Time Management Guide in Hindi for Year 2021

Time Management Guide in Hindi for Year 2021

समय प्रबंधन की संपूर्ण जानकारी : टाइम मेनेजमेंट शब्द आजकल बहुत चर्चा में है। पहले इस शब्द को केवल मेनेजमेंट के क्षेत्र में ही अधिक प्रयोग में लाया जाता था। लेकिन आजकल प्रत्येक क्षेत्र में इसकी चर्चा है। अब तो बच्चें भी इसे जानना चाहते हैं। इस लेख में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई है। मित्रों आप पढ़ रहे हैं, Time Management Guide in Hindi for Year 2021.

Buy Home & Kitchen Appliances for your new home.

Time Management Guide in Hindi for Year 2021. Read & share.

लेख को निम्न भागों में बांटा गया है–

टाइम मेनेजमेंट कौशल है। जिसे सीखा जा सकता है। लेख में कुछ नियम दिये गये हैं। यह आपको समय प्रबंधन सीखने में मदद करेगें। इनकी सहायता से आपका समय, एक एक मिनिट बरबाद नहीं होगा। हमने इसे लेख में अलग अलग बिंदुओं के आधार पर इसे स्पष्ट किया है।

आइये विस्तार से जानते हैं टाइम मेनेजमेंट क्या है? इसे किस तरह से किया जाता है?

क्या आप नया लेपटाप खरीदनें जा रहे हैं? रूकिये कुछ खरीदनें से पूर्व कुछ विशेष बातें जान लीजिये।

टाइम मेनेजमेंट की जानकारी

समय प्रबंधन की चिंता

क्या आपको समय कम लगता है? पूरे दिन व्यस्ता के बाद भी कार्य अधूरे रह जाते हैं? सप्ताह के अंत में आप बोझिल महसूस करते हैं। जबकि आपको सप्ताहांत आराम से बिताना चाहिये। कहीं ऐसा तो नहीं है कि समय की कमी के कारण आपकी क्षमता प्रभावित हो रही है? आप नौकरी में बार बार मिलने वाले नोटिस से परेशान रहते हैं? अथवा आपको नौकरी से निकाले जाने का डर सताता रहता है? आप काम पूरा ना होने के बारे में सोच सोच कर तनाव में रहते हैं?

Time Management Guide in Hindi for Year 2021. Read & share.

यह लेख पढ़िये, आपको राहत मिलेगी। आप अपना समय प्रबंधन अच्छी तरह से कर पायेगें।

सीखने की जरूरत

टाइम मेनेजमेंट बहुत से लोगों के लिये मुश्किल भरा होता है। वास्तव में यह एक कला है, जिसे सीखा जाता है। मेनेजमेंट का कोर्स करने वाले जानते हैं। उन्हें इसके बारे में सिखाया जाता है। लेकिन थोड़े से प्रयास एवं कौशल से आप भी इसे कर सकते हैं। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिये अलग अलग हो सकता है। क्योंकि सभी के कार्य अलग अलग हैं। लेकिन कुछ बुनियादी बाते हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

विभिन्न क्षेत्र

आपकी पढ़ाई, कार्यालय का कार्य, घर के सामान्य कामकाज, बाजार, दुकान आदि को व्यवस्थित करना ही पड़ता है। सामान्यतः लोग समय का प्रबंधन कुछ हद तक करते हैं। आप भी करते होगें? अपने किसी दिन के घटनाक्रम पर विचार करें। आप जान जायेगें कि कहां आपने समय का सदुपयोग किया है। कहां आपका समय बेकार गया है।

प्रारंभिक कठिनाईयां

बहुत से लोग समय प्रबंधन में कुछ परेशानी महसूस करते हैं। एक बार इसे मेनेज करने के बाद वे उस पर अधिक समय तक कायम नहीं रह पाते हैं। कुछ लोगों के लिये यह तात्कालिक समस्या है। इसके अनेक कारण हो सकते हैं। जिन पर इस लेख में आगे विचार किया गया है।

कुप्रबंधन एवं दोषारोपण

वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपनी कमियों के बारे में दूसरों को दोषी ठहराते हैं। वह समझते हैं कि कोई दूसरा उनके लिये बाधा बन रहा है। वास्तव में वह उनका समय कुप्रबंधन है। यह कुप्रबंधन उनकी असफलता का कारण है। यहीे वह कारक है जिसके कारण से उनके काम समय पर नहीं होते हैं। ऐसे लोगों को चाहिये कि उस क्षेत्र के सफल लोगों के बारे में जानें। विचार करें, उनके तौर तरीकों को समझे। जिससे उन्हें टाइम मेनेजमेंट में सहूलियत होगी।

आपका कार्य एवं टाइम मेनेजमेंट

आप किस आयु वर्ग से हैं? आपका वर्तमान व्यावसाय क्या है? अथवा आप क्या चाहते हैं? आप किस तरह करना चाहते हैं? सब कुछ आपके समय प्रबंधन पर निर्भर करता है। आप समय को काफी हद तक मेनेज कर सकते हैं। आपको इसके कुछ मूलभूत सिद्धांतों को समझना है। हमने इन सिद्धांतों को काफी सरल हिंदी में समझाने का प्रयास किया है। फिर भी आपकी कोई समस्या हो। अथवा आपका कोई प्रश्न हो तो अवश्य लिखें। हमें समस्या का समाधान करने में खुशी होगी।

आज समय नौकरी का नहीं है। क्यों ना अपना बिजनेस किया जाये? पढ़ें लेख, Small business Ideas.

समय प्रबंधन के सिद्धांत

समय प्रबंधन को किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता है।

यह प्रत्येक व्यक्ति के लिये अलग अलग हो सकता है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी जरूरतों के अनुसार इसे प्लान कर सकता है। आपकी अपेक्षा, अभिलाषा तथा लक्ष्य इसे प्रभावित करते हैं।

लेकिन फिर भी कुछ बातें कामन होती है। यह बातें प्रत्येक व्यक्ति के समय प्रबंधन को प्रभावित करती है। हम लेख के इस भाग में इसकी चर्चा करेगें।

Time Management Guide in Hindi for Year 2021. Read & share.

1. यह आपके वश में नहीं है

कुछ लोग आपसे कहेगें कि यह कार्य आप नहीं कर सकते हैं। यह आपके वश में नहीं है।

बस यही से समय प्रबंधन बिगड़ने लगता है। क्योंकि हमारे अवचेतन मस्तिष्क में यह बात घर कर लेती है।

अतः निवेदन है कि पहले इसे निकाल कर बाहर करें। इसे आप पर हावी ना होने दें। आप कर सकते हैं। बल्कि यों कहें कि केवल आप ही कर सकते हैं तो बेहतर होगा। उस स्थिति में आपका दिमाग आपको कार्य को सही ढंग से समय पर करने की युक्तियां सुझाने लगेगा।

अतः यह सोचिये, यह आपके वश में है। आप कर सकते हैं।

2. स्वप्रेरणा का महत्व

समय प्रबंधन में आपकी प्रेरणा का महत्व है। आप अपने आप को प्रेरित करें। सफलता के लिये तैयार करें। इसके लिये किसी विशेष तकनीक अथवा कौशल की जरूरत नहीं है। बस केवल आपको सकारात्मक सोच रखना है। अपने आप को प्रेरित करना सचमुच उत्साहित करने का अचूक तरीका है। जिसकी सहायता से टाइम मेनेज करने में सहायता मिलती है।

अतः personal motivation का महत्व जानियें। स्वयं को स्व प्रेरित कर तैयार कीजिये।

Time Management Guide in Hindi for Year 2021. Read & share.

3. प्राथमिकता निर्धारित करें

यह बहुत आवश्यक है। आपकी प्राथमिकता तय होना चाहिये। अन्यथा आप समय प्रबंधन कैसे कर पायेगें? किस कार्य को पहले करना है। किसे बाद में और किसे छोड़ना है। तय पूर्वनिर्धारित होना चाहिये। अन्यथा आपका समय बर्बाद होता रहेगा। आप समय प्रबंधन ठीक तरह से नहीं कर सकेेगें।

अतः हमेशा प्राथमिकता निर्धारित करें। उसके पश्चात उसी को ध्यान में रखते हुये टाइम मेनेजमेंट करें।

किस तरीके से टाइम मेनेजमेंट किया जाता है

आप टाइम मेनेजमेंट के लिये निम्न बिंदुओं का पालन करें –

1. अपने लक्ष्य निर्धारित करें

क्या आपने अपने लक्ष्य निर्धारित किये हैं? यदि हां तो उनके संबंध में विचार करें। आपके पास शार्ट टर्म एवं लांग टर्म लक्ष्य होना चाहिये। शार्ट टर्म लक्ष्य से आशय है छोटी छोटी अल्पकालिक प्लानिंग। जिनके माध्यम से आप बड़े लक्ष्य हासिल करेगें। यह भी देखें कि लक्ष्य निर्धारण में आपके पारिवारिक हित सुरक्षित हैं अथवा नहीं। क्योंकि परिवार को नकारकर आप कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं कर पायेगें।

यदि आप इस तरह से लक्ष्य हासिल भी कर लेगें तो उसका कोई मतलब नहीं होगा। आपको लक्ष्य हासिल करने के पश्चात कोई आनंद नहीं आयेगा। क्योंकि तब आपके साथ कोई नहीं होगा। आप अकेले होगें।

टाइम मेनेजमेंट हमें यही सिखाता है। पारिवारिक दायित्व, जिम्मेदारी एवं सामाजिकता के साथ हम किस तरह से आगे बढ़ते हैं। यही हमारे लिये आवश्यक हैं।

अतः ध्यान रखें, लक्ष्य अवश्य निर्धारित करें। अन्यथा आप टाइम मेनेजमेंट कैसे कर पायेगें।

Time Management Guide in Hindi for Year 2021. Give your opinion.

2. समय की कीमत जानें

जैसा कि आप जानते हैं, समय ही धन है। आपको समय की कीमत जानना है। आपकी दिनचर्या का एक एक मिनिट कीमती है। आप इसके बारे में सोचें। जब समय प्रबंधन करें तब इसे विभिन्न भागों में बांटें। आपके क्या हर किसी के पास केवल 24 घण्टें हैं। यह समय भी तेजी से पीछे की तरफ भाग रहा है। इसे आपको मेनेज करना है। आपने लक्ष्य निर्धारित कर लिया। समय को उसके अनुसार सही ढंग से बांट लिया। समझ लीजिये आपने समय प्रबंधन के मार्ग पर चलना प्रारंभ कर दिया हैं।

अतः मित्रों समय की कीमत जानें। यह लौटकर आने वाला नहीं है। इसलिये इसका प्रबंधन करते समय दोनों लक्ष्यों को ध्यान में रखे रहें।

Time Management Guide in Hindi for Year 2021.

3. टाइम टेबिल बनायें

समय प्रबंधन की यह महत्वपूर्ण स्टेप है। सामान्यतः लोग टाइम टेबिल बनाने को ही टाइम मेनेेजमेंट समझते हैं। लेकिन टाइम टेबिल, समय प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आपको समय को बांटना है। दिन भर के समय को अलग अलग कामों के लिये निर्धारित करना है। क्या आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये 8 घण्टें निर्धारित कर रहे हैं? इन 8 घण्टों को भी आपको अलग अलग भागों में बांटना है।

इस तरह की आपके दीर्घकालीन लक्ष्य की पूर्ति हो। वहीं दूसरी ओर अल्पकालीन लक्ष्य भी पूरे होते रहें। वास्तव में अल्पकालीन लक्ष्य दीर्घकालीन लक्ष्य का एक स्टेप होता है। जिस पर खड़े रहकर आप अपना मूल्यांकन करते हैं।

अतः मित्रों टाइम मेनेजमेंट के लिये टाइम टेबिल बनायें।

4. समय का विश्लेषण करें

आपने टाइम मेनेजमेंट के लिये टाइम टेबिल बना लिया है। अच्छी तरह से इसका पालन भी कर रहे हैं। लेकिन इतना ही पर्याप्त नहीं है। आपको समय समय पर इसे परखते रहना है। इसका विश्लेषण करते रहना है। आप यह कार्य प्रति सप्ताह, माह, त्रैमासिक अथवा अर्द्धवार्षिक आधार पर कर सकते हैं। यह आप पर निर्भर है।

लेकिन बेहतर होगा कि आप मिक्सड प्रोसेस अपनायें। कहने का अर्थ है कि आप प्रति सप्ताह, प्रति मास, प्रतिवर्ष विश्लेषण करें। आप किस हद तक अपने लक्ष्य तक पहुंच सके हैं। यह आपको विश्लेषण के पश्चात ही मालुम पड़ेगा। आप तरीका कौनसा अपनाना चाहते हैं? यह आप पर निर्भर करता है।

मित्रों अब समय का विश्लेषण करें। किसी अच्छी योजना के आधार पर इसे अंजाम दें।

Time Management Guide in Hindi for Year 2021.

5. समय का सदुपयोग करना सीखें

आप सोच रहे होगें कि हमने इस बिंदु को अंत में क्यों रखा है? मित्रों समय का सदुपयोग हुआ है अथवा नहीं? आप कैसे जानेगें? विश्लेषण के आधार पर ही ना? इसलिये हमने इसे पांचवें स्थान पर रखा है।

विश्लेषण के पश्चात आप किसी निर्णय पर जायेगें। आप समझ पायेगें कि समय का उपयोग हुआ है अथवा नहीं। कहीं आपका समय बर्बाद तो नहीं हो गया है। इसलिये विश्लेषण से आपको सीखना है। आपको जानना है कि सदुपयोग कैसे किया जायें। यदि किसी निर्धारित अवधि तक आप सदुपयोग नहीं कर पाये हैं तो कोई बात नहीं। अब इसे करना शुरू करें।

अतः कृपया कर समय का सदुपयोग करना सीखें। अन्यथा लक्ष्य हासिल करना कठिन हो जायेगा।

Time Management Guide in Hindi for Year 2021.

समय बर्बाद करने वाली गतिविधियां

निम्न गतिविधियों पर ध्यान दें। यह समय बबार्द करने वाली गतिविधियां है।

  • आने वाले अनावश्यक ई मेल पढ़ना।
  • विभिन्न प्रकार की सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर समय नष्ट करना।
  • जिस काम में रूचि ना हो उसे करना।
  • बार बार वाटसएप तथा अन्य सोशल मीडिया चेक करना।
  • अनावश्यक संदेशों का आदान प्रदान करना।
  • दिन भर यू टयूब वीडियो देखते रहना।
  • हर वक्त नेट पर सर्फिग करना।
  • बिना सोचे समझे एक साथ अनेक कार्यो की शुरूआत कर देना।
  • हमेशा किसी की चुगली, शिकायत करना, उलहाना देना।
  • दूसरों के दोष देखते रहना।
  • किसी भी कार्य को बिना किसी पूर्व तैयारी के करना।
  • अनावश्यक विचार विमर्श करना।
  • अनावश्यक बातों के बारे में सोचना।
  • वस्तुओं को सही ढंग से सहेज करन नहीं रखना।
  • सजने संवरने में अनावश्यक समय खराब करना।
  • सभी कार्य स्वयं करने का प्रयास करना।
  • दूसरों के कामों में टांग अड़ाना।
  • बाधाओं को सही ढंग से नहीं निपटाना।
  • Office के सभी कार्य स्वयं करने का प्रयास करना।
  • लक्ष्य एवं उसकी पूर्ति के लिये हर किसी से सलाह लेते रहना।
  • लक्ष्य एवं उसकी पूर्ति के लिये हर किसी से सलाह लेते रहना।
  • सही ढंग से योजना ना बनाना।
  • नवीन तकनीक स्वीकार करने में देरी करना।
  • खराब व्याव्हार करना।
  • मोबाईल पर बातें करते समय अधिक समय व्यतीत करना।
  • टाइम टेबिल का सही ढंग से पालन ना करना।

विशिष्ट योजना द्वारा समय प्रबंधन

क्या आप समय प्रबंधन बहुत अच्छी तरह से करना चाहते है? निम्न योजना पर ध्यान दें।

  • आपके लांग टर्म एवं शार्ट टर्म लक्ष्य की सूची बनायें।
  • प्रतिदिन निर्धारित समय पर विचार करें।
  • अगले दिन की कार्यवाही को पूर्व में तैयार कर लें।
  • प्रतिदिन प्राथमिकता वाले कार्य पहले करें।
  • हमेशा सरल से कठिन कार्य पर जायें।
  • जिन कार्यो को आप दूसरे लोगों से करा सकते हैं, स्वयं ना करें।
  • दैनिक कार्यो का सही ढंग से बटवारा करें।
  • कम समय में अधिक लेकिन सटीक कार्य करने की आदत डालें।
  • किसी भी कार्य के लिये उपयुक्त समयसीमा निर्धारित करें।
  • कार्य हेतु निर्धारित समय का ध्यान रखें।
  • सोशल मीडिया पर आवश्यक होने पर ही सक्रिय रहें।
  • एक साथ अनेक कार्य ना खोलें।
  • किसी भी कार्य को करने के लिये कौशल प्राप्त करें।
  • समय समय पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेते रहें।
  • आपके मोबाईल को जरूरत पड़ने पर ही उपयोग में लें।
  • नोटिफिकेशन को off मोड में रखकर कार्य करें।
  • अनावश्यक गपशप से बचें।
  • मोबाईल पर केवल जरूरी बात ही करें। आपकी बातें संक्षेप में तथा स्पष्ट होना चाहिये।।

Time Management Guide in Hindi for Year 2021. Read & share article.

क्या आपकी रूचि हिंदी पत्र पत्रिकाओं तथा ई पत्रिका मे है? कृपया विजिट करें – Katha chakra .

निष्कर्ष

लेख में समय प्रबंधन तकनीक को संक्षेप में स्पष्ट किया गया है। आपको इसके कुशल प्रबंधन के लिये दीर्घ कालीन तथा अल्प कालीन लक्ष्य निर्धारित करना है। उसी के अनुरूप अपनी योजना बनाना है। अच्छी तरह से बनाया गया टाईम टेबिल आपको सफलता की ओर लायेगा।

इस लेख के संबंध में आपके कोई प्रश्न हो तो अवश्य पूछें। हमें सहायता करने में प्रसन्नता होगी। टाइम मेनेजमेंट जैसा विषय कुछ कठिन होता है। लेकिन फिर भी हमने नियमों, सिद्धांतों में ना उलझकर स्पष्ट सरल हिदी में इसे लिखा है। आशा है आपको अवश्य पसंद आयेगा।

Time Management Guide in Hindi/Time Management Guide/टाइम मेनेजमेंट/समय प्रबंधन

विशेष: इस लेख के लिये किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है।

निम्न लेख अवश्य पढ़ें —

क्या आप अपने घर के लिये शानदार Home & Kitchen appliances खरीद रहे हैं? खरीदनें से पूर्व रिव्यू तथा हमारी सलाह अवश्य पढ़ें।

Leave a Reply