How to Learn from Failure in Hindi

असफलता से क्या सीखें

आपक पुनः स्वागत है। इस बार एक नया विषय चर्चा में है। हम आज बात करेगें, असफलता से सीखने की। जी हां, आप असफलता से भी सीख सकते हैं। महान लोगों ने असफलता से बहुत कुछ सीखा है। उम्मीद है यह विषय आपको अवश्य पसंद आयेगा? लेख को हमने सरल हिंदी में लिखा है। इससे इसे समझने में आसानी होगी। कहीं कहीं कुछ अंग्रेजी शब्द सुविधा के लिये दिये गये हैं। आइये शुरू करते हैं, How to Learn from Failure in Hindi/असफलता से कैसे सीखें.

मित्रों असफलता से दो प्रकार से सीखा जाता है। पहला स्वयं की असफलता से। दूसरा दूसरे लोगों की असफलता से। हम दोनों की चर्चा साथ ही करेगें।

क्या आपने अपना शानदार घर बनाया हैं? उसमें अच्छे उपयोगी Home & Kitchen appliances भी होना चाहिये। इन्हें अवश्य खरीदें।

How to Learn from Failure in Hindi. Please share this article.

लेख को निम्न भागों में बांटा गया है–

यह भी पढ़िये, अच्छा श्रोता कैसे बने – लोगों को आकर्षित करने का अचूक मंत्र

असफलता से क्या सीखें

इस भाग में उन बिंदुओं की चर्चा की गई है जिन्हें असफलता से सीखा जा सकता है। आशा है यह आपके काम आयेंगी।आप पढ़ रहे हैं, असफलता से कैसे सीखें

Table of contant

1. असफलता के बाद भी प्रयास जारी रखें

मित्रों ऐसा कौन होगा जिसने असफलता ना देखी होगी। हम में से प्रत्येक कभी ना कभी असफल हुये हैं।

क्या जीवन में असफलता से आप पराजित महसूस करते हैं? वास्तव में असफलता मंजिल नहीं है। आप पढ़ रहे हैं, असफलता से कैसे सीखें

यह तो सफलता के मार्ग में पड़ाव है। जहां कभी शांति मिलती है तो कभी परेशानियां। इनसे घबराने का कोई अर्थ नहीं हैं। महान लोगों की जिंदगी में अनेक असफलताएं आयीं। वे उससे तनिक भी विचलित नहीं हुये। लगातार लगे रहे। असफलता के बाद भी।

आपको उनसे सीखना चाहिये। असफलता को गले से लगाये ना रखें।

इसकी बार बार चर्चा ना करें तो बेहतर होगा। क्योंकि लोग आपसे दूर भागने लगेगें। आपको बोर करने वाला समझेगें।

क्या आप अपनी असफलता के कारण गिनाते है? लोगों को समझाने का प्रयास करते हैं कि आप क्यों असफल हुये? इसे ना करें। लोग असफलता हो अथवा किसी की सफलता कुछ समय पश्चात भूल जाते हैं।

आपकी असफलताएं भी लोग भूल जायेगें।

याद रखिये, असफलता से सब कुछ खो नहीं जाता है। बल्कि उसके पश्चात नये मार्ग मिलते हैं। आपको पता चलता है कि क्या करना है। किस तरह करना है। क्या नहीं करना है।

महान लोग भी यही करते हैं। अतः असफलता के बाद भी प्रयास जारी रखें

How to Learn from Failure in Hindi. Please write your opinion.

2. विफलता के बाद भी आगे बढ़ते रहें

जी आपने सही पढ़ा है। विफलता अथवा असफलता के बाद भी आगे बढ़ते रहें। आपका मार्ग बंद नहीं हुआ है। लगातार लगे रहिये। लेकिन पिछली असफलता से सीखते हुये। पिछली असफलता के कारणों पर विचार करें। उन कारणों को दूर करें। आत्म चिंतन कर नया मार्ग तलाशें। पिछली बार मैं क्यों असफल हुआ था। अब वह गलती नहीं दोहराना है। कोई कारण नहीं है कि आप लगातार असफल होते जायें।आप पढ़ रहे हैं, असफलता से कैसे सीखें

प्रसिद्ध वैज्ञानिक एडीसन का शानदार उदारहरण आपके सामने है। बिजली के बल्ब का आविष्कार करते समय वे कितनी बार असफल हुये? 5, 10, 50 अथवा 100. जी नहीं एडीसन इस महान आविष्कार के पूर्व 10 हजार बार असफल हुये थे। तब जाकर वह आविष्कार हुआ जिससे आज दुनियां रौशन है। यह विफलता के बाद भी बढ़ते रहने का परिणाम है। आपको कितने भी प्रयास क्यों ना करना पड़े, विचलित हुये बिना कार्य करते रहें।

अतः महान लोगों से सीखे, असफलता के बाद भी आगे बढ़ते रहें।

Read article, How to earn money without Investment.

How to Learn from Failure in Hindi.

3. सब कुछ आप पर निर्भर है

आपका भविष्य, तैयारी तथा अवसर। यह सभी कुछ आप पर निर्भर है।

कभी कभी हम जैसा सोचते हैं, उसके विपरीत होता है। जैसे किसी व्यावसाय में आपने सफलता की कल्पना की है। लेकिन तात्कालिक रूप से असफलता हाथ लगती है।

इसका अर्थ यह नहीं है कि आप पूर्णतः असफल हैं। सीधा सा अर्थ है कि आपके प्रयास में कहीं ना कहीं कमी है। वह कमी क्या है। इसे खोजना है। इसके लिये आपको लगातार लगे रहना है। सकारात्मक सोच के साथ विचार करें। परिश्रम करें। सही दिशा में प्रयास करें।

ध्यान रखें सबकुछ आप पर निर्भर है।

How to Learn from Failure in Hindi.

4. उचित समय पर दिशा बदलें

कुछ प्रयास के बाद आप असफल हो रहे हैं? क्या कारण है? जानें। दिशा बदले।

कुछ नया करने का प्रयास करें। आपका लक्ष्य ठीक हो सकता है। लेकिन उसे पाने का तरीका शायद कोई और हो? इस बारे में विचार करें। स्वयं से बातचीत करें। आपके दिमाग को मन से बातें करने दें। देखें क्या निकलकर सामने आता है।

कोई ना कोई नई दिशा, नया विचार मिलेगा। वह विचार अलग हो सकता है।

अथवा आपके लक्ष्य से संबंधित भी। लेकिन उस को दिमाग से ओझल ना होने दें।

असफलता मिली है तो क्या यही कारण तो नहीं हैं। आत्मचिंतन से आपको बहुत कुछ पता चल जायेगा।

इसलिये, उचित समय पर दिशा बदलें।

Please read,  Earn money online without Investment in Hindi.

5. स्वयं पर भरोसा रखें

आपने कार्य किया है तो असफलता अथवा सफलता आप पर निर्भर करेगी।

आपके प्रयास किस दिशा में रहे हैं। क्या अन्य लोगों ने भी उसी दिशा में सोचकर सफलता हासिल की है। जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुये छात्रों के अनुभव काम आते हैं।

आप यदि उनके अनुभव पढ़ेगेे तो वह गलतियां नहीं करेगें जो असफलता की ओर ले जाये।

इसके लिये जरूरी है कि रोड़मेप बनाया जाये। उस रोडमैंप पर चलना आपका काम है। आप पढ़ रहे हैं, असफलता से कैसे सीखें

आप चलते रहे, लेकिन भरोसे के साथ। यदि आप स्वयं पर भरोसा नहीं करेगें तो दूसरा क्यों आपसे सहमत होगा।

अतः बेहतर होगा कि स्वयं पर भरोसा रखे।

जानियें, आधार कार्ड डाउनलोड करने के 8 तरीके

6. विफलता को सीखने का अवसर समझें

विफलता या असफलता क्या है? इसमें सब कुछ समाप्त नहीं हो जाता है।

इसे सीखने के लिये अप्रतिम अवसर की तरह लें। यह सिद्ध करती है कि अभी प्रयास में कुछ कमी रह गई है। वह कमी आपको खोजना हैं। यदि सही ढंग से प्रयास करें तो कमी खोजना आसान है। इसका अर्थ यह नहीं है कि कमी ही खोजें। कमी की चर्चा करें। मैं यह नहीं कह रहा हूं।

मैं तो सिर्फ और सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि यह अवसर है।

आप कितने लोगों को जानते हैं जो असफल हुये थे।

अतीत में कई ऐसे उदाहरण है जिन्होंने असफलता को एक अवसर की तरह लिया है। उससे सीख है। अमरीका के एक साधारण से वकील का उदाहरण लें।

उसने लगातार असफलताएं हासिल की। विवाह, स्थानीय निकाय के चुनाव, रोजमर्रा की जिंदगी में अनेक असफलताएं मिली। वह बेचारा अमरीका के उप राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा। लेकिन असफल हुआ। अंततः उसने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। वह व्यक्ति अमरीका का राष्ट्रपति बना। जानते हैं कौन है वह,अब्राहिम लिंकन। जिनका नाम अमरीका ही विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने दास प्रथा का अंत किया था।

अब ऐसे व्यक्ति को क्या असफल कहेगें? उनकी शुरूआत देखने में तो लगेगा इससे असफल व्यक्ति नहीं है।

लेकिन सफलता मिली तब जब उन्होंने असफलता से सीखा। उन्होंने यह सिद्ध किया की छोटी माटी असफलता से कुछ भी समाप्त नही होता है।

अतः कृपया कर विफलता को सीखने का अवसर समझें।

How to Learn from Failure in Hindi.

7. दूसरों की असफलता से सीखना

जीवन में हमेशा यह होता है कि हम सफल व्यक्ति की ओर देखते हैं। उसके जैसे बनने का प्रयास करते हैं। लेकिन कभी भी असफलता की ओर नहीं देखते हैं। आप भारत की लोकप्रिय कम्पनी बजाज को तो अच्छी तरह से जानते हैं।

हमारा बजाज पिछली शताब्दी का सबसे अधिक लोकप्रिय कोटेशन था। बजाज स्कूटर उस समय अपने क्षेत्र की दिग्गज कम्पनी थी। क्या आप में से किसी ने सोचा था बजाज कभी पिछड़ जायेगी। आज स्कूटर के क्षेत्र में बजाज का नाम कहीं नहीं हैं। इसका कारण है समय के साथ परिवर्तन ना करना। उसने अपने आप को बदलने का प्रयास नहीं किया।

भारत के लोकप्रिय बजाज स्कूटर को समय के साथ बदला नहीं। जब अन्य कम्पनियां नई तकनीक, ईधन की बचत अपना रही थी। उस समय भी बजाज ने परिवर्तन नहीं किया जिससे अन्य ब्रांड को बाजार में प्रवेश करने का अवसर मिल गया।

यह अवश्य है कि बजाज पूरी तरह से असफल नहीं है। आज भी बजाज की बाईक बाजार में उपलब्ध है। लेकिन स्कूटर के क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी अब होंडा है। आज होंडा एक्टीवा ने स्कूटर बिक्री के मामले में सभी टू व्हीलर निर्माता को पीछे छोड़ दिया है। केवल और केवल तकनीक तथा रणनीति ना बदलने के कारण इसके स्कूटर शीर्ष से नीचे उतर गये।

अतः जब भी अवसर मिले, दूसरों की असफलता से सीखें।

8. साहस से सामना करें

आप में से अधिकांश लोग गलतियां करने पर टूट जाते हैं।

इसका अर्थ है वे साहसी नहीं है।

साहस का होना बेहद जरूरी है।

क्योंकि आपको तब लोगों का सामना करना है। लोग कुछ भी कहेगें।

आप यदि यह करते तो भी लोग कुछ ना कुछ कहते।

यदि आपने वह किया है तब भी लोग टीका टिप्पणी करेगें ही।

क्योंकि यह मानव स्वाभाव है।

अच्छे से अच्छे कार्य करने पर भी 5 अथवा 10 प्रतिशत आलोचक हर कहीं मिल जाते हैं।

आपको इनका सामना करना है। डटकर सामना करना है। उनके सामने अपने आप को इस तरह से पेश करना है कि आप टूटे या गिरे नहीं है।

अब आप पुनः एक बार पूरे जोश खरोश से दौड़ने के लिये तैयार हैं।

इसलिये, विद्धान लोगों की बात मानियें, किसी भी तरह की परिस्थितियों का साहस से सामना कीजिये।

आप पढ़ रहे हैं, असफलता से कैसे सीखें

How to Learn from Failure in Hindi.

9. हार ना मानें

हमारे यहां कहा भी जाता है, मन के हारे हार है, मन के जीते जीत।

छोटी मोटी असफलता में हार मानना छोड दीजिये। यह वस्तुतः हार नहीं है। यह तो आपके किये गये प्रयास की कसौटी है। जिसपर आपका कौशल परखा जाता है। समय आपको परखता है।

वह समय ही है जिसे पकडना है। समय के साथ चलते हुये आगे बढ़ते जाना है।

वर्तमान संक्रमण के दौर में कौन विजय हो रहा है और कौन पराजित।

आप अच्छी तरह से समझ सकते हैं। जो हार मान लेता है वह हारता है। जिसने परिस्थितियों का डटकर सामना किया है वह कभी नहीं हारेगा।

फिर भले ही थोडी देर के लिये हार सामने दिखें। वह हार नहीं है।

जिसे लोग देख रहे हैं। वह तो आपकी परीक्षा है।

आपके परिश्रम का पैमाना है। जिसे समय ने परखा है।

आप भी समय को हाथ से ना जाने दें। उसे समय रहते पकड़ लें।

अतः निवेदन है, कभी भी हार ना मानें।

Please read, Be an Exceptional listener Detail in Hindi.

10. अनेक असफलताओं के बाद ही सफलता मिलती है

इस बात को अधिक स्पष्ट करने की आवश्यकता नहीं है।

इसे आप जानते ही हैं। कई बार आपने भी असफलता का स्वाद चखा होगा? वह कड़वा कसैला स्वाद आप कैसे भूल सकते हैं। लेकिन उसके बाद की सफलता, उस सफलता की मिठास का आनंद भरपूर लिया होगा। यह मिठास अनेक असफलताओं के बाद सुखकर लगी होगी।

इसलिये यह ध्यान रखें, अनेक असफलताओं के बाद ही सफलता मिलती है।

How to Learn from Failure in Hindi. Share this article.

आपके संभावित प्रश्न(FAQ)

प्र. असफलता से सीखने का क्या अर्थ है?
उ. आप जानते ही हैं, असफलता प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कभी ना कभी आती है।

इसे गले से लगाकर ना रखें। इससे सीखें।
प्र. क्या दूसरों की असफलता से सीखा जा सकता है?
उ. हां, आपको दूसरों की असफलता से सीखना चाहियें। क्योंकि स्वयं गलतियां करें, फिर सीखें। उसमें अधिक समय खराब होगा।
प्र. स्वयं की विफलता से कैसे सीखा जाता है?
उ. जैसा कि लेख में बताया गया हैं। आप आत्मावलोकन करें। स्वयं चिंतन करें। कहां भूल हुई है। उसे सुधारने का प्रयास करें।

प्र. पहली असफलता के बाद लोग निराश क्यों हो जाते हैं?
उ. वे लोग कम प्रयास में सफलता चाहते हैं। सफलता का कोई शार्टकट नहीं है। इसे कापी नहीं किया जा सकता हैं। लगातार सीखते हुये प्रयास करें। सफलता अवश्य मिलेगी।
प्र. कुछ लोग अधिक सफल दिखाई पड़ते हैं। क्या उनमें कोई विशेष कौशल है?
उ. जिन्हें हम सफल कहते हैं, उनका जीवन देखें। वास्तव में वे कितनी विफलताओं के बाद वहां पहुंचे हैं। एक बार जब कोई व्यक्ति सफल हो जाता है तब उसकी सभी असफलताएं भुला दी जाती है। उनको कोई नहीं देखता है।
प्र. मुझे शीघ्र सफल होने के लिये क्या करना चाहिये?
उ. आप सही ढंग से रोडमैंप बनाकर कार्य करें। उस क्षेत्र के विशेषज्ञओं की मदद लें। समय समय पर अपने कार्य को परखते रहें। आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन करते रहें।

निष्कर्ष

लेख में हमने असफलताओं के बारे में बताया है। आप इनसे कैसे सीख सकते हें? प्रत्येक व्यक्ति को चाहिये कि वह हमेशा सीखता रहें। भले ही असफलता हो अथवा सफलता। जैसा कि स्पष्ट किया गया है। असफलता एक छोटा सा बिंदु है। जिस पर रहकर आप सीखते हैं। जब तक असफलता का स्वाद नही चखा जायेगा तब तक सफलता मिलना कठिन है। अतः लेख के नियमों का पालन करें। आप निश्चित रूप से सफल होगें।

लेख में हमने असफलताओं के बारे में बताया है। आप इनसे कैसे सीख सकते हें? प्रत्येक व्यक्ति को चाहिये कि वह हमेशा सीखता रहें। भले ही असफलता हो अथवा सफलता। जैसा कि स्पष्ट किया गया है। असफलता एक छोटा सा बिंदु है। जिस पर रहकर आप सीखते हैं। जब तक असफलता का स्वाद नही चखा जायेगा तब तक सफलता मिलना कठिन है। अतः लेख के नियमों का पालन करें। आप निश्चित रूप से सफल होगें।

विशेष: लेख के लिये किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है।

लेख की किसी भी सामग्री को पुनः प्रकाशित करने के लिये साइट के हेड एवं सीईओ की अनुमति आवश्यक है।

Leave a Reply