Atal Pension Yojana APY Chart in year 2021

Atal Pension Yojana in Hindi APY Chart in year 2021.अटल पेंशन योजना क्या है? जानियें

मित्रों आज पुनः आपका स्वागत है। हम आज आपको एक शानदार सरकारी पेंशन योजना की जानकारी दे रहे हैं। हो सकता है यह आपके लिये उपयोगी ना हो? लेकिन आपके किसी परिचित, मित्र अथवा करीबी रिश्तेदार के लिये उपयोगी हो सकती है। जानियें Atal Pension Yojana APY Chart के बारे में।

आपने अपना घर बनाया होगा? उसके लिये शानदार होम एण्ड किचन एप्लायंसेस भी चाहिये। बिना उनके आपका घर फीका सा लगेगा।

अटल पेंशन योजना उन लोगों के लिये है जो आयकर अदा नहीं करते हैं। अर्थात यह योजना निम्न मध्यमवर्ग अथवा समाज के गरीब तबके के लिये ह। हम सब का उदृदेश्य भी गरीब तबके को आगे बढ़ाना है, उनकी मदद करना है। अतः क्यों ना इस योजना को समझकर दूसरें लोगों को लाभ दिलायें। इस तरह से आप पुण्य का कार्य करेगें।

क्या आपने अपना आधार कार्ड डाउनलोड किया है? आधार कार्ड डाउनलोड करने के उपयोगी 8 तरीके जानियें।

लेख को निम्न भागों में बांटा गया है –

Atal Pension Yojana in Hindi APY Chart in year 2021.

पेंशन योजना किसे कहते हैं

जैसा कि आप जानते हैं, शासकीय कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलती है।

यह उनके जीवन यापन के लिये आवश्यक होती है। लेकिन प्राइवेट सेक्टर में इस तरह का प्रावधान प्रायः नहीं रहता है। उनके कर्मचारियों को अपनी जमा पूंजी पर निर्भर रहना होता है।

यद्यपि सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिये प्राविडेंट फंड के माध्यम से कुछ प्रावधान किये गये हैं।

लेकिन वह केवल कर्मचारियों के लिय ही है। असंगठित क्षेत्र का सेवक इनसे वंचित रहता है।

संक्षेप में कहा जाये तो हम कह सकते हैं कि रिटारमेंट के पश्चात जीवन यापन के लिये धन की व्यवस्था को पेंशन कहा जाता है।

क्या आप SIP Mutual fund के बारे में जानते हैं? इसमें इन्वेस्टमेंट कर आप करोडपति बन सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये पढ़े, करोडपति कैसे बनें?

पेंशन की जरूरत

यह निम्न जरूरत पूरा करती है –

  • उम्र बढ़ने के साथ आय में कमी।
  • बढ़ते परिवार की आवश्यकता।
  • बाजार में मूल्य वृद्धि का असर ।
  • उम्र अधिक होने पर शारीरिक रूप से कमजोर होना।
अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना की जानकारी

इस योजना को हमारे पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर प्रारंभ किया गया है। इसका प्रारंभ मई 2015 में हुआ था। इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है-

किन लोगों के लिये है

अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिये है।

इस योजना में नियमित रूप से निवेश करना होता है। रिटारमेंट होने पर नियमित मासिक पेंशन प्राप्त होती है।

यह जरूरी है कि आप आयकर दाता ना हों।

आयु सीमा

इस पेंशन योजना के लिये आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। अर्थात इस आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति पेंशन योजना के लिये आवेदन कर सकता है। इसका सीधा सा अर्थ है कि आपको नियमित ढंग से कम से कम 20 वर्ष तक जमा करना है। राशि जमा करने के लिये आपका किसी बैंक अथवा पोस्टआफिस में एकाउंट होना चाहिये। यहां यह आवश्यक है कि आपका बैंक एकाउंट आधार से लिंक हो।

Atal Pension Yojana in Hindi APY Chart in year 2021. Share article.

योजना की जमा विधि

इस योजना में मासिक, त्रैमासिक अथवा अर्द्धवार्षिक राशि जमा की जा सकती है। आपका बैंक निर्धारित अवधि पर आटो डेबिट से राशि काट लेगा। इसी तरह से पोस्ट आफिस से भी इस योजना की राशि निर्धारित अंतराल पर जमा कराई जा सकती है।

जमा राशि

आपको इस योजना के अंतर्गत नियमित अंतराल पर एक निश्चिित राशि जमा करना है। यह रूपये 42 से लेकर 1454 तक हो सकती है।

इनकम टैक्स में लाभ

इस योजना में निवेश पर इनकम टेक्स के लाभ भी मिलते हैं। आप यहां आयकर की धारा के एक्ट 80CCD 1B के अंतर्गत लाभ ले सकते हैं। आपको इस धारा के अंतर्गत रूपये 50 हजार की टैक्स डिडेक्शन मिलेगी

न्यूनतम पेंशन की राशि

इस योजना में चूकिं नियमित अंतराल पर आपको राशि जमा करना है। अतः कम से कम 20 वर्ष की अवधि तक आपको राशि जमा करना होगा। आपको मिलने वाली पेंशन आपकी आयु तथा जमा राशि पर निर्भर करेगी। यह राशि रूपये 1000 से 5000 तक प्रतिमाह हो सकती है।

किस्त में चूक होने पर

आप यदि किसी किस्त का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो कोई चिंता की बात नहीं है। आप इसे मामूली ब्याज पर पुनः जमा कर सकते हैं। यह राशि प्रति 100 रूपये के योगदान पर 1 रूपये है। लेकिन हमारी सलाह है कि आप बैंक अथवा डाकघर के बचत खाते में आवश्यक राशि जमा रखें। जिससे आपको परेशानी ना हों।

अकस्मात मृत्यु हो जाने पर

यदि दुर्भाग्यवश 60 वर्ष से पूर्व जमाकर्ता की मृत्यु हो जाये तो क्या होगा? इस मामले में चिंता की कोई बात नहीं है। पति अथवा पत्नि में से जो भी जीवित है वह योजना में राशि जमा करना जारी रख सकता है। जमाकर्ता को 60 वर्ष के पश्चात पेंशन मिलेगी।

यदि पत्नि चाहे तो पति के दुर्भाग्यवश मृत्यु के पश्चात एकमुश्त रकम भी ले सकती हैं।

यदि दोनों ना हों तो नामित किये गये व्यक्ति को यह लाभ मिलेगा।

Read, How to Choose Jeans in Hindi for Your Smart Look.

योजना हेतु खाता खोलना

इस योजना में एकाउंट खोलने की निम्न प्रक्रिया है –

  • बैंक अथवा पोस्ट आफिस से सम्पर्क करें।
  • यदि खाता नहीं है तो पहले खाता खोलें।
  • मोबाईल नम्बर को एकाउंट से लिंक करायें।
  • बैंक में एपीवाय पंजीयन फार्म भरें।
  • आधार नम्बर उपलब्ध करायें। यह आपकी सुविधा के लिये है। इसे अनिवार्य नहीं किया गया है।
  • योजना हेतु आपके एकाउंट में आवश्यक राशि रखें। जिसे निर्धारित अवधि पर बैंक द्वारा काटा जायेगा।

Atal Pension Yojana in Hindi APY Chart in year 2021. share article.

आपके प्रश्नों के उत्तर

यदि आपका इस पेंशन योजना से संबंधित कोई प्रश्न हो तो निम्न लिंक पर क्लिक कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न- अटल पेंशन योजना

साभार: https://www.npscra.nsdl.co.in/

Read, Top 10 Personality Development Tips Hindi for Year 2021 व्यक्तित्व विकास के लिये 10 टिप्स।

Atal Pension Yojana in Hindi APY Chart in year 2021 Share your friends.

निष्कर्ष

अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गई है। इस जानकारी के साथ ही संबंधित लिंक भी है। आप उन लिंक पर क्लिक कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख को मित्रों परिचितों को शेयर करें। हो सकता है कि जरूरतमंद को इसका लाभ मिल जाये? वह व्यक्ति आपको दुआयें देगा।

अटल पेंशन योजना की अन्य जानकारी के लिये इस PDF file download करें।

योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिये आप योजना से संबंधित साइट पर विजिट करें।

Atal Pension Yojana in Hindi APY Chart in year 2021

विशेष: इस लेख के लिये किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिये दिये गये लिंक पर क्लिक करें।

Above is details on Atal Pension Yojana.

Atal Pension Yojana in Hindi APY Chart in year 2021. give your opinion.

Leave a Reply