।

2. बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (Biomedical Engineering)

बायोमेडिकल इंजीनियरिंग एक मल्टीपरपज ़क्षेत्र है। यह मेडिकल डिवाइस और हेल्थकेयर टेक्नॉलाजी के विकास में जीव विज्ञान के सिद्धांतों का उपयोग करता है। यहां मेडीकल साइंस इंजीनियरिंग से जुडकर आपके केरियर को चार चांद लगाता है।

करियर संभावनाएं

दोस्तों इस क्षेत्र में जॉब के अवसर मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियों बहुतायत से हैं। इसके अतिरिक्त रिसर्च और डेवलपमेंट फर्म्स में आपको अवसर मिलते है। वही दूसरी ओर बड़े अस्पतालों में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के स्नातक की जरूरत पड़ती है।
सैलरी आपको इसमें शुरुआती सैलरी 5 से 12 रूपये मिल जाती है।

दोस्तों Scope of less popular BTech branches in India के बारे में आप पढ़ रहे हैं।


3. बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग (Biotechnology Engineering)

बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जिन्हें जीव विज्ञान में रुचि है। इस ब्रांच में बायोलॉजिकल सिस्टम्स और बायो प्रोडक्ट्स के विकास में इंजीनियरिंग सिद्धांतों का उपयोग सिखाया जाता है।

करियर संभावनाएं

इस उद्योग का तेजी से विकास हो रहा है। बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। जिसमें फार्मास्यूटिकल्स, एनवायरनमेंटल कंसल्टेंसी, और कृषि क्षेत्र में जॉब के अनेक अवसर उपलब्ध हैं।

सैलरी इस क्षेत्र के स्नातक को शुरुआती सैलरी 5 से 10 लाख प्रतिवर्ष मिल जाती है।

4. एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (Aerospace Engineering)

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है। भारत में लगातार बढ़ते पर्यटन के कारण एयरोस्पेस का क्षेत्र तेजी से विकसित हुआ है। आपको यहां बहुत शानदार अवसर मिलते है। यह उन छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है जिन्हें एयरोप्लेन, हेलिकॉप्टर और अंतरिक्ष यान के डिजाइन और प्रोडक्शन में रुचि है। इस ब्रांच में आप हवाई वाहनों के निर्माण और टेस्टिंग की जानकारी प्राप्त करते है।

इसके साथ ही भविष्य के लिये नई तकनीक का उपयोग करना सीखते हैं।

करियर संभावनाएं

वर्तमान समय में भारत में विमानन सेवाओं का तेजी से विकास हो रहा है। नये नये एयरपोर्ट बन रहे हैं। विदेशी टूरिस्ट भारत आना चाहते है। अतः इस फील्ड में जॉब की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, डीआरडीओ, और बोइंग जैसी कंपनियां एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट्स को हायर करती हैं।

सैलरी एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शुरुआती सैलरी 6 से 10 लाख रूपये प्रतिवर्ष मिल जाती है।

5. न्यूक्लियर इंजीनियरिंग (Nuclear Engineering)

न्यूक्लियर इंजीनियरिंग एक ऐसी ब्रांच है जिसमें न्यूक्लियर पावर प्लांट्स और अन्य न्यूक्लियर एप्लिकेशन के डिजाइन और निर्माण की जानकारी दी जाती है।

करियर संभावनाएं

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसी कंपनियां इस फील्ड के प्रोफेशनल्स को हायर करती हैं।
सैलरी इस क्षेत्र में आपकी शुरुआती सैलरी रूपये 10 से 15 लाख प्रति वर्ष हो सकती है।

6. पेट्रोलियम इंजीनियरिंग (Petroleum Engineering)

इस ब्रांच में तेल और गैस के उत्पादन और प्रोसेस में इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग सिखाया जाता है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए है जिन्हें ऊर्जा क्षेत्र में रुचि है।

करियर संभावनाए

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियां इस फील्ड में प्रोफेशनल्स को हायर करती हैं।
सैलरी आपकी शुरुआती सैलरी रूपये 8-20 लाख प्रति वर्ष हो सकती है।

यह Courses under less popular BTech branches with good salary है।

7. सिरेमिक इंजीनियरिंग (Ceramic Engineering)

सिरेमिक इंजीनियरिंग एक यूनीक ब्रांच है। जिसमें सिरेमिक मटेरियल्स के डिजाइन, निर्माण और उपयोग की जानकारी दी जाती है। यह कोर्स आपकी क्रियेटिविटी से जुड़ा हुआ है। आपकी सामग्री विज्ञान में रूचि है तो यह आपके लिये मुफीद सबजेक्ट है। इसे Top less popular B Tech branches for future growth कहा जा सकता है।

करियर संभावनाएं

इस फील्ड में काम करने के लिए अनेक क्षेत्र हैं। जिनमें निर्माण उद्योग सबसे पहले आता है। उसके पश्चात डिफेंस, एयरोस्पेस सहित अनेक क्षेत्रों में पर्याप्त अवसर है। Read other article on Home & Kitchen Appliances site.

सैलरी आपको शुरुआती सैलरी रूपये 4-9 लाख प्रति वर्ष हो जाती है।

8. इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग (Instrumentation & Control Engineering)

इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो मापन और नियंत्रण प्रणालियों के डिजाइन और विकास में रुचि रखते हैं। Know about India Paralympic success.

करियर संभावनाएं

तेल और गैस, मैन्युफैक्चरिंग, और एनर्जी सेक्टर में इस ब्रांच के ग्रेजुएट्स के लिए कई जॉब अवसर होते हैं। This is Benefits of pursuing less popular B Tech branches in India.

सैलरी शुरुआती सैलरी रूपये 6-10 लाख प्रति वर्ष आपको मिल सकता है।

9. माइनिंग इंजीनियरिंग (Mining Engineering)

माइनिंग इंजीनियरिंग में खनन कार्यों के डिजाइन, निर्माण और प्रबंधन की जानकारी दी जाती है। इस कोर्स में छात्रों को खनिज संपत्तियों के खनन में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकों के बारे में सिखाया जाता है।

करियर संभावनाएं

कोल इंडिया लिमिटेड, ऑयल इंडिया जैसी कंपनियां माइनिंग इंजीनियर्स को हायर करती हैं।

सैलरी शुरुआती सैलरी रूपये 7-12 लाख प्रति वर्ष हो की अर्निग आप कर लेगें।

10. जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग (Geological Engineering)

इस बी. टेक ब्रांच में भूगर्भिक ज्ञान का उपयोग इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में किया जाता है। जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग उन छात्रों के लिए है जो पृथ्वी विज्ञान में रुचि रखते हैं।

करियर संभावनाएं

माइनिंग, कंस्ट्रक्शन, और ऑयल इंडस्ट्री में इस फील्ड के लिए अवसर होते हैं।

सैलरी शुरुआती सैलरी रूपये 5-9 लाख प्रति वर्ष हो के अवसर आपको मिलतेे हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों, उपरोक्त 10 के अतिरिक्त अन्य ब्रांच भी हैं जिनमें पर्याप्त अवसर माजूद हैं। आपको क्या अच्छा लगता है? आप किसमें जाना पसंद करते हैं? यह आप पर निर्भर करता है।

लेकिन यदि किसी कारणवश आपका चयन मनपसंद ब्रांच में ना हो तो निराश ना हों।

आप नये क्षेत्र में जायें। आपको शानदार केरियर के अवसर मिलेगें।

मैंने आपको Why choose less popular B Tech branches for career के बारे में विस्तार से बताया है।

आपका शानदार पैकेज होगा। तरक्की की जबरदस्त संभावनायें होगीं। Read about Best online learning app in India.

आपको यह लेख कैसा लगा? आपके अमूल्य विचारों से अवगत करायें। नीचे कमेंट बाक्स में आपके विचार लिखें। आपका कोई प्रश्न हो तो अवश्य पूछे हमें मेल करे। मेरा मेल आई डी है akhilsu12@gmail.com

लेख के लेखक

Less Popular B. Tech Courses in India

निम्नलिखित लेखों को अवश्य पढ़ें

Leave a Reply