Best English Learning App 2021 – Detail in Hindi

Best English Learning App 2021 – Detail in Hindi

आज इस लेख में अंग्रेजी सीखने के मोबाइल एप की जानकारी है। आप जानते ही है कि अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान कितना जरूरी है। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। जिसमें हम अपनी बात अच्छी तरह से व्यक्त कर सकते हैं। लेकिन तकनीक, कम्प्यूटर, स्वास्थ्य, स्पेस जैसे अनेक क्षेत्रों में अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी है। इसलिये इस लेख में अंग्रेजी सीखन के लिये उपयोगी मोबाइल एप की जानकारी दी गई है। मित्रों आप पढ़ रहे हैं, Best English Learning App.

Read about Best Money Saving Tips.

लेख को निम्न भागों में बांटा गया है —

Are you planning buy Home & Kitchen Appliances online. For details please visit https://www.product365day.com

विभिन्न मोबाइल लर्निग एप

निम्नलिखित कुछ मोबाइल एप हैं। जिनके माध्यम से आप अच्छी अंग्रेजी सीख सकते हैं। इन एप को किसी भी एन्ड्रायड मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। इनमें से कुछ फ्री है। वहीं दूसरी ओर विस्तृत अध्ययन के लिये कुछ फीस चुकानी होगी। आइये जानते हैं, इन शानदार मोबाइल अंग्रेजी लर्निग एप के बारे में–

1. Hello English

Hello English App फ्री में उपलब्ध है। यह अंग्रेजी सीखने के लिये बहुत अच्छा है। यह भारत में रहने वाले लोगों के लिये सुविधाजनक है। यहां पर आप हिंदी के अतिरिक्त अन्य भारतीय भाषाओं से भी अंग्रेजी सीख सकते हैं। जिसमें मलयालम, उर्दू, मराठी, बंगाली, गुजराती सहित अन्य भाषायें शामिल है।

इसके फीचर्स बहुत आसानी से उपयोग में लाये जा सकते हैं।

यहां Login करने के पश्चात आप स्टडी मटेरियल को डाउनलोड कर सकते हैं।

जिसे offline भी पढ़ा जा सकता है। यहां अंग्रेजी ग्रामर, डिक्शनरी आदि हैं। Online रहते हुये English के विषय विशेषज्ञ से सलाह भी ली जा सकती है। यहां पर गेम खेलने तथा ई बुक पढ़ने की सुविधा भी है। आप ज्ञानवर्धन के लिये समाचार भी पढ़ सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.5 है। इसे अभी तक लगभग 9 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है। जिससे इस एप की लोकप्रियता का पता चलता है।

अतः अंग्रेजी सीखने के साथ साथ मनोरंजन तथा ज्ञानवर्धन के लिये यह अच्छा एप है।

इसलिये Hello English अवश्य डाउनलोड़ करें। आप निराश नहीं होगें।

Hello English

Best English Learning App

Know about online learning app. read article, Best Online Learning Apps in India.

2. Babbel App

यह इंगलिश स्पीकिंग के लिये बहुत अच्छा है। इसके फीचर्स शानदार हैं। जिससे आपका शब्द ज्ञान बहुत अच्छा हो जायेगा।

यह एप विभिन्न प्रकार से सीखने की सुविधा देता है। जैसे रिक्त स्थान भरना।

किसी स्थान विशेष का वर्णन आदि। जिससे सीखने की प्रक्रिया बढ़ती है। प्रेक्टिस से अंग्रेजी के अध्ययन में निरंतरता आती है।

यहां प्रारंभ में सरल लेशन हैं। उसके पश्चात क्रमशः कठिनाई का स्तर बढ़ते जाता है।

समय समय पर आप टेस्ट के माध्यम से अर्जित ज्ञान की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

इसे Offline भी सीखा जा सकता है। इस एप के माध्यम से प्रारंभिक ज्ञान तो फ्री लिया जा सकता है।

लेकिन अंगे्रजी की एडवांस स्टडी के लिये आपको कुछ शुल्क देना होगा।

यह एप अंग्रेजी स्पीकिंग, राइटिंग आदि सीखने में मदद करता है। अतः इसे सीखने में शुल्क देने में कोई हर्ज नहीं है।

क्योंकि इसकी रेटिंग भी 4.5 है तथा इसे अब तक लगभग 5 लाख 83 हजार से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।

Best English Learning App. Share in your friends.

3. Duolingo English Learning App

सीखने के लिये आपकी मूल भाषा तथा जिसे सीखना है उसका चुनाव करें। फिर आपको अपनी पसंद का चयन करना है। आप भाषा को प्रारंभ से अंत तक सीखना चाहते हैं। अथवा अपने ज्ञान के स्तर में सुधार करना चाहते हैं। यहां टेस्ट के माध्यम से पता चलता है कि आपने कितना सीखा है। इसके पश्चात यह एप सामग्री प्रदान करता है। यह हर बार बताता है कि आपने कितना सीखा है। गलत होने पर एप बताता है कि किस तरह से सुधार करना है। इस तरह से यह एप बहुत उपयोगी है। यह अंग्रेजी विस्तार से खीखने के लिये अच्छा एप है। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.6 है। इसे अभी तक 1 करोड़ 6 लाख से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इसकी डाउनलोड संख्या से ही आप इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं।

Best English Learning App

नोट: चित्र गूगल प्ले स्टोर से साभार।

क्या आप वाट्सएप के नये फीचर्स के बारे में जानते हैं? यदि नहीं तो पढ़ें, New WhatsApp features in Hindi.

4. Learn English Daily

यह एप इंगलिश सीखने के लिये उत्तम है। यहां सुन एवं बोलकर भाषा सीखी जा सकती है। इस एप्लीकेशन में हजारों शब्द एवं वाक्यांश हैं। इन्हें वक्ताओं द्वारा प्रस्तुत किया गया है। आप यहां अपना उच्चारण सुधार सकते हैं। यह स्पोकन इंगलिश तथा ग्रामर दोनों सीखने की सुविधा देता है। इसका सरल एवं सीधा सादा इंटरफेस प्रभावित करता है। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.4 है। इसे अभी तक 12 हजार से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। अंग्रेजी सीखने के लिये अच्छा माध्यम है।

5. Lingbe App

यह एप आपको सीखने के अतिरिक्त अन्य जानकारी भी देता है। जैसे आप सीखी गई अंग्रेजी का अभ्यास करना चाहते हैं। तब आपको इसकी आवश्यकता होगी। यहां लोग गु्रप में सीखते हैं। अपने सीखे हुये ज्ञान को एक दूसरे से साझा करते हैं। इस एप के माध्यम से भाषा के मूल जानकारों से मदद मिलती है। जैसे आप इंगलिश सीख रहे हैं तो यह अंग्रेजीभाषी लोगों से जोडेगा। एक तरह से आप टीचर भी हैं और लर्नर भी हैं। अतः दोस्ती तथा आनदं का अनुभव करते हुये यह एप सीखने में मदद करता है। इसका इंटरफेस सरल है। इसे लाग इन करना भी आसान है। आपकी मूल भाषा, रूचियों की जानकारी देकर लाग इन करें और सीखें। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.6 है। इसे अभी तक लगभग 28 हजार लोगों ने डाउनलोड किया है।

6. Awabe English Learning App

यह एप आपको 4000 से अधिक सामान्य वाक्यांशों और शब्दशः सीखने में मदद करता है।

ऐप पूरी तरह से ऑफलाइन काम करता है। यहां इंगलिश लर्निग को बेहतर बनाने के लिये बहुत सी जानकारी है।

एप्लिकेशन अनुवाद, ऑडियो और वीडियो सबक, और भाषा सीखने के खेल की सुविधा प्रदान करता है। आपको रोजाना बोलने, सुनने और याद रखने वाले परीक्षण भी प्राप्त होंगे जो आपके कौशल को आकर्षक बनाए रखेंगे। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.5 है। इसे अभी तक 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। यह बिलकुल फ्री है, अतः आप भी डाउनलोड करें एवं सीखें।

7. English Speaking Course

एन्ड्रायड मोबाइल यूजर्स के इंगलिश बोलने के लिये यह अच्छा एप है।

इसकी सहायता से सरलता से अंग्रेजी सीखी जा सकती है।

यहां अंग्रेजी बोलने का सम्पूर्ण पाठयक्रम है।

यह आपको इंगलिश की बुनियादी जानकारी देता है। यह ज्ञान आपके लिये उपयोगी हो सकता है। यहां दैनिक जीवन में काम में आने वाले अनेक वाक्यांश हैं। जिनकी सहायता से रोजमर्रा की अंग्रेजी अच्छी तरह से सीखी जा सकती है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना हो तो यह एप मदद करेगा। इसी तरह से काल सेन्टर या अन्य जाब की तैयारी के लिये भी यह उपयोगी है। आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। विशेष रूप से हिंदी से इंगलिश सीखने वालों के लियेे यह अच्छा एप है। इस एप पर अनेक ऐसे कोर्स हैं जो स्पीकिंग इंगलिश का प्रारंभिक ज्ञान देते हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 3.9 है। इसे अभी तक 14 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।

Best English Learning App. give your valuable opinion.

8. HinKhoj app

यह हिंदी भाषा में उपलब्ध एकमात्र एप है। यहां से आप बहुत से शब्द सीख सकते हैं। यहां अनेक प्रकार के शब्दों का खजाना है। यह आपके लिये उपयोगी साबित होगा। आप इस एप को offline भी चला सकते हैं। आपके ज्ञान को परखने के लिये यहां पर शानदार क्विज हैं। आप चाहे तो इस एप के संबंध में लोगों से चेट पर चर्चा कर सकते हैं। यह एकमात्र ऐसा एप है जो फ्री में उपलब्ध है। यहां पर खेल खेल में इंगलिश सीखी जा सकती है।

यहां उपलब्ध डिक्शनरी आपके बहुत काम की है। शायद इस डिक्शनरी का आपने कभी उपयोग भी किया होगा?

गूगल प्ले स्टोर पर इस एप की रेटिंग 4.4 है। इसे अब तक लगभग 5 लाख 50 हजार से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। अतः आप भी इसे डाउनलोड करें एवं इंगलिश सीखने का आनंद लें।

जानने के लिये पढ़ें, Top 10 Coupon Website se Kaise Bachat Kare

9. EnGuru mobile app

यह एप अनेक सुविधाओं से लेस है। यहां आप अपनी स्थानीय भाषा से अच्छी अंग्रेजी सीख सकते हैं।

यह एप विशेष रूप से स्पोकन इंगलिश के लिये बहुत अच्छा है।

यहां पर तमिल, मलयालम उर्दू सहित अन्य भारतीय भाषा में सीखने की सुविधा है। यहां पर अनेक प्रकार के गेम है। यह आपकी स्पोकन इंगलिश की क्षमता को बेहतर बनाते हैं।

इस एप पर बहुत आसानी से English बोलना सीखा जा सकता है।

लेकिन इसकी सुविधाएं फ्री में नहीं है। वैसे तो आप जानते है, फ्री कुछ भी नहीं मिलता है।

फिर भले ही कोई कितने ही दावे करे। अतः सबसे पहले यहां के डेमो लेक्चर देखें, उसके पश्चात निर्णय लें। इस एप के टीचर हावर्ड एवं कैम्ब्रिज से पासआउठ हैं। यह विशेषज्ञ आपकी सीखने की प्रक्रिया में मददगार साबित होगें। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.5 है। इसे अब तक 45 हजार से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।

10. English of Hindi Conversation Sentences App

यह एप पूरी तरह से फ्र्री उपलब्ध है। इसमें लगभग 10 हजार से अधिक वाक्यांश हैं।

इन्हें दैनिक उपयोग में लिया जा सकता है। यह वाक्य इंगलिश स्पीकिंग के लिये बहुत अच्छे हैं।

आपको यह वाक्य दैनिक वार्तालाप में बहुत मदद करेगें। यदि आप हिंदी माध्यम के छात्र हैं तो यह और भी उपयोगी है। इसकी सहायता से अच्छी तरह से अनुवाद करना सीखा जा सकता है। इसका इंटरफेस बहुत सरल तथा आकर्षक है। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4 है। यह नया एप है इसे अभी केवल कुछ लोगों ने ही डाउनलोड किया है। लेकिन जल्दी ही यह लोकप्रिय हो जायेगा।

Best English Learning App. Read & share.

आप Pradhan Mantri Awas Yojana ka Labh Kaise Le, पढ़िये और मित्रों को शेयर कीजिये।

कुछ जरूरी टिप्स

अपने लिये एप का सलेक्शन करते समय निम्न बातों का ध्यान रखें–

  • आपको कितनी इंगलिश आती है। इसका ध्यान रखें।
  • क्या आप प्रारंभ से सीखना चाहते हैं? उसी के अनुरूप एप का चुनाव करें।
  • यदि आपकी प्राथमिकता स्पोकन इंगलिश है तो उसी के अनुसार एप चुनें।
  • अनुवाद का ज्ञान प्राप्त करने के लिये प्रेक्टिस देने वाले एप का चुनाव करें।
  • मनोरंजन के लिये सीखना है तो फ्री में उपलब्ध एप चुनें।
  • किसी भी एप पर सीखना शुरू करने के पश्चात उसे बीच में अधूरा ना छोडें।
  • विशेषज्ञों से हमेशा सलाह लेते रहे। भले ही आनलाइन अथवा आफ लाइन सलाह ही क्यों ना हो।
  • सीखने के दौरान अपने दो मित्रों से लर्निग साज्ञा करें।

हमारी सलाह

आप अच्छी अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो निम्न एप पर अभ्यास करें–

  • प्रारंभिक स्तर से हाई लेवल तक इंगलिश लर्निग के लिये सबसे Duolingo अच्छा एप है। इसका इंटरफेस आपको पसंद आयेगा।
  • आपके बिलकुल फ्री में हिंदी एप चाहिये तो आप को HinKhoj app अजमायें। यह भारतीय एप है। जिसे आप अवश्य पसंद करेगें।
  • यदि आप किसी इंगलिश स्पीकिंग कोर्स की तलाश में हैं तो आपके लिये English Speaking Course बहुुत अच्छा है। हिंदी माध्यम से स्पोकन इंगलिश सिखाने वाला यह एप शानदार है।

निष्कर्ष

इस लेख मेें सुझाये गये सभी एप अच्छे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य इंगलिश लर्निग एप हैं। जिनकी भी सहायता ली जा सकती है। उनके संबंध में हम अन्य लेख में चर्चा करेगें। फिर भी हमारा सुझाव है कि आप फ्री एप से शुरूआत करें। सीखने के लिये कम से कम दो मित्रों को भी तैयार करें। जिससे आप वार्तालाप के माध्यम से प्रेक्टिस कर सकें।

हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है। शुरूआत कीजियें, आप कुछ दिनों में इंगलिश के एक्सपर्ट हो जायेगें।

Best English Learning App.

विशेष: इस लेख के लेखन के लिये किसी भी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है। इंगलिश लर्निग एप के संबंध में अधिक जानकारी के लिये गूगल प्ले स्टोर पर विजिट करें। वहां से आपके एन्ड्रायड मोबाइल में एप डाउनलोड कर उपयोग में लें। किसी तरह की परेशानी हो तो संबंधित एप की वेबसाइट पर सम्पर्क करें।

Best English Learning App. Go for english Speaking & learning.

निम्नलिखित लेख भी अवश्य पढ़ें एवं आपके अमूल्य विचारों से अवगत करायें।

Leave a Reply