How to Use FASTag in India 2021

How to Use FASTag in India

मित्रों आपका पुनः स्वागत है। लेख में फास्टेग की सम्पूर्ण जानकारी है। यह क्या है, कहां से मिलेगा, कैसे उपयोग में लेना है। विषय तात्कालिक है। जिसके संबंध में जानकारी कम ही लोगों को है। वर्ष 2021, 15 फरवरी के पश्चात हाई वे इसे वाहनों में लगाना अनिवार्य किया गया है। अतः बेहतर होगा कि आप इसके मारे में जान लें। आप पढ़ रहे हैं, How to Use FASTag in India.

Read another useful article, Best online learning app in India.

लेख को निम्न भागों में बांटा गया है —

  • फास्टेग क्या है
  • फास्टेग की कार्यप्रणाली
  • क्या यह जरूरी है
  • हाई वे टेक्स की जानकारी
  • फास्टेग के लाभ
  • कहां से खरीदें
  • रिचार्ज की सुविधा
  • फास्टेग की वेलेडिटी
  • आवश्यक डाक्यूमेंट
  • फास्टेग जारी करने का शुल्क
  • आपके प्रश्नों के उत्तर

For buying Home & Kitchen Appliances, please visit https://www.product365day.com

फास्टेग क्या है

भारत में अब हाई वे का विस्तार हो रहा है। वहां से हजारों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। उन पर स्थित टोल प्लाजा पर अधिक देर वाहन रूकेगे तो परेशानी होगी। समय भी अधिक लगेगा। अतः परेशानी को दूर करने के लिये नेशनल रोडवेज अथाॅरिटी ने इसे शुरू किया है। fastag online recharge टोल कलेक्शन का इलेक्ट्रांनिक सिस्टम है। इसे शुरू हुये लगभग 6 वर्ष हो गये हैं। यह टोज प्लाजा पर रूकने से होने वाली परेशानी से बचाता है।

How to Use FASTag in India, It is best for saving time & fuel.

फास्टेग की कार्यप्रणाली

यह छोटी सी चिप के रूप में होता है। इसे किसी वाहन की स्क्रीन पर सामने की ओर लगाया जाता है। चिप पर रेडियो फ्रिक्वेंसी सिस्टम लगा होता है। टोल प्लाजा पर वाहन प्रवेश करते है। तब यह चिप वहां लगे सेंसर से डिटेक्ट होती है।

Please read Best 5 Electric scooter in india.

जब आपका वाहन प्लाजा पार करता है तब आपके खाते से राशि कट जाती है। आपके रजिस्टर्ड नम्बर पर मैसेज भी मिलता है। आपका फास्टेग आपके बैंक एकाउंट से जुड़ा होता है। इसलिये प्लाजा पर रूकने नहीं पड़ता है। जब खाते में राशि कम हो जाये तब इसे फिर से रिचार्ज कर लें। इसकी वैधता 5 वर्ष होती है।

क्या यह जरूरी है

सड़क परिवहन मंत्रालय ने सन 2017 के पश्चात विक्रय होने वाले वाहन के लिये इसे पहले से ही अनिवार्य किया है। अर्थात जब आप वाहन खरीदते हैं तब ही यह लगा दिया जाता है। हाई वे पर अब इसे अनिवार्यतः लागू किया गया है। यह आपकी सुविधा के लिये है। यह टोल टेक्स भुगतान का सरल, सस्ता तथा सुलभ साधन है। वर्तमान में जारी किये गये निर्देशों के अनुसार 15 फरवरी इसकी डेड लाईन है।

अर्थात 15 February 2021 पश्चात बिना फास्टेग के वाहन हाई वे से नहीं निकल सकेगें।

क्या आप घर बनवाने जा रहे हैं? आप कैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ब्याज पर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं? जानकरी के लिये पढ़े लेख, How to earn money with out Investment in India.

How to Use FASTag in India, Like, share to your friends.

हाई वे टेक्स की जानकारी

फास्टेग मूलतः टोल टेक्स चुकाने की इलेक्ट्रानिक विधि है। जिसका आप आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यह आपके मोबाइल नम्बर से जुड़ा होता है। जैसा कि बताया गया है, राशि कटने पर सूचना मिलती है। यह सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलती है। अतः फास्टेग आपके लिये अब जरूरी हो गया है। recharge fastag जिससे समय तथा परेशानी की बचत होती है।

फास्टेग के लाभ

इसे उपयोग में लेने पर निम्नलिखित लाभ हैं-

  • समय की बचत होती है।
  • टोल प्लाजा पर लम्बी लाईन में खड़े नहीं रहना पड़ता है।
  • फास्टेग से केशबेक मिलता है। अतः धन की बचत होती हैं
  • प्लाजा पर टेक्स भुगतान की अनेक परेशानियों से बचा जा सकता है।
  • ईधन की बचत होती है।

कहां से खरीदें

वर्तमान में फास्टेग अनेक स्थानों पर बिक्री के लिये उपलब्ध हैं। आप इन्हें आपके बैंक से खरीदें। इसके अतिरिक्त विभिन्न टोल प्लाजा पर भी काउंटर लगाये जा रहे हैं। वहां आवश्यक जानकारी देकर इन्हें खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त इन्हें आनलाईन भी खरीदा जा सकता है। अनेक ई कामर्स साइट जैसे Amazon, Flipkart, paytm आदि से खरीद सकते हैं।

Paytm FASTag

रिचार्ज की सुविधा

फास्टेग को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा नेटबैंकिंग के माध्यम से रिचार्ज किया जा सकता है। इन्हें रिचार्ज करने के लिये यूपीआई भी अच्छा माध्यम है। यदि आपका फास्टेग किसी वालेट से जुड़ा है तो वहां से भी राशि कट जायेगी। अथवा बैंक खाते से इसे लिंक कर देने पर राशि बैंक खाते से भी कट जाती है। Paytm is Best FASTag provider in India. इसके अतिरक्त एनएचएआई ने प्रीपेड वालेट भी जारी किये हैं। वहां से भी राशि कट सकती है। इसके लिये आपको इस वालेट की सुविधा लेना होगा। If you like then use Paytm FASTag recharge.

Read, Benefit of buying Refurbished Laptop for daily use.

How to Use FASTag in India, Share article in your friends.

फास्टेग की वेलेडिटी

इसकी वेलेडिटी 5 वर्ष के लिये होती है। आपको केवल इसे रिचार्ज करते रहना है। यह अवश्य है कि कुछ समय पश्चात इसकी क्वालिटी में अंतर आ जाता है। पानी अथवा किसी अन्य कारण से खराब हो जाने पर भी बदलना जरूरी हो जाता है। इस स्थिति में यह टे्रस नहीं होगा। तब इसे विके्रता से बदलवाया जा सकता है। इसे अपडेट रखे, यह अपने आप उपयोग मेें आता रहेगा।

How to Use FASTag in India

आवश्यक डाक्यूमेंट

इसे खरीदनें के लिये निम्न डाक्यूमेंट जरूरी हैं-

  • आपका पासपोर्ट साइज फोटो।
  • वाहन का रजिस्टे्रशन कार्ड।
  • केवाईसी के लिये जरूरी डाक्यूमेंट। जैसे ड्रायविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर कार्ड, पेन कार्ड अथवा आधार कार्ड।

फास्टेग जारी करने का शुल्क

यह विभिन्न बैंकों, ई कामर्स साइट पर उपलब्ध है। इसे जारी करने के लिये अधिकतम राशि 200 रूपये चार्ज की जा सकती है। उसके पश्चात आपको इसे रिचार्ज कराना है। यदि यह किसी वालेट, कार्ड अथवा यूपीआई से जुड़ा है तो टोल टेक्स अपने आप कट जायेगा।

Read useful article, Best Mutual Fund for SIP in India.

How to Use FASTag in India, Read for buying FASTag.

आपके प्रश्नों के उत्तर

प्र. फास्टेग कहां से खरीदें?
उ. यह किसी भी बैंक अथवा आनलाईन साइट से खरीद सकते हैं।
प्र. इसे कैसे एक्टीवेट करें?
उ. जब आप खरीदेगें तब कुछ राशि इसमें ट्रांसफर करें। जिससे वह एक्टीवेट हो जायेगा।
प्र. इसकी कीमत क्या है?
उ. अलग अलग स्थानों पर कीमत भी अलग है। लेकिन अधिकतम मूल्य रूपये 200 है।
प्र. इसे वाहन में कहां लगाया जाता है?
उ. वाहन में इसे विंड स्क्रीन पर लगाया जाता है।
प्र. मैं टेक्नीकल प्राब्लम होने पर क्या करूं?
उ. उस स्थिति में टोल गेट पर आपसे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जायेगा।

प्र. यह खराब हो जाये तो क्या करें?
उ. जहां से खरीदा है वही से बदल जायेगा। इसके लिये कुछ शुल्क देय हो सकता है।
प्र. कितने समय तक यह कार्य करता है?
उ. यह 5 वर्ष के लिये वैध है।
प्र. यदि इसमें एमाउंट ना हो तो क्या मैं टोल प्लाजा क्रास कर सकता हूं?
उ. उस स्थिति में आपको टोल पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
प्र. मेेरे पास आधार कार्ड नहीं हैं मैं क्या करूं?
उ. आप पहचान के लिये किसी अन्य डाक्यूमेंट का उपयोग करें। आधार अनिवार्य नहीं है।
प्र. क्या मुझे केशबैक मिलेगा?
उ. जहां से आपने खरीदा है वहां चर्चा करें। यदि विक्रेता ने कोई प्रावधान रखा होगा तो अवश्य मिलेगा।
प्र. क्या टोल प्लाजा पर डिस्काउंट मिलता है?
उ. इसे लोकप्रिय बनाने के लिये समय समय पर डिस्काउंट दिया जाता हैं

You are reading How to Use FASTag in India.

Top 10 FasTag Service provider in India

  • PayTm
  • Airtel payment bank
  • State Bank of India
  • Axis bank
  • HDFC Bank
  • Kotak Mahindra Bank
  • ICICI Bank
  • Federal Bank
  • Yes Bank
  • Punjab National Bank
How to Use FASTag in India

विशेष: इस लेख के लिये किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है।

Leave a Reply