Top 10 Personality Development Tips Hindi for Year 2021

Top 10 Personality Development Tips Hindi for Year 2021 व्यक्तित्व विकास के लिये 10 टिप्स

यह लेख व्यक्तित्व विकास से संबंधित है। आप व्यक्तित्व विकास के संबंध में जानते होगें? इन मूलभूत नियमों का पालन कर आप किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। आपकी प्रशंसा होगी। लोग आपको चाहने लगेगें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ जायेगी। मान सम्मान मिलेगा। यदि आप इन नियमों के संबंधम ें जानते हैं तो लेख के संबंध में आपके अमूल्य विचारों से अवश्य अवगत करायें। हमें लेख की कमियां दूर करने में प्रसन्नता होगी। मित्रों आप पढ़ रहे हैं लेख, Top 10 Personality Development Tips Hindi.

क्या आप लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं? अपने घर को शानदार बनाने के लिये खरीदे बहुमूल्य Home & Kitchen Appliances.

Top 10 Personality Development Tips Hindi for Year 2021. Please Read & share article.

लेख के निम्न भागों में बांटा गया है –

क्या आप व्यक्तित्व विकास के लिये अपनी अंगे्रजी सुधारना चाहते हैं? अवश्य पढ़ें, Best English Learning App 2021 – Detail in Hindi

व्यक्तित्व विकास की आवश्यकता

आप जानते ही है कि पर्सनालिटी का अर्थ आकर्षक चेेहरा, धन दौलत तथा वस्त्र अथवा आभूषण नहीं है। इसके मायने अलग हैं। आइये जानते है पर्सनालिटी की परिभाषा के संबंध मेें —

जैसा कि आप जानते हैं शब्द पर्सनालिटी लेटिन भाषा के शब्द परसोना से बना है। जिसका हिंदी अर्थ है नाटक अथवा अभिनय के लिये पहने जाने वाले वस्त्र एवं आभूषण। लेकिन आधुनिक संदर्भ में इसके अर्थ अलग है। मनोविज्ञान में इसकी परिभाषाएं भिन्न भिन्न है।

प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक बुडवर्थ ने इसे मानव व्यवहार की सम्पूर्ण विशेषता माना है।

दूसरे मनोवैज्ञानिक गिलफोर्ड के अनुसार व्यक्तित्व मनुष्य के अंदर स्थित मनोशारीरिक गुणों का गत्यात्मक अध्ययन है। वहीं दूसरी ओर आलपोर्ट के अनुसार पर्सनालिटी किसी मनुष्य के गुणों का समन्वित रूप है।

कुल मिलाकर यह समझे कि व्यक्तित्व किसी मनुष्य का समग्र व्यक्तित्व है।

यह ही व्यक्ति के बारे में जानकारी देता है। इससे अधिक मनोविज्ञान की परिभाषा में हमें जाने की जरूरत नहीं है। हम मुख्य व्यक्तित्व विकास के लिये 10 टिप्स के संबंध में जानकारी प्राप्त कर इसे अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

10 उपयोगी टिप्स

Table of Content

व्यक्तित्व विकास के लिये 10 टिप्स

1. किसी व्यक्ति का नाम याद रखिये

प्रसिद्ध लेख डेल कारनेगी ने लिखा है नाम में बहुत कुछ है। डेल कारनेगी ने अपनी पुस्तक how to win and influence people में नाम के महत्व के संबंध में उपयोगी बातें लिखी हैं।

जब किसी व्यक्ति को आप नाम से पुकारते हैं तो उसे आत्मीय होने का आभास होता है।

किसी पत्र, संदेश अथवा मेल में आप सबसे पहले क्या देखते हैं? आप अपना नाम खोजते होगें? जिस किसी मेल अथवा पत्र में नाम का उल्लेख नहीं होता है उसे हम अधिक महत्व नहीं देते हैं।

लोग कभी कभी तो ऐसे मेल का जबाव भी नहीं देेते हैं। यही स्थिति बातचीत में भी होती है।

जब हम किसी का नाम लेते रहते है तो सामने वाला व्यक्ति अपनी उपयोगिता समझता है। लेकिन याद रहे, खड़ा सीध नाम ना लें। नाम के साथ ही अच्छे संबोधन का उपयोग करें। जी, श्रीमान, सर अथवा माननीय जैसे शब्दों का यथासंभव प्रयोग करें।

Top 10 Personality Development Tips Hindi. Share in your friends.

2. जब भी मिलें मुसकुराइये

आपने प्रसिद्ध फिल्म अनाड़ी का यह गीत जरूर सुना होगा? इसे राजकपूर पर फिल्माया गया था। इसके बोल हैं

किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार
किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार
किसीके वास्ते हो तेरे दिल में प्यार
जीना इसी का नाम है

गीत में स्पष्ट है कि जीना मुसकुराहट का नाम है। अतः किसी से भी मिले जरूर मुसकुराइयें। इसमें कोई खर्च नहीं होता है। आपका कुछ जाता भी नहीं है। उलटे आप लोगों को देते ही है। आप खुशी, हर्ष, उल्लास तथा प्रेम देते हैं। वह व्यक्ति आपको हमेशा याद रखता है।

डेल कारनेगी how to win and influence people में लिखते हैं, मुसकुरानें से आपकी समस्याएं हल हो जाती है। आपके आसपास का माहौल खुशी से भर उठता है। आपको लोग पसंद करने लगते हैं। अतः जब भी किसी से मिलें, दिल से मुसकुराइयें। कडवाहट भूलकर लोगों के दर्द को बांटियें। आपकी प्रशंसा होगी। लोग आपसे मिलना जुलना पसंद करेगें।

बनावटी चेहरा लोग पसंद नहीं करते हैं। सपाट, भावविहीन चेहरे वाले लोगों से कोई मिलना पसंद नहीं करता है। अतः मुसकुराइये, प्रशंसा प्राप्त कीजिये, अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने का इससे सस्ता, सीधा एवं सरल रास्ता दूसरा नहीं है।

3. लोगों को सुनना एक कला है

जी हां, सही पढ़ रहे हैं आप। इसे आप सरल समझ रहे हैं।

लेकिन इसे पालन बहुत कम ही लोग करते हैं।

आपने अनुभव किया होगा। जब भी आप बोलते हैं, लोग बीच में बात काटकर अपनी बात कहने लगते हैं।

क्या आप ऐसे लोगों से बार बार मिलना पसंद करेगें? शायद नहीं। जो व्यक्ति आपकी बात नहीं सुनता है उससे मिलकर आप क्या करेगें? ठीक यही बात आप पर भी लागू होती है।

जब भी किसी से मिले, पहले सामने वाले व्यक्ति की बात सुनें। अच्छी तरह से समझें। सुनने का अर्थ यह नहीं है कि आप अपने काम में लगे रहें और वह व्यक्ति बोलता रहें। इस स्थिति में सामने वाला समझ जायेगा कि आप उसे कोई महत्व नहीं दे रहे हैं। Also read Instagram business tips in Hindi.

मित्रों सुनना एक कला है। अच्छे वक्ता उत्कृष्ट श्रोता होते हैं।

सुनने की क्रिया में आंखों में आंखे डालकर ध्यान देना, बाडी लेग्वेंज के द्वारा सकारात्मकता का बोध कराना जरूरी हो जाता है। अतः मिलने वाले की बातें पहले सुनें। उसकी बातें पूरी हो जाने दें। फिर अपनी बात संक्षेप में रखें।

आप देखेगें कि वह व्यक्ति आपका मुरीद हो गया है। कुछ ही दिनों में दूसरों के सामने वह आपकी प्रशंसा करता हुआ मिलेगा।

Top 10 Personality Development Tips Hindi. क्या लेख पढ़ने में आपको आनंद आ रहा है? पढ़ने के पश्चात हमें प्रतिक्रिया अवश्य दें।

मित्रों आपके पास कार होगी ही? चलिये यदि नहीं भी है तो किसी मित्र के पास होगी। क्या उन्होंने कार में FASTag लगा लिया है? हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा पर इंतजार करने से बेहतर है FASTag लगवा लीजिये। अधिक जानकारी के लिये पढ़े लेख, How to Use FASTag in India.

4. विनम्र एवं उदार बनिये

आप किसी भी पद पर हों।

कितने ही बड़े अधिकारी हों, यदि विनम्रता नहीं है तो आपका मान सम्मान हमेशा के लिये नहीं हो सकेगा।

आपके अंदर विनम्रता एवं उदारता नहीं है तो आपका व्यक्तित्व प्रभावहीन होगा। आप किसी पर अपनी अमिट छाप नहीं छोड पायेगें। घमंडी लोगों को कोई पसंद नहीं करता है। पीठ पीछे ऐसेे लोगों की बुराई ही होती है। अतः अपने अंदर प्यार एवं आदर देने की भावना का विकास कीजिये। यह करना बहुत कठिन नहीं है।

5. लोगों की मदद करने का गुण

मित्रों क्या आपमें लोगों की मदद करने का गुण है?

क्या आप निः स्वार्थ लोगों की मदद करते हैं? या मदद में भी स्वार्थ देखते हैं?

आवश्यकता पड़ने पर लोगों की मदद कीजिये। फिर भले ही आप उन्हें जानते पहचाते ना हों। मदद करते समय यह ना देखें की आपको भी उस व्यक्ति की मदद मिलेगी ही। जब आप किसी की मदद करेगें तो जरूरत पड़ने पर आपको भी मदद मिलेगी। यह आवश्यक नहीं है कि जिसकी आपने मदद की है वह व्यक्ति ही आपकी मदद करेगा। यह कोई और भी हो सकता है। अतः अपने अंदर हेल्प का गुण विकसित करेें।

You are reading ,Top 10 Personality Development Tips Hindi.

6. लोगों की प्रशंसा करें

यह गुण बहुत कम लोगों में पाया जाता है। अधिकांश व्यक्ति किसी दूसरे की तारीफ कम ही करते हैं।

यदि कभी करते भी हैं तो उसमें स्वार्थ होता है। वह प्रशंसा ना होकर चापलूसी है।

जिसकी प्रशंसा आप कर रहे हैं उससे कोई मतलब निकालना है। ऐसी प्रशंसा किसी काम की नहीं है। प्रशंसा सच्चे मन से, दिल से की जाती है। उसमें स्वार्थ को कोई स्थान नहीं होता है। लोगों के रहन सहन, गुण, उपलब्धियों की प्रशंसा करने में कभी ना चूकें।

दूसरों की प्रशंसा करते समय अपने गुणों का बखान ना करें। कभी कभी लोग प्रशंसा में किंतु, परंतु, लेकिन जैसे शब्द लगा देते हैं। जिससे प्रशंसा का प्रभाव कम हो जाता है। अतः सच्चे दिल से प्रशंसा कीजिये। पीठ पीछे ही नहीं सामने दिल से सदभावना के साथ। आप देखेगें कि लोग आपको पसंद करने लगे हैं।

Read another article, how to earn money without Investment.

7. पसंद की बात कहना

प्रत्येक व्यक्ति दूसरों की पसंद की बात नहीं कर पाता है।

जिससे उसे जीवन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। दूसरों की पसंद से आशय है कि लोगों को पहले समझे। उनकी रूचियों, गुणों, विशेषताओं तथा योग्यता के बारे में जानें समझे। उसके पश्चात वार्तालाप करें।

यदि आप सामने वाले की पसंद पहले रखते है तो आप सफल होगें। लेकिन बिना जाने समझे नहीं।

सामने वाला व्यक्ति आपकी बातों में रूचि ले भी रहा है अथवा नहीं? इसे भी देखें। अन्यथा आप पसंद की बात किये जा रहे हैं। उसे उस तरह की बातों से कोई मतलब ही नहीं है। इससे वह बोर हो जायेगा।

हो सकता है वह व्यक्ति भविष्य में आपसे मिलना पसंद ना करें।

क्या आप WhatsApp का प्रयोग करते हैं? उसके नये फीचर्स के बारे में जानने के लिये पढ़ें, New WhatsApp features in Hindi 2021

Top 10 Personality Development Tips Hindi. give your opinion.

8. गलतियों को क्षमा करना

गलतियां आपसे भी हो जाती होगीं? हर किसी से होती है। जीवन में अनायास गलती होती है। दरअसल यह गलती करना व्यक्ति का स्वाभाविक गुण है।

अतः किसी से भी गलती होने पर माफ करना सीखें। किसी की भी गलतियों को लम्बे समय तक दिल से लगाये ना रखें। गलती की माफी के लिये सामने वाले से अपेक्षा ना करें। अपनी ओर से उसे क्षमा कर दें। आपने जिसे माफ किया है उसकी नजरों में आप देवता बन जायेगें।

9. हमेशा सीखने के लिये तत्पर रहें

हम सभी जानते है कि कोई भी व्यक्ति सर्वज्ञाता नहीं है।

मनुष्य प्रारंभ से लेकर अंत तक सीखता रहता है। इसलिये सीखने के लिये तत्पर रहें।

भले ही सिखाने वाला आपसे पदवी, योग्यता, प्रतिष्ठा आदि में कमतर हो। आपका ध्येय सीखना होना चाहिये। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप सभी कुछ सीखें ही। जिसमें आपकी रूचि है, आप पसंद करते हैं, उसे सीखें। अनावश्यक रूप से बनने का प्रयास ना करें।

10. आपकी बाडी लेग्वेंज

किसी के सामने जाने पर आपके हावभाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आपकी बाडी लेग्वेंज से लोग आपके बारे में अंदाज लगा लेतेे हैं।

पहनावा, बातचीत का तरीका आदि प्रभावित करने वाले गुण हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि कसरत की जाये, जिम जाया जाये। आप सूखे मेेवे, फलफूल का सेवन अधिक करने लगें। इससे तो आपका वजन बढ़ जायेगा। काया बेडोल हो जायेगी। अतः स्वस्थ तथा प्रसन्नचित रहें। तन मन से निर्विकार रहे हैं। सकारात्मक सोच रखें। आपकी आंखे, खड़े होने का सलीका आदि बेहतर हो। यह कठिन नहीं है, प्रयास कीजिये।

कुछ ही दिनों में आप लोगों को प्रभावित करने लगेगें।

Read, How to invest money tips.

Top 10 Personality Development Tips Hindi, Give your comments in comment box.

व्यक्तित्व विकास के लिये 10 टिप्स

निष्कर्ष

लेख में कुछ सिद्धांत दिये गये हैं। यह प्रत्येक देश काल परिस्थिति के लिये सत्य है।

आप कहीं भी रहें इनका लाभ ले सकते हैं। आपकी उम्र, लिंग, जाति अथवा वर्ग कुछ भी हो। यह नियम काम करेगें। इन्हें धीरे धीरे अपने रोजाना व्यव्हार में लायें। Please read, Earn money online without investment.

आपको आश्चर्यजनक लाभ होगा। आपके मित्र बनेगें। लोगों में मान सम्मान बढे़गा। प्रसिद्धि मिलेगी।

आप पहले से ही इन टिप्स को जानते हैं तो अच्छी बात है। एक बार पुनः स्मरण कर लीजिये।

इस लेख को मित्रों में शेयर कीजिये, आपके विचारों से अवगत कराइये। हमें आपके अमूल्य विचारों, सुझाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

Top 10 Personality Development Tips Hindi

विशेष: लेख के लिये किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है।

Please read following article on first Views & opinion –

Leave a Reply