Best Food Delivery Apps in Hindi

फूड डिलेवरी एप की हिंदी में जानकारी

मित्रों,वर्तमान समय में स्मार्टफोन का प्रचलन बहुत अधिक है। आजकल इससे अनेक कार्य किये जाने लगे हैं। अब यह भोजन की बुकिंग के लिये भी काम में आने लगा है। घर अथवा office में भोजन आर्डर करने का इससे अच्छा तरीका दूसरा नहीं है। आप पढ़ रहे हैं लेख, Best Food Delivery Apps in Hindi.

अनेक स्टार्टअप तथा फूड डिलेवरी कम्पनियां इस क्षेत्र में हैं। पहले इनकी पहुंच महानगरों तक ही थी। लेकिन आजकल छोटे शहरों में भी इनका व्यावसाय फल फूल रहा है। इन कम्पनियों में फूल डिलेवरी कम्पनी का चुनाव करना कभी कभी कठिन हो जाता है। हमें इसके लिये दूसरों की सलाह पर निर्भर रहना पड़ता है। इस लेख को पढ़ने के पश्चात आपको अपने शहर में अच्छे फूड डिलेवरी एप खोजनेें में परेशानी नहीं होगी।

लेख में 10 सबसे अच्छे उपयोगी एवं उत्कृष्ट सेवाओं वाले फूड डिलेवरी एप की जानकारी है।

आपके घर पर सुविधा के लिये होम एप्लायंसेस की जरूरत पड़ती होगी? जानकारी के लिये Home & Kitchen Appliances पर विजिट करें। आपको अनेक घरेलु तथा किचन उपकरण से संबंधित लेख मिलेगें। आशा है यह आपको अवश्य पसंद आयेगें?

Best Food Delivery Apps in Hindi to Order Food Online in India share articles.

भारत में फूड डिलेवरी एप्स

वैसे तो देशभर में अनेक मोबाईल एप्स हैं। यह फूड डिलेवरी के क्षेत्र में कार्यरत हैं। सभी की अपनी अपनी विशेषताएं एवं कमियां हैं। आपकी सुविधा के लिये हमने निम्नलिखित एप्स पर लिखा है।

Table of Content

क्या आप ई आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते है? जानकारी के लिये पढ़ें लेख, How to Download Aadhaar Card Online in Hindi आधार कार्ड डाउनलोड करने के तरीके

1. Zomato

food delivery app

यह भारत का सबसे अधिक लोकप्रिय फूड डिलेवरी एप है। यह पहले फूडिबे के नाम से था। सन 2008 में इसकी शुरूआत बहुत अच्छी नहंीं थी। यह आपके लिये उपयोगी एप है। जिसकी सहायता से आप अपने आसपास के किसी फूड शाप पर आर्डर कर सकते हैं। यह भारत ही नहीं विश्व के लगभग 25 देशों में अपनी सेवायें देता है। एप का इंटरफेस बहुत आकर्षक है।

आप घर अथवा आफिस से ही आर्डर दे सकते हैं। इसके सर्च बाक्स में अनेक विकल्प हैं, जिनकी सहायता से आप अपना आर्डर बुक कर सकते हैं। यहां अनेक प्रकार के डिस्काउंट है। आप मेम्बरशिप लेकर अच्छा खासा डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। जिसने भी इसे ट्राय किया है, इसका मुरीद हो गया है। क्या आपके शहर में इसकी सेवायें हैं? एक बार अवश्य ट्राय करें। आप निराश नहीं होगें।

Read about,Best English Learning App 2021 – Detail in Hindi

2. FoodPanda

Best Food Delivery Apps in Hindi

फूडपांडा इस व्यापार में स्थापित नाम है। यहां आपके अनेक मनपसंद व्यंजन उपलब्ध हैं। इस एप की सेवायें देश भर में उपलब्ध है। इसे आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है। यह अधिक तेजी से डिलेवरी करने वाला एप है। यह आपका कीमती समय बचाता है। यहां आर्डर करने के लिये अनेक विकल्प मौजूद है। आप सर्च करके आनलाइन मील्स खोज सकते हैं। फूडपांडा में अनेक प्रकार के डिस्काउंट बाउचर, वार्षिक सदस्यता आदि है। यह इसे आकर्षक बनाती है।

How to Use FASTag in India. Buy & drive safely.

3. Swiggy

Best Food Delivery Apps in Hindi

स्विगी ने बहुत कम समय में लोगों में लोकप्रियता प्राप्त की है। यहां मील्स को ट्रेक करना आसान है। यह आपको शानदार ऑफर और कूपन का लाभ देता है। जिसका आप उपयोग कर सकते हैं। अधिक डिस्काउंट के लिये इस एप में अनेक विकल्प हैं। आप फोन काल से भी अपनी पसंद बता सकते हैं। इसके फिल्टर सलेक्शन के अनेक विकल्प देते हैं। आप अपने आर्डर का भुगतान अनेक प्रकार से कर सकते हैं। केश आन डिलेवरी से आपका आर्डर पहले प्राप्त होता है। आप बाद में भुगतान कर सकते हैं। यह महानगरों में तेजी से लोकप्रियता हासिल करता जा रहा है।

Best Food Delivery Apps in Hindi to Order Food Online in India आर्डर कर देखें और मनपसंद भोजन का आनंद लें।

4. TastyKhana

tastykhana

यह तेजी से लोकप्रियता प्राप्त करने वाला स्टार्टअप है।

इसने थोडे से समय में ही अपनी सेवायें 9 हजार से अधिक स्थानों पर उपलब्ध कराई है।

यहां हमेशा ताजा एवं स्वादिष्ट भोजन मिलता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका आसान तथा आकर्षक इंटरफेस प्रभावित करता है। आप बड़ी ही आसानी से भोजन के विभिन्न प्रकार सर्च कर सकते हैं। पेमेंट की इसमें आसान सुविधा है। यह प्राय सभी पेमेंट मोड को सपोर्ट करता है।

Read about best money making app.

5. Just Eat

Just eat

यह भारत का उभरता हुआ फूड सप्लाई एप है।

कम्पनी वर्तमान में सभी महानगरों में अपनी सेवायें दे रही है। इसका कंसेप्ट ठीक फूड पंडा एपं अन्य एप की तरह से है। कम्पनी के अनुसार इससे 3 हजार रेस्टारेंट जुडे हैं। एप पर भुगतान के लिये अच्छी पेमेंट सुविधा है। आप किसी महानगर में हैं तो यह फूड आर्डर करने का अच्छा विकल्प है। जल्दी ही यह एप अन्य नगरों में विस्तार करेगा। आकर्ष इंटरफेस तथा सरल सर्च वाक्स से किसी भी आर्डर को क्विक किया जा सकता है।

Read about earn money online.

6. Pizza Hut

pizza hut

पिज्जा हट भारत में बहुत पहले से कार्यरत है। इसके आउटलेट आपको प्रायः सभी छोटे बड़े नगरों में मिल जायेगें।

यह अपने विशेष स्वाद के लिये जाना जाता है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, यह पिज्जा की डिलेवरी करने वाला एप है। इसकी सुविधाएं प्रत्येक भारतीय खरीददार के अनुरूप है। इस ऐप में लोकेशन मैपिंग, आसान कार्टिंग, बेहतर स्पीड और लाइव ऑर्डर ट्रैकिंग के फीचर्स हैं। इस एप से आर्डर करना बहुत सरल है। यह अपने कस्टमर को डिस्काउंट भी देता है। क्विक डिलेवरी तथा स्वादिष्द भोजन के लिये यह एप लोकप्रिय है।

Best Food Delivery Apps in Hindi to Order Food Online in India अभी आर्डर करें।

Read about, Best Online Learning Apps in India 2021.

7. Scootsy

यह मुम्बई बेस्ड कम्पनी है। यह बहुत अच्छी तरह से टे्रक कर डिलेवरी करती है। आपका एजेंट डिलेवरी को टे्रक कर तुरंत वास्वविक खरीददार को डिलेवरी करता हे। यह डाउनलोड के लिये प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यहां आपको भुगतान के अनेक विकल्प मिल जाते हैं। प्रारंभ में उपयोगकर्ता को कुछ डिस्काउंट भी आफर किया जाता है। यह एप जल्दी ही इस व्यावसाय में प्रमुख स्थान बना लेगा।

8. Freshmenu

फ्रेशमेनू की सुविधाएं केवल कुछ मेेट्रो में ही उपलब्ध है। यह गुणवत्तापूर्ण भोजन सप्लाई करने के लिये प्रसिद्ध है। कम्पनी ने स्वयं का किचन स्थापित किया है। जहां से स्वादिष्ट एवं ताजा भोजन सप्लाई किया जाता है। इसके अतिरिक्त अन्य रेस्टारेंट से भी कम्पनी का टाइअप है। अच्छे पेमेंट विकल्प तथा सर्च के साथ ही आप इसमें आर्डर कर सकते हैं।

Best Food Delivery Apps in Hindi to Order Food Online in India. Share in your friends.

9. Faaso’s

faaso

फासो भी फ्रेशमेनू के समान है। यह कम्पनी भी स्वयं के किचन से भोजन की पेशकश करती है। इसका मीनू कार्ड अच्छा खासा है। जिसमें आर्डर करने के लिये बहुत कुछ है। आप यहां प्रातः नाश्ता से लेकर चाय, काफी तथा दोनों समय का भोजन आर्डर कर सकते हैं। इंटरफेस प्रभावित करता है। उपयोग में सरल तथा आसानी से डाउनलोड होने वाले इस एप को अवश्य ट्राय करें।

10. Oven Story Pizza- Delivery App

Best Food Delivery Apps in Hindi

Oven Story Pizza एक लोकप्रिय पिज़्ज़ा ब्रांड है, जिसने अपने स्वादिष्ट और यूनिक पिज़्ज़ा वेरिएंट्स के कारण भारतीय युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। इसका डिलीवरी ऐप ग्राहकों को घर बैठे ताज़ा और गर्म पिज़्ज़ा ऑर्डर करने की सुविधा देता है। इस ऐप का इंटरफेस सरल और यूजर-फ्रेंडली है, जिससे कोई भी ग्राहक आसानी से अपना मनपसंद पिज़्ज़ा चुन सकता है।

विशेषताएं

Oven Story की सबसे खास बात इसकी 4 अलग-अलग Cheese Base Varieties हैं – El Clasico, Chipotle, Peri-Peri और Tandoori – जो हर स्वाद को खास बनाती हैं। ऐप में ग्राहकों को पिज़्ज़ा के अलावा Garlic Bread, Pasta, Choco Lava Cake जैसे साइड आइटम्स भी ऑर्डर करने का विकल्प मिलता है।

Oven Story Pizza Delivery App पर आकर्षक ऑफर्स और कूपन कोड भी मिलते हैं, जिससे ग्राहक किफायती दामों पर शानदार भोजन का आनंद ले सकते हैं। ऐप में लाइव ट्रैकिंग की सुविधा दी गई है, जिससे ऑर्डर की लोकेशन रियल टाइम में देखी जा सकती है।

Payment mode

इस ऐप में UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड जैसी कई पेमेंट सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके अलावा ऐप ग्राहकों से फीडबैक लेकर सर्विस सुधारने की दिशा में लगातार काम करता है।

Oven Story Pizza App Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है और इसे लाखों लोगों ने डाउनलोड किया है। यदि आप स्वादिष्ट और क्वालिटी पिज़्ज़ा की तलाश में हैं, तो Oven Story का यह ऐप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

Best Food Delivery Apps in Hindi, किसी बड़े नगर में हैं तो अवश्य आर्डर करें।

  • भारत में सबसे अच्छे फूड डिलीवरी ऐप कौन-कौन से हैं?
    उत्तर: भारत में प्रमुख फूड डिलीवरी ऐप्स में Zomato, Swiggy, Domino’s, Oven Story, Uber Eats (कुछ क्षेत्रों में), और EatSure शामिल हैं। ये ऐप्स ताजगी, स्वाद और त्वरित डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं।
  • कौन-सा फूड डिलीवरी ऐप सबसे सस्ता है?
    उत्तर: Swiggy और Zomato अक्सर डिस्काउंट और कूपन कोड देते हैं, जिससे ऑर्डर सस्ता हो जाता है। क्षेत्र और ऑफर के अनुसार अलग-अलग ऐप सस्ते पड़ सकते हैं।
  • क्या फूड डिलीवरी ऐप्स सुरक्षित होते हैं?
    उत्तर: हाँ, Zomato, Swiggy जैसे प्रतिष्ठित ऐप्स सुरक्षित हैं। वे ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित रखने के लिए SSL एन्क्रिप्शन का उपयोग करते हैं और भरोसेमंद डिलीवरी पार्टनर्स के साथ काम करते हैं।
  • फूड डिलीवरी ऐप से ऑर्डर कैसे करें?
    उत्तर: फूड डिलीवरी ऐप खोलें → लोकेशन सेट करें → रेस्टोरेंट या व्यंजन चुनें → ऑर्डर ऐड करें → पेमेंट करें → ऑर्डर ट्रैक करें।
  • क्या ग्रामीण क्षेत्रों में भी फूड डिलीवरी ऐप्स उपलब्ध हैं?
    उत्तर: अधिकतर फूड डिलीवरी सेवाएं शहरों तक सीमित होती हैं, लेकिन कुछ ऐप्स जैसे Zomato और Swiggy अब टियर-2 और टियर-3 शहरों तक भी सेवाएं पहुंचा रहे हैं।
  • सबसे फास्ट डिलीवरी कौन-सा ऐप देता है?
    उत्तर: Swiggy को फास्ट डिलीवरी के लिए जाना जाता है, जबकि Domino’s अपनी 30 मिनट डिलीवरी पॉलिसी के लिए प्रसिद्ध है।
  • क्या इन ऐप्स में Cash on Delivery (COD) विकल्प मिलता है?
    उत्तर: हाँ, लगभग सभी बड़े फूड डिलीवरी ऐप्स में Cash on Delivery का विकल्प उपलब्ध है।

निष्कर्ष

वर्तमान समय में प्रत्येक विषय पर एप उपलब्ध है।

किराना सामान, टेक्सी बुकिंग, फूड के आर्डर के लिये भी अनेक एप हैं।

इसके अतिरिक्त कपड़े धुलाई सर्विस, खेलकूद, मनोरंजन, आदि अनगिनत विषयों पर एप्स उपलब्ध हैं।

आजकल यह व्यावसाय फल फूल रहा है।

क्योंकि अब प्रत्येक व्यक्ति मोबाईल के माध्यम से सुविधाएं चाहता है। फूड डिलेवरी व्यावसाय का भविष्य भारत में बहुत उज्ज्वल है। इसे अभी और भी आगे जाना है। समय की टेक्नालाजी भी इसे गति दे रही है। आप भी कदम से कदम मिलाकर चलिये।

मोबाईल पर उपलब्ध एप का प्रयोग कीजियें। जीवन आसान तथा सुखमय बनाने का यह अच्छा साधन है।

Best Food Delivery Apps in Hindi

लेख में 10 प्रमुख फूड डिलेवरी एप की जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त अन्य अनेक एप्स हैं जिनसे भी आर्डर किये जा सकते हैं। आपके शहर में जिसकी सक्रियता अधिक हो उससे आर्डर करें। भारत में यह इंडस्ट्री अभी प्रारंभिक स्थिति में है। भविष्य में इसमें अनेक सुधार होना है। उसके पश्चात यह सर्विस छोटे शहरों तथा कस्बों में भी मिलने लगेगी। आपको यह लेख कैसा लगा इसके संबंध में आपके विचारों से अवश्य अवगत करायें।

Read following

आपके विचारों से अवगत कराये

Leave a Reply