LIC Health Insurance in Hindi – Jeevan Arogya Plan

भारतीय जीवन बीमा निगम की स्वास्थ्य बीमा पालिसी – जीवन आरोग्य प्लान

आपका सादर अभिवादन है। मित्रों आजकल लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग हो गये हैं। वर्तमान संक्रमण के दौर में लोग स्वास्थ्य से संबंधित बीमा प्लान ढूढ़ते हैं। वैसे तो देश भर में अनेक कम्पनियां है जिनके प्लान उपलब्ध हैं। लेकिन भारत सरकार के प्रतिष्ठान जीवन बीमा निगम के प्रति लोगों में अटूट विश्वास है। इसलिये हमने इस लेख में एलआईसी के जीवन आरोग्य प्लान की जानकारी दी है। लीजिये आप भी जानकारी हासिल कीजिये। योजना का लाभ लीजिये, मित्रों को भी समझाइये की वे एक हेल्थ इंशयोरेंस प्लान अवश्य खरीदें। आप पढ़ रहे हैं लेख, LIC Health Insurance in Hindi – Jeevan Arogya Plan/ स्वास्थ्य बीमा पालिसी .

क्या आप किसी सुनियोजित म्यूचुअल फंड की तलाश में हैं? क्या आप सिस्टोमेटिक इन्वेस्टमेंट से एक करोड़ रूपये प्राप्त करना चाहते हैं? जानकारी के लिये पढ़े लेख, How to Become a Millionaire in Hindi, करोडपति कैसे बनें?

Atal Pension Yojana in Hindi APY Chart in year 2021.अटल पेंशन योजना क्या है? जानियें

मित्रों भारतीय जीवन बीमा निगम के संबंध में किसी परिचय की जरूरत नहीं है।

विगत बरसों में निगम ने अनेक जीवन बीमा योजनाएं देश के लोगों के लिये जारी की है।

जीवन आरोग्य, स्वास्थ्य बीमा पालिसी के संबंध में आपने अनेक ब्लाग/साइट पर जानकारी प्राप्त की होगी? हमने लेख में जानकारी को सरल हिंदी में प्रस्तुत किया है। जिससे आम लोगों को इसे समझने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

जीवन आरोग्य प्लान एक विशिष्ठ योजना है। यह नान लिंक प्लान है।

यह भारतीय लोगों की जीवन शैली पर पूरी तरह से खरा उतरता है। यह योजना आप एवं आपके परिवार को सुरक्षा प्रदान करता है। यह आपके मुश्किल वक्त में चिकित्सा सुविधा देता है।

क्या आप अपने घर के लिये सुख सुविधाजनक Home & Kitchen Appliances खरीदना चाहते हैं? लेकिन ब्रांड,कम्पनी, माडल आदि के संबंध में अनिर्णय की स्थिति में बने रहते हैं। क्यों ना हमारे द्वारा किये गये रिव्यू पढ़े। आप अच्छे उपयोगी तथा किफायती खरीदनें में अपने आप को समर्थ पायेगें।

मित्रों, आईये जानते हैं, योजना जीवन आरोग्य के संबंध में

LIC Health Insurance in Hindi – Jeevan Arogya Plan. Share article in your friends.

जीवन आरोग्य प्लान की पीडीएफ फाईल निम्न लिंक से डाउनलोड करें–

जीवन आरोग्य प्लान की जानकारी

Table of content

1. प्लान हेतु पात्रता

जीवन आरोग्य प्लान के लिये प्रत्येक भारतीय नागरिक पात्र है। आप अथवा आप पर आश्रित व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

LIC Health Insurance in Hindi – Jeevan Arogya Plan. share article in your relatives.

इस योजना के लिये निर्धारित आयु वर्ग निम्नानुसार है-

  • आपकी आयु 18 से 65 वर्ष होना चाहिये।
  • आश्रित पति/पत्नि की आयु 18 वर्ष 65 वर्ष हो।
  • आश्रित माता पिता की आयु अधिकतम 75 वर्ष होना आवश्यक है।
  • परिवार के बच्चे की आयु 3 माह से 17 वर्ष के मध्य होना जरूरी है।

बीमा कवर हेतु अधिकतम आयु

यह योजना बहुत अच्छी तरह से बनाई गई है। जिससे परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को आयु के अनुसार लाभ मिलता है। आपके लिये कवर हेतु अधिकतम आयु 80 वर्ष है। आप पर आश्रित बच्चों को भी इस योजना में कवर किया गया है। उनकी आयु अधिकतम 25 वर्ष होना चाहिये।

LIC Health Insurance in Hindi – Jeevan Arogya Plan. Share information in your relatives.

इस तरह से यह स्वास्थ्य बीमा पालिसी योजना परिवार के प्रत्येक सदस्य को हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करती है।

इस लचीली सरल योजना के अनेक लाभ है। अब हम इस योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त करेगें।

आप स्वयं आनलाईन टू व्हीलर इंश्योरेंस करें

2. योजना हेतु आवश्यक प्रपत्र

जीवन आरोग्य प्लान खरीदनें के लिये निम्न प्रपत्र होना आवश्यक है-

  • पहचान के प्रमाण हेतु वोटर आईडी कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट अथवा ड्रायविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज
  • आयु के प्रमाण के लिये अंकसूची, पेन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली अथवा फोन बिल जैसे दस्तावेज।
  • निवास के प्रमाण के लिये कोई ऐसा दस्तावेज जिसमें आपके निवास का पता लिखा हो।

क्लेम के लिये निम्न दस्तावेज जरूरी है-

  • अस्पताल की डिस्चार्ज रिपोर्ट
  • डिस्चार्ज प्रमाण पत्र
  • दवाईयों का prescription
  • विभिन्न जांच की रिपोर्ट
  • आपके द्वारा किये गये पेमेंट के बिल की मूल प्रति
  • फोटो आईडी
  • क्लेम फार्म विधिवत भरकर हस्ताक्षर किया हुआ

LIC Health Insurance in Hindi – Jeevan Arogya Plan. share article for needy persons.

3. प्लान हेतु प्रीमियम का भुगतान करना

जीवन आरोग्य प्लान हेतु प्रीमियम को निम्न प्रकार से निर्धारित किया गया है-

  • आवेदक की उम्र, आयु, प्रीमियम भुगतान हेतु मोड जैसे मासिक, त्रैमासिक अथवा वार्षिक।
  • यदि आप केश वेनेफिट लेना चाहते हैं तो उसके आधार पर प्रीमियम।
  • परिवार के विभिन्न आयु वर्ग के सदस्यों के आधार पर।
  • प्रत्येक तीन वर्ष पश्चात जीवन बीमा निगम प्रीमियम का परीक्षण करता है। उसके आधार पर इसे पुनः निर्धारित किया जाता है।
Jeevan Arogya Plan/जीवन आरोग्य प्लान/स्वास्थ्य बीमा पालिसी

LIC Health Insurance in Hindi – Jeevan Arogya Plan. share article.

Read, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड हिंदी में नवीनतम जानकारी.

4. जीवन आरोग्य प्लान के मुख्य लाभ

यह भारतीय जीवन बीमा निगम की बहुत अच्छी योजना है। इसके लाभ निम्नानुसार है–

हाॅस्पिटल कैश बेनीफिट

यदि आप अथवा आपका परिवार ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती होते हैं तो विशेष लाभ मिलता है। इसे हाॅस्पिटल कैश बेनेफिट कहते हैं। यह लाभ बीमारी के ईलाज अथवा दुर्घटना दोनों के लिये दिया जाता है। इसमें निम्न लाभ मिलते हैं। ध्यान रहे कि मिलने वाले लाभ रूपये 1 हजार के बीमा के मल्टीपल होते हैं।

  • न्यूनतम अस्पताल कैश बेनेफिट रूपये 1 हजार है। यह लाभ आप स्वयं, पति/पत्नि, बच्चे अथवा आश्रित माता पिता आदि को मिलता है। इसके लिये Principle insured रूपये 1 हजार होना आवश्यक है। यह लाभ आईसीयू में एडमिट होने के अतिरिक्त है।
  • ICU में भर्ती होने पर Principle insured के बराबर अथवा इससे कम मिलता है। इसके लिये आपक Principle insured रूपये 4 हजार होना चाहिये।
  • अस्पताल के पहले दिन के लिये किसी तरह का लाभ नहीं मिलता है।
  • यह कैश बेनफिट आपको पालिसी के पहले वर्ष में 30 दिनों के अंदर क्लेम करना है।
  • यदि आपकी पालिसी दूसरे वर्ष में है तो यह सीमा 90 दिन होगी। लाभ आईसीयू के लिये भी मिलता है।
  • पहले वर्ष में आईसीयू में भर्ती होने पर केवल 15 दिन का लाभ मिलता है।
  • इसके बाद वाले वर्ष में यह लाभ 45 दिन का मिलता है।
  • पूरे जीवन में अस्पताल में ईलाज का लाभ 720 दिनों के लिये दिया जाता है। जिसमें आईसीयू में भर्ती होना भी शामिल है।

नवीनतम जानकारी के लिये जीवन बीमा निगम की साईट पर विजिट करें।

LIC Health Insurance in Hindi – Jeevan Arogya Plan. share article.

आपरेशन की स्थिति में मिलने वाले लाभ

इस स्थिति में मिलने वाले लाभ निम्नानुसार हैं-

  • स्वास्थ्य बीमा पालिसी पीरियड में सर्जिकल सुविधा बीमित व्यक्ति को मिलती है।
  • यह हाॅस्पिटल कैश बेनेफिट का 100 गुना होती है।
  • इसकी न्यूनतम सीमा 1 लाख एवं अधिकतम सीमा 4 लाख रूपये है।
  • अधिकतम सर्जिकल बेनेफिट बीमा राशि का 100 प्रतिशत प्राप्त होता है।

LIC Health Insurance in Hindi – Jeevan Arogya Plan. Read in details.

New WhatsApp features in Hindi.read article.

प्रतिदिन देखभाल हेतु लाभ

जीवन आरोग्य प्लान में मरीज के प्रतिदिन देखभाल हेतु भी सुविधा दी गई है। यह निम्नानुसार है-

  • यदि आप अस्पताल में भर्ती नहीं होते हैं। लेकिन ईलाज की आवश्यकता है तब घर रहकर ईलाज करवा सकते हैं। इसके लिये कम्पनी एकमुश्त राशि जारी करती है।
  • यह राशि प्रतिदिन मिलने वाले लाभ का 5 गुना होती है।
  • परिवार के प्रत्येक बीमित व्यक्ति को इस योजना की पात्रता है।
  • व्यक्ति यह सुविधा बीमा अवधी में अनेक बार ले सकता है।

आपरेशन पर अन्य लाभ

आप यदि पालिसी अवधी में किसी तरह का आपरेशन कराते हैं तब निम्न लाभ की पात्रता होगी–

  • वह स्वास्थ्य बीमा पालिसी बीमित व्यक्ति जिसे मेजर सर्जिकल बेनेफिट नहीं मिलता है उसे भी अन्य सर्जिकल बेनेफिट के अंतर्गत सुविधा मिलती है।
  • इस स्थिमि में मिलने वाले लाभ, Applicable Daily Benifits(ADB) का 2 गुना होता है।
  • पहले बीमा वर्ष में यह सुविधा केवल 15 दिनों के लिये मिलती है। उसके बाद वाले वर्ष में आप 45 दिनों का लाभ ले सकते हैं।
  • पूर्ण पालिसी अवधी में यह सुविधा अधिकतम 360 दिनों के लिये दी जाती है।

जरूरत पड़ने पर एम्बूलेंस की सुविधा

यह इस प्लान की महत्वपूर्ण सुविधा है। जीवन आरोग्य के अंतर्गत निम्नानुसार एम्बूलेंस की सुविधा प्रदान की जाती है-

  • गंभीर बीमारी अथवा आपरेशन की स्थिति में एम्बूलेंस की आवश्यकता पड़ने पर प्लान के अंतर्गत सुविधा दी गई है।
  • एम्बूलेंस के चार्ज के साथ ही प्रस्तुत किये गये बिल के अनुसार भुगतान किया जाता है।
  • प्लान में इसके लिये रूपये 1 हजार का प्रावधान किया गया है।

5. प्रीमियम भुगतान में रियायत

यह सुविधा निम्न शर्ताे के अंतर्गत दी जाती है –

  • बीमित व्यक्ति के गंभीर आपरेशन की स्थिति में प्रीमियम भुगतान में कुछ रियायत दी जाती है।
  • इसके अंतर्गत 1 वर्ष के प्रीमियम राशि के भुगतान में रियायत का प्रावधान किया गया है।

LIC Health Insurance in Hindi – Jeevan Arogya Plan.

6. नो क्लेम बेनेफिट

  • यदि स्वास्थ्य बीमा पालिसी होल्डर किसी तरह का मेडीकल क्लेम नहीं करता है तब उसे नो क्लेम बोनस की पात्रता होती है।
  • इसके लिये आवश्यक है कि 2 Premium Renewal Dates के अंतर्गत आपने कोई क्लेम नहीं किया हो।
  • यह डेली बेनेफिट का अधिकतम 5 प्रतिशत होता है।

7. टेक्स भुगतान में सुविधा

इनकम टेक्स एक्ट के 80डी भाग के अंतर्गत जीवन आरोग्य प्लान में सुविधा दी गई है। यह समय समय पर परिवर्तित होती रहती है। अतः प्रत्येक वर्ष में इनकम टेक्स के अंतर्गत मिलने वाले लाभ का अध्ययन अवश्य कर लें।

LIC Health Insurance in Hindi – Jeevan Arogya Plan.

जीवन आरोग्य प्लान में क्या शामिल नहीं है

  • युद्ध अथवा विषम परिस्थितियों में होने वाली बीमारी अथवा चोट आदि।
  • बीमित व्यक्ति को पूर्व से कोई गंभीर बीमारी होने पर।
  • बीमित व्यक्ति के स्वाथ्य की नियमित शारीरिक जांच तथा प्रयोगशाला चेकअप।
  • किसी रेडियोएक्टिव क्षेत्र में जाने पर स्वाथ्य खराब होने पर।
  • आपराधिक अथवा गैरकानूनी गतिविधियां होने पर।
  • भूकम्प, बाढ आदि जैसी प्राकृतिक दुर्घटना होने पर।
  • स्वयं का दुर्घटनाग्रस्त करना अथवा आत्महत्या जैसे मामले।
  • शराब तथा मादक पदार्थो के सेवन से होने वाली शारीरिक हानि अथवा रोग।
  • दांतों की देखभाल तथा ईलाज।
  • कास्मेटिक, प्लास्टिक सर्जरी अथवा अन्य अनावश्यक आपरेशन।
  • सामान्य कमजोरी, सामान्य रूप से आराम करना अथवा अन्य सामान्य गतिविधियां।
  • एड्स, नसबंदी आपरेशन तथा गर्भावस्था की कुछ परेशानियां।

अन्य जानकारी के लिये जीवन बीमा निगम की साईट पर विजिट करें। समय समय पर जीवन आरोग्य के लाभों, सुविधाओं में परिवर्तन किया जाता है। यहां दी गई जानकारी सूचनापरक है। अतः विस्तृत जानकारी जीवन बीमा की साईट से ही प्राप्त करें।

संभावित प्रश्नों के उत्तर (FAQ)

प्र. क्या जीवन आरोग्य में कैशलेस सुविधा है?
उ. नहीं, क्योंकि यहां पर जीवन बीमा निगम द्वारा एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाता है।
प्र. इस पालिसी में अन्य कौनसी सुविधा है?
उ. इसमें दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान की गई है।
प्र. प्लान के कवर को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है?
उ. परिवार के सदस्यों में से किसी का विवाह अथवा बच्चे होने पर कवर को बढ़ाया जाता है
प्र. इस योजना के अंतर्गत क्या तुरंत कोई नगद राशि प्राप्त की जा सकती है?
उ. हां, इसके लिये जीवन बीमा निगम कार्यालय से सम्पर्क करें अथवा साईट पर विजिट करें।

उपरोक्त के अतिरिक्त यदि आपके प्रश्न अथवा शंका हो तो जीवन बीमा निगम की साइट पर विजिट करें। निगम के अधिकृत एजेंट से भी आप आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमने आपकी सुविधा के लिये जीवन आरोग्य प्लान की पीडीएफ फाईल अपलोड की है। उससे भी अन्य जानकारी मिल जायेगी।

Please read, Be an Exceptional Listner with Hindi Details.

निष्कर्ष

लेख में हमने जीवन आरोग्य पालिसी के मुख्य भागों को कवर किया है। विस्तृत जानकारी के लिये जीवन बीमा निगम के कार्यालय, एजेंट से सम्पर्क करें। आप इसके लिये जीवन बीमा निगम की साइट पर भी विजिट कर सकते हैं। यहां जीवन आरोग्य पालिसी के संबध में सूचनापरक जानकारी है। लेख की जानकारी में किसी भी तरह की विसंगति होने पर जीवन बीमा निगम की साईट पर उपलब्ध जानकारी ही सही एवं मान्य है। जीवन बीमा निगम समय समय पर अपनी योजनाओं एवं इसके प्रावधानों में परिवर्तन करती है। अतः बीमा पालिसी खरीदनें के पूर्व बीमा निगम के कार्यालय, एजेंट अथवा साईट पर अवश्य विजिट करें।

LIC Health Insurance in Hindi - Jeevan Arogya Plan.

विशेष: इस लेख के लिये किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है।

Leave a Reply