Best English Learning App 2025 – Detail in Hindi
आज के समय में अंग्रेजी भाषा (English Language) एक महत्वपूर्ण स्किल बन चुकी है। चाहे पढ़ाई हो, नौकरी हो या फिर विदेश यात्रा — हर जगह अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है। अगर आप भी अपनी अंग्रेजी सुधारना चाहते हैं तो मोबाइल ऐप्स एक शानदार तरीका हो सकते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कौन-सा Best English Learning App आपके लिए सही रहेगा, उनके फीचर्स, फायदे और कैसे आप उनका पूरा लाभ उठा सकते हैं।
आप जानते ही है कि अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान कितना जरूरी है। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। जिसमें हम अपनी बात अच्छी तरह से व्यक्त कर सकते हैं। लेकिन तकनीक, कम्प्यूटर, स्वास्थ्य, स्पेस जैसे अनेक क्षेत्रों में अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी है। इसलिये इस लेख में अंग्रेजी सीखन के लिये उपयोगी मोबाइल एप की जानकारी दी गई है।
Best English Learning App क्यों ज़रूरी है?
- फ्लेक्सिबल लर्निंग: कहीं भी, कभी भी सीख सकते हैं।
- पर्सनलाइज्ड कंटेंट: आपकी लेवल के अनुसार लर्निंग।
- इंटरैक्टिव एक्सरसाइज: गेम्स, क्विज़ और वॉयस प्रैक्टिस।
- स्मॉल डेली सेशन्स: हर दिन कुछ नया सीखने का मौका।
- किफायती: ज्यादातर ऐप्स फ्री या कम कीमत पर उपलब्ध हैं।
Best English Learning App
मित्रों, लेख के इस भाग में हम आपको सबसे अच्छे अंग्रेजी सीखने के एप की जानकारी देगें। यहां हमने 12 बहुत अच्छे एप चुने हैं। इसके अतिरिक्त अन्य एप खराब हैं, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। वह भी अच्छे हैं। लेकिन भारतीय परिवेश तथा स्तर को ध्यान में रखते हुये हमने अपने नॉलेज से यह एप चुने है।
1. Duolingo
Duolingo दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंग्लिश लर्निंग एप है। इसमें आपको गेमिफाइड तरीके से पढ़ाई करवाई जाती है। हर दिन छोटे-छोटे टारगेट पूरे करने होते हैं जिससे मोटिवेशन बना रहता है।
फीचर्स:
- गेम स्टाइल लर्निंग
- डेली प्रैक्टिस रिमाइंडर
- फ्री और प्रीमियम दोनों वर्जन
क्यों चुनें: अगर आप एक इंटरैक्टिव और मजेदार तरीके से अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो Duolingo Best English Learning App है।
2. Hello English
Hello English App फ्री में उपलब्ध है। यह अंग्रेजी सीखने के लिये बहुत अच्छा है। यह भारत में रहने वाले लोगों के लिये सुविधाजनक है। यहां पर आप हिंदी के अतिरिक्त अन्य भारतीय भाषाओं से भी अंग्रेजी सीख सकते हैं। जिसमें मलयालम, उर्दू, मराठी, बंगाली, गुजराती सहित अन्य भाषायें शामिल है।
इसके फीचर्स बहुत आसानी से उपयोग में लाये जा सकते हैं।
यहां Login करने के पश्चात आप स्टडी मटेरियल को डाउनलोड कर सकते हैं।
जिसे offline भी पढ़ा जा सकता है। यहां अंग्रेजी ग्रामर, डिक्शनरी आदि हैं। Online रहते हुये English के विषय विशेषज्ञ से सलाह भी ली जा सकती है। यहां पर गेम खेलने तथा ई बुक पढ़ने की सुविधा भी है। आप ज्ञानवर्धन के लिये समाचार भी पढ़ सकते हैं।
गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.5 है। इसे अभी तक लगभग 9 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है। जिससे इस एप की लोकप्रियता का पता चलता है।
अतः अंग्रेजी सीखने के साथ साथ मनोरंजन तथा ज्ञानवर्धन के लिये यह अच्छा एप है।
इसलिये Hello English अवश्य डाउनलोड़ करें। आप निराश नहीं होगें।
Best English Learning App
3. BBC Learning English
अगर आप असली ब्रिटिश एक्सेंट में अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो BBC Learning English शानदार विकल्प है।
फीचर्स:
- वीडियो और ऑडियो लेक्चर्स
- ग्रामर और वोकैबुलरी सेक्शन
- लेटेस्ट न्यूज के जरिए इंग्लिश सीखना
क्यों चुनें: प्रोफेशनल और स्टैंडर्ड इंग्लिश के लिए उपयुक्त।
4. Cake: Learn English
Cake App शॉर्ट वीडियो और रियल लाइफ सिचुएशन के जरिए अंग्रेजी सिखाता है। यह एप आपकी स्पीकिंग स्किल्स पर खास फोकस करता है।
फीचर्स:
- डेली प्रैक्टिस वीडियो
- स्पीकिंग इमप्रूवमेंट टूल्स
- बिल्कुल फ्री में उपलब्ध
क्यों चुनें: अगर आप English Speaking Skills सुधारना चाहते हैं।
5. Memrise
Memrise App मजेदार तरीके से नए शब्द और वाक्य याद करने में मदद करता है।
फीचर्स:
- वर्चुअल टीचर्स से सीखने का मौका
- रियल वर्ल्ड सिचुएशन पर आधारित वीडियो
- स्पेस्ड रिपिटिशन टेक्निक
क्यों चुनें: वोकैबुलरी बढ़ाने के लिए बेस्ट।
6. Babbel App
यह इंगलिश स्पीकिंग के लिये बहुत अच्छा है। इसके फीचर्स शानदार हैं। जिससे आपका शब्द ज्ञान बहुत अच्छा हो जायेगा।
यह एप विभिन्न प्रकार से सीखने की सुविधा देता है। जैसे रिक्त स्थान भरना।
किसी स्थान विशेष का वर्णन आदि। जिससे सीखने की प्रक्रिया बढ़ती है। प्रेक्टिस से अंग्रेजी के अध्ययन में निरंतरता आती है।
यहां प्रारंभ में सरल लेशन हैं। उसके पश्चात क्रमशः कठिनाई का स्तर बढ़ते जाता है।
समय समय पर आप टेस्ट के माध्यम से अर्जित ज्ञान की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
इसे Offline भी सीखा जा सकता है। इस एप के माध्यम से प्रारंभिक ज्ञान तो फ्री लिया जा सकता है।
लेकिन अंगे्रजी की एडवांस स्टडी के लिये आपको कुछ शुल्क देना होगा।
यह एप अंग्रेजी स्पीकिंग, राइटिंग आदि सीखने में मदद करता है। अतः इसे सीखने में शुल्क देने में कोई हर्ज नहीं है।
क्योंकि इसकी रेटिंग भी 4.5 है तथा इसे अब तक लगभग 5 लाख 83 हजार से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।
Best English Learning App. Share in your friends.
7. Learn English Daily
यह एप इंगलिश सीखने के लिये उत्तम है। यहां सुन एवं बोलकर भाषा सीखी जा सकती है। इस एप्लीकेशन में हजारों शब्द एवं वाक्यांश हैं। इन्हें वक्ताओं द्वारा प्रस्तुत किया गया है। आप यहां अपना उच्चारण सुधार सकते हैं। यह स्पोकन इंगलिश तथा ग्रामर दोनों सीखने की सुविधा देता है। इसका सरल एवं सीधा सादा इंटरफेस प्रभावित करता है। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.4 है। इसे अभी तक 12 हजार से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। अंग्रेजी सीखने के लिये अच्छा माध्यम है।
8. Lingbe App
यह एप आपको सीखने के अतिरिक्त अन्य जानकारी भी देता है। जैसे आप सीखी गई अंग्रेजी का अभ्यास करना चाहते हैं। तब आपको इसकी आवश्यकता होगी। यहां लोग गु्रप में सीखते हैं। अपने सीखे हुये ज्ञान को एक दूसरे से साझा करते हैं। इस एप के माध्यम से भाषा के मूल जानकारों से मदद मिलती है। जैसे आप इंगलिश सीख रहे हैं तो यह अंग्रेजीभाषी लोगों से जोडेगा। एक तरह से आप टीचर भी हैं और लर्नर भी हैं। अतः दोस्ती तथा आनदं का अनुभव करते हुये यह एप सीखने में मदद करता है। इसका इंटरफेस सरल है। इसे लाग इन करना भी आसान है। आपकी मूल भाषा, रूचियों की जानकारी देकर लाग इन करें और सीखें। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.6 है। इसे अभी तक लगभग 28 हजार लोगों ने डाउनलोड किया है।
9. Awabe English Learning App
यह एप आपको 4000 से अधिक सामान्य वाक्यांशों और शब्दशः सीखने में मदद करता है।
ऐप पूरी तरह से ऑफलाइन काम करता है। यहां इंगलिश लर्निग को बेहतर बनाने के लिये बहुत सी जानकारी है।
एप्लिकेशन अनुवाद, ऑडियो और वीडियो सबक, और भाषा सीखने के खेल की सुविधा प्रदान करता है। आपको रोजाना बोलने, सुनने और याद रखने वाले परीक्षण भी प्राप्त होंगे जो आपके कौशल को आकर्षक बनाए रखेंगे। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.5 है। इसे अभी तक 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। यह बिलकुल फ्री है, अतः आप भी डाउनलोड करें एवं सीखें।
10. English Speaking Course
एन्ड्रायड मोबाइल यूजर्स के इंगलिश बोलने के लिये यह अच्छा एप है।
इसकी सहायता से सरलता से अंग्रेजी सीखी जा सकती है।
यहां अंग्रेजी बोलने का सम्पूर्ण पाठयक्रम है।
यह आपको इंगलिश की बुनियादी जानकारी देता है। यह ज्ञान आपके लिये उपयोगी हो सकता है। यहां दैनिक जीवन में काम में आने वाले अनेक वाक्यांश हैं। जिनकी सहायता से रोजमर्रा की अंग्रेजी अच्छी तरह से सीखी जा सकती है।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना हो तो यह एप मदद करेगा। इसी तरह से काल सेन्टर या अन्य जाब की तैयारी के लिये भी यह उपयोगी है। आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। विशेष रूप से हिंदी से इंगलिश सीखने वालों के लियेे यह अच्छा एप है। इस एप पर अनेक ऐसे कोर्स हैं जो स्पीकिंग इंगलिश का प्रारंभिक ज्ञान देते हैं।
गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 3.9 है। इसे अभी तक 14 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।
Best English Learning App. give your valuable opinion.
11. EnGuru mobile app
यह एप अनेक सुविधाओं से लेस है। यहां आप अपनी स्थानीय भाषा से अच्छी अंग्रेजी सीख सकते हैं।
यह एप विशेष रूप से स्पोकन इंगलिश के लिये बहुत अच्छा है।
यहां पर तमिल, मलयालम उर्दू सहित अन्य भारतीय भाषा में सीखने की सुविधा है। यहां पर अनेक प्रकार के गेम है। यह आपकी स्पोकन इंगलिश की क्षमता को बेहतर बनाते हैं।
इस एप पर बहुत आसानी से English बोलना सीखा जा सकता है।
लेकिन इसकी सुविधाएं फ्री में नहीं है। वैसे तो आप जानते है, फ्री कुछ भी नहीं मिलता है।
फिर भले ही कोई कितने ही दावे करे। अतः सबसे पहले यहां के डेमो लेक्चर देखें, उसके पश्चात निर्णय लें। इस एप के टीचर हावर्ड एवं कैम्ब्रिज से पासआउठ हैं। यह विशेषज्ञ आपकी सीखने की प्रक्रिया में मददगार साबित होगें। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.5 है। इसे अब तक 45 हजार से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।
12. English of Hindi Conversation Sentences App
यह एप पूरी तरह से फ्र्री उपलब्ध है। इसमें लगभग 10 हजार से अधिक वाक्यांश हैं।
इन्हें दैनिक उपयोग में लिया जा सकता है। यह वाक्य इंगलिश स्पीकिंग के लिये बहुत अच्छे हैं।
आपको यह वाक्य दैनिक वार्तालाप में बहुत मदद करेगें। यदि आप हिंदी माध्यम के छात्र हैं तो यह और भी उपयोगी है। इसकी सहायता से अच्छी तरह से अनुवाद करना सीखा जा सकता है। इसका इंटरफेस बहुत सरल तथा आकर्षक है। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4 है। यह नया एप है इसे अभी केवल कुछ लोगों ने ही डाउनलोड किया है। लेकिन जल्दी ही यह लोकप्रिय हो जायेगा।
एप का नाम | फ्री/पेड | सीखने में आसानी | लगने वाला समय (रोज़ाना) |
---|---|---|---|
Duolingo | फ्री + पेड ऑप्शन | बहुत आसान | 15-20 मिनट |
Hello English | फ्री + पेड ऑप्शन | आसान | 20-25 मिनट |
BBC Learning English | पूरी तरह फ्री | थोड़ा कठिन (Intermediate लेवल) | 20-30 मिनट |
Cake: Learn English | पूरी तरह फ्री | बहुत आसान | 10-15 मिनट |
Memrise | फ्री + पेड ऑप्शन | आसान | 15-20 मिनट |
Best English Learning App का चयन कैसे करें?
जब आप किसी इंग्लिश लर्निंग एप को चुनते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें:
- आपका लेवल: Beginner, Intermediate या Advanced
- लर्निंग स्टाइल: वीडियो, ऑडियो या रीडिंग
- स्पेसिफिक टारगेट: बोलचाल, ग्रामर, वोकैबुलरी आदि
- यूजर रिव्यूज: अन्य यूजर्स के अनुभव पढ़ें
- फ्री ट्रायल: अगर संभव हो तो पहले फ्री ट्रायल लें
Best English Learning App से अधिकतम लाभ कैसे उठाएं?
- डेली प्रैक्टिस करें: हर दिन 15-20 मिनट जरूर दें।
- सेट करें छोटे टारगेट्स: जैसे एक दिन में 5 नए शब्द सीखना।
- स्पीकिंग पर फोकस करें: जो सीखा है उसे बोलकर प्रैक्टिस करें।
- डाउट्स नोट करें: किसी भी एप के फोरम या कम्युनिटी में अपने सवाल पूछें।
- रीविजन जरूरी है: हफ्ते में एक दिन सीखी हुई चीजों की दोहराई करें।
अन्य उपयोगी टिप्स
अपने लिये एप का सलेक्शन करते समय निम्न बातों का ध्यान रखें–
- आपको कितनी इंगलिश आती है। इसका ध्यान रखें।
- क्या आप प्रारंभ से सीखना चाहते हैं? उसी के अनुरूप एप का चुनाव करें।
- यदि आपकी प्राथमिकता स्पोकन इंगलिश है तो उसी के अनुसार एप चुनें।
- अनुवाद का ज्ञान प्राप्त करने के लिये प्रेक्टिस देने वाले एप का चुनाव करें।
- मनोरंजन के लिये सीखना है तो फ्री में उपलब्ध एप चुनें।
- किसी भी एप पर सीखना शुरू करने के पश्चात उसे बीच में अधूरा ना छोडें।
- विशेषज्ञों से हमेशा सलाह लेते रहे। भले ही आनलाइन अथवा आफ लाइन सलाह ही क्यों ना हो।
- सीखने के दौरान अपने दो मित्रों से लर्निग साज्ञा करें।
स्वयं के लिये सही ऐप का चुनाव करते समय किन बातों का ध्यान रखें
आज के डिजिटल युग में किसी भी स्किल को सीखने के लिए सैकड़ों मोबाइल ऐप्स उपलब्ध हैं। लेकिन हर ऐप सभी के लिए उपयोगी नहीं होता। यदि आप अपने लिए सही ऐप चुनना चाहते हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
1. आपका उद्देश्य क्या है?
सबसे पहले यह तय करें कि आप ऐप से क्या सीखना चाहते हैं — जैसे अंग्रेजी बोलना, ग्रामर सुधारना, वोकैबुलरी बढ़ाना या परीक्षा की तैयारी। उद्देश्य के अनुसार ही ऐप का चयन करें।
2. यूजर इंटरफेस और भाषा विकल्प
ऐप का इंटरफेस सरल और समझने योग्य होना चाहिए। यदि वह आपकी मातृभाषा में उपलब्ध हो तो सीखना और भी आसान हो जाता है।
3. यूज़र रिव्यू और रेटिंग
Google Play Store या App Store पर ऐप की रेटिंग और यूज़र रिव्यू जरूर पढ़ें। इससे आपको वास्तविक अनुभव का अंदाज़ा लगेगा।
4. फीचर्स और कंटेंट क्वालिटी
देखें कि ऐप में कौन-कौन से फीचर्स हैं — जैसे डेली प्रैक्टिस, स्पीकिंग टूल्स, ऑडियो/वीडियो लेक्चर आदि। कंटेंट का लेवल और उसकी गुणवत्ता भी जांचें।
5. फ्री या पेड वर्जन
कुछ ऐप फ्री होते हैं लेकिन लिमिटेड एक्सेस देते हैं, जबकि पेड वर्जन अधिक फीचर्स प्रदान करते हैं। बजट और आवश्यकता के अनुसार विकल्प चुनें।
क्या आप दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार के केलकुलेटर जैसे सिप केलकुलेटर, एफडी केलकुलेटर, आरडी केलकुलेटर, उम्र केलकुलेटर जैसे अनेक केलकुलेटर का फ्री उपयोग करना चाहते हैं? कृपया Aasan Tools पर विजिट करें।
6. फ्लेक्सिबिलिटी और ट्रैकिंग
ऐप आपको लर्निंग ट्रैक करने, रिमाइंडर देने और अपनी गति से सीखने की सुविधा देता है या नहीं, यह भी जरूरी है।
सही ऐप का चुनाव आपकी लर्निंग को आसान, प्रभावशाली और मजेदार बना सकता है। इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।
वर्तमान समय में अंग्रेजी क्यों सीखना जरूरी है
मित्रों आइये अब हम जानते हैं कि अंग्रेजी सीखना आज के संदर्भ में क्यों जरूरी है?
- आज के वैश्विक युग में अंग्रेजी भाषा एक अंतरराष्ट्रीय संचार का माध्यम बन चुकी है। चाहे शिक्षा हो, व्यवसाय हो, तकनीक का क्षेत्र हो या पर्यटन — हर जगह अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है। बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियाँ अंग्रेजी में दक्ष उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं।
- ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म, रिसर्च सामग्री और तकनीकी टूल्स अधिकतर अंग्रेजी में ही उपलब्ध हैं, जिससे बिना अंग्रेजी ज्ञान के आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, सोशल मीडिया, इंटरनेशनल न्यूज और वैश्विक ट्रेंड्स को समझने के लिए भी अंग्रेजी बेहद जरूरी है।
- विदेश यात्रा करने, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने, और विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान अनिवार्य है। आजकल तो भारत में भी कई प्रतियोगी परीक्षाएँ अंग्रेजी माध्यम में होती हैं, जिससे करियर ग्रोथ के लिए इसकी आवश्यकता और बढ़ जाती है।
- इसलिए, वर्तमान समय में अंग्रेजी सीखना सिर्फ एक स्किल नहीं, बल्कि एक सफलता की कुंजी बन चुकी है जो आपको दुनिया से जोड़ती है और नए अवसरों के द्वार खोलती है।
निष्कर्ष
आज के डिजिटल युग में Best English Learning App की मदद से आप बड़ी आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हैं। ऊपर बताए गए ऐप्स में से आप अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार कोई भी चुन सकते हैं। याद रखें, नियमित अभ्यास और सही दिशा में प्रयास ही सफलता की कुंजी है। तो आज ही अपना पसंदीदा इंग्लिश लर्निंग एप डाउनलोड करें और अपने सपनों को पंख लगाइए!
हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है। शुरूआत कीजियें, आप कुछ दिनों में इंगलिश के एक्सपर्ट हो जायेगें।
Best English Learning App. Go for english Speaking & learning.
निम्नलिखित लेख भी अवश्य पढ़ें एवं आपके अमूल्य विचारों से अवगत करायें।
- Best money making apps in india.
- Know about free hindi movie app.
- Best mobile recharge app in hindi
आपकी राय मायने रखती है!
आपको यह पोस्ट कैसी लगी?
सेवा निवृत्त प्राचार्य। उम्र 63 वर्ष, शिक्षा के क्षेत्र में 40 वर्ष का अनुभव। 15 वर्ष प्राचार्य के रूप में कार्यानुभव। साहित्य, संस्कृति, कला पर लेखन का 30 वर्ष का अनुभव।
2 thoughts on “Best English Learning App”