Best Institute for Open Schooling NIOS

Best Institute for Open Schooling NIOS

क्या आप या आपका कोई रिश्तेदार स्कूल शिक्षा से वंचित है? आपका बच्चा किसी कारणवश नियमित रूप से स्कूल शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाया है। तो NIOS आपके लिये ही है। यहां से आपका बच्चाकक्षा 12 वीं तक स्कूल शिक्षा प्राप्त कर सकता है। आप पढ़ रहें हैं आलेख, Best Institute for Open Schooling NIOS.

लेख को चार प्रमुख भागों में बांटा गया है–

Best Institute for Open Schooling NIOS

Quality education by NIOS

स्कूल शिक्षा के लिये सुविधा

Institute ने स्कूल शिक्षा के लिये बहुआयामी कार्य किया है। यह अप्रवेशी अथवा शाला त्यागी बच्चों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षित कर रहा है।

इस संस्थान में कक्षा 10 वीं एव 12 वीं के लिये लचीली शिक्षा प्रणाली उपलब्ध है।

NIOS की मान्यता

NIOS मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के अधीन कार्यरत है। इसका सिलेबस भारत सरकार के सभी विश्वविद्यालयों में मान्य है।

दूरस्थ शिक्षा संस्थान होते हुए भी यह गुणवतापूर्ण शिक्षा से कोई समझौता नहीं करता है।

This is an article on Best Institute for Open Schooling NIOS.

विश्व स्तर पर प्रमाणिकता

यह संस्थान विश्व का सबसे बड़ा दूरस्थ स्कूल शिक्षा संस्थान है। यह आईएसओं 9001ः2008 से प्रमाणित है।

पाठयक्रम की उपलब्धता

संस्थान के पाठयक्रम वर्षभर उपलब्ध रहते हैं। वर्ष में दो बार प्राय अप्रैल तथा अक्टूबर माह में परीक्षा होती है। सेकेण्ड्री के लिये छात्र को लिखकर देना होता है कि वह इस कोर्स के लिये योग्य है।

आपकी आयु इसके लिये न्यूनतम 14 वर्ष होना चाहिये।

कक्षा 12 वीं के लिये कक्षा 10वीं अथवा समकक्ष परीक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड उतीर्ण होना आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिये संस्थान की वेबसाईट पर विजिट करें।

आयु इसके लिये न्यूनतम 15 वर्ष होना चाहिये

अन्य पाठयक्रम

संस्थान परंपरागत पाठयक्रमों के अतिरिक्त व्यवसायिक पाठयक्रम भी उपलब्ध कराता है। जिसकी मान्यता देशभर के संस्थानों में है।

इन पाठयक्रमों में अनेक प्रचलित तथा नवीन व तकनीकी पाठयक्रम शामिल है।

पाठयसामग्री की उपलब्धता

NIOS नियमित रूप से मुद्रित सामग्री प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त रेडियों प्रसारण भी उपलब्ध है।

संस्थान की बेवसाईट पर भी पाठयसामग्री है। जिसका लाभ पाठक ले सकता है।

सामग्री सरल भाषा में है। यह सामग्री हिदी तथा अंग्रेजी माध्यमों में उपलब्ध है।

आप पढ़ रहें हैं आलेख, Best Institute for Open Schooling NIOS.

शुल्क व अन्य व्यय

संस्थान के लिये कोई भी व्यक्ति आनलाईन आवेदन कर सकता है।

नाममात्र के शुल्क पर संस्थान में रजिस्टेशन की प्रक्रिया सम्पन्न हो जाती है।

शुल्क से संबंधित जानकारी Fee & Exam में दी गई है।

Read another article Best online earning app in India 2021.

Best Institute for Open Schooling NIOS

स्टडी सेन्टर

NIOS ने देशभर में अनेक विद्यालयों को स्टडी सेन्टर बनाया है। यहां विद्याथी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर Practical कर सकता है।

स्टडी सेन्टर पर पाठयक्रम को सरलीक्रत करने के लिये विद्वान शिक्षक उपलब्ध है।

संस्थान संबंधी अन्य विवरण

इस आलेख में एनआईओएस के संबंध में संक्षिप्त व सूचनात्मक जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिये आप संस्था की वेबसाईट https://www.nios.ac.in पर विजिट करें।

स्टडी सेन्टर से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न प्रदेशों में रीजनल सेन्टर से भी इस महत्वपूर्ण संस्थान के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Best Institute for Open Schooling NIOS

Available different courses

यहां पर निम्नलिखित प्रमुख कोर्स उपलब्ध हैं-

Best Institute for Open Schooling NIOS

सेकेण्ड्री कोर्स

यह प्रोग्राम कक्षा 10 के समकक्ष है। इसे दो ग्रुप में बांटा गया है।

First group

पहले Group में हिंदी अंग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषायें हैं।

इनमें से कम से कम एक भाषा का चयन करना आवश्यक है। आप चाहें तो अधिकतम दो भाषायें भी चुन सकते हैं।

Second group

दूसरे ग्रुप में विभिन्न विषय हैं। दोनों group से कुल मिलाकर 5 विषयों का चयन करना अनिवार्य है।

अतिरिक्त दो विषय का भी चयन किया जा सकता है। दूसरे group में गणित विज्ञान, सा.विज्ञान सहित अन्य विषय हैं।

Selection of subject

आप अपने भविष्य के प्लान के आधार पर विषय का चयन करें।

जिससे आगे अध्ययन अथवा रोजगार में किसी तरह की परेशानी ना हों। यह पाठ्यक्रम gread आधारित है।

Age & document

इस पाठ्यक्रम के लिये आपकी आयु जुलाई 31 को 14 वर्ष पूर्ण होना चाहिये।

आपको यहां आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी।

Study center & course duration

आपकी सहायता के लिये विभिन्न राज्यों में स्टडी सेंटर हैं।

इस कोर्स को आप अधिकतम दो वर्ष में पूर्ण कर सकते हैं।

Exam for Course

परीक्षा वर्ष में दो बार होती है। सामान्यतः परीक्षायें अप्रेल-मई तथा नवम्बर दिसम्बर में आयोजित की जाती है। परीक्षा को दो अथवा अधिक प्रयास में पूर्ण किया जा सकता है।

Practical exam

प्रायोगिक परीक्षा भी अध्ययन केन्द्रों पर आयोजित की जाती है। सभी प्रकार का स्टडी मटेरियल रजिस्ट्रेशन के साथ ही भेज दिया जाता है।

अधिक जानकारी के लिये संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करें।

Best Institute for Open Schooling NIOS

सीनियर सेकेण्ड्री

दसवीं कक्षा उतीार्ण कर चुके छात्रों के लिये सीनियर सेकेण्ड्री है। इसे विश्वस्तरीय बनाया गया है।

Syllabus for future

पाठयक्रम विविधतापूर्ण है। यह सभी के लिये उपयोगी है। वास्तव में यह पाठ्यक्रम भविष्य की बुनियाद है। इसमें आपको 5 विषयों का चयन करना है।

Distribution of Course

पाठ्यक्रम को 5 ग्रुप में बांटा गया है। कम से कम एक भाषा का चयन करना अनिवार्य है। आप चाहें तो 2 भाषा का चयन भी कर सकते हैं।

A Group

ग्रुप ए में भाषायें हैं, इनमें हिंदी, अंग्रेजी आदि भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है।

B Group

ग्रुप बी में गणित, होम साइंस तथा कामर्स के विषय हैं।

C Group

ग्रुप सी में भौतिकी, इतिहास आदि विषयों को शामिल किया गया है।

D Group

ग्रुप डी में रसायन शास्त्र राजनीति शास्त्र एवं अन्य विषया हैं।

E Group

इसी तरह से ग्रुप ई में जीव विज्ञान, एकाउंट आदि विषय हैं।

F Group

ग्रुप एफ में कम्प्यूटर साइंस, समाज शास्त्र जैसे अनेक विषय है।

Selection of Subject

आपको ग्रुप सी, डी, ई एवं एफ से केवल एक विषय के चयन की अनुमति है।

Additional Subject

आप अपनी सुविधा के अनुसार दो अतिरिक्त विषय भी ले सकते हैं। इस तरह से यह पाठयक्रम बहुत लचीला है।

Practical Exam

प्रायोगिक परीक्षायें अध्ययन केन्द्रों पर ही आयोजित की जाती है।

Study Material

संस्थान अच्छी क्वालिटी की प्रिटिंग में पठनीय स्टडी मटेरियल भेजता है।

Student Support

आपको परामर्श की सुविधा भी है। अध्ययन केन्द्रों पर विषय के विशेषज्ञों से चर्चा कर अपने डाउट क्लीयर कर सकते हैं।

Examination

वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है। सामान्यतः परीक्षायें अप्रेल, मई तथा नवम्बर दिसम्बर में होती है।

Maximum course duration

इस पाठयक्रम को अधिकतम 2 वर्ष में पूर्ण करना है। इसमें gread सिस्टम है। अतः आपको यहां उच्च कोटी का ज्ञान मिलता है।

Best Institute for Open Schooling NIOS is an article for Everyone.

ओपन बेसिक एज्यूकेशन

संस्थान ओपन बेसिक एज्यूकेशन भी उपलब्ध कराता है।

Primary Education

यहां कक्षा 1 से 3, 4 से 5 तक के लिये प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध है।

Junior Secondary Education

इसी तरह से कक्षा 6 से 8 तक के लिये भी पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

इन पाठ्यक्रमों को क्रमश ए, बी तथा लेवल सी में विभाजित किया गया है।

Maximum age limit

यह शिक्षा 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिये है।

Medium of Study

प्रायः सभी पाठ्यक्रम हिंदी तथा English माध्यम में हैं। इस तरह से NIOS कम्पलीट शिक्षा संस्थान बन जाता है।

Read other article Best money making apps.

अधिक जानकारी के लिये NIOS की साइट पर विजिट करें।

Best Institute for Open Schooling NIOS

वोकेशनल एज्यूकेशन

एनआईओएस द्वारा अनेक प्रकार के डिप्लोमा पाठ्यक्रम उपलब्ध कराये गये हैं। यह आज की व्यवसायिक जरूरतों को पूरा करते हैं।

Time duration

कुछ डिप्लोमा पाठ्यक्रम 1 वर्ष की अवधि के हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ पाठयक्रम 6 माह की अवधि के हैं।

Qualification for Diploma

एक वर्ष के पाठयक्रम की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वीं अथवा सीनियर सेकेण्ड्री है। 6 माह के पाठ्यक्रमों के लिये सेकेण्ड्री अथवा 10 वीं उतीर्ण होना आवश्यक है।

Syllabus on Study Center

कुछ सिलेबस स्टडी सेन्टर के माध्यम से संचालित किये जाते हैं।

इन प्रोग्राम में रेफ्रीजरेशन एण्ड एयरकंडीशनिंग, कम्प्यूटर, हेल्थ केेयर, टूरिज्म जैसे अनेक पाठयक्रम हैं।

Other Vocational Course

वहीं दूसरी ओर योग, पेकेजिंग, कृषि, टायपिंग, मुर्गी पालन, बायो तथा सोलर एनर्जी के पाठयक्रम भी हैं।

संस्थान नाम मात्र के शुल्क पर विविध प्रकार के डिप्लोमा प्रदान करता है।

Diploma for Employment

यह केवल डिप्लोमा नहीं है। इनके अध्ययन से विद्यार्थी रोजगार प्राप्त कर सकता है। वह चाहे तो स्वयं का व्यवसाय भी कर सकता है।

Exam for Diploma Course

डिप्लोमा की परीक्षा प्रणाली लचीली है। स्टडी सेंन्टर पर आयोजित होने वाले डिप्लोमा पाठ्यक्रम शैद्धांतिक के साथ प्रायोगिक कौशल भी प्रदान करते हैं।

Best Institute for Open Schooling NIOS

एलीमेंट्री एज्यूकेशन में डिप्लोमा

यह प्रोग्राम सेवारत शिक्षकों के लिये है। इसका उद्देश्य बुनियादी शिक्षा की जानकारी देना है।

Read, How to earn money without investment.

Education for Teachers

इसे मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की अनुशंसा पर तैयार किया गया है। यह प्राथमिक तथा माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के कौशल में वृद्धि करता है।

पाठ्यक्रम में Quality स्टडी मटेरियल प्रदाय किया जाता है।

इसके संबंध मे अधिक जानकारी उपलब्ध मैनुअल से प्राप्त की जा सकती है।

मैनुअल का लिंक लेख के साथ दिया गया है।

अन्य पाठ्यक्रम

इस संस्थान ने जीवन कौशल शिक्षा के लिये कुछ अन्य प्रोग्राम उपलब्ध कराये हैं।

Course for life & skills

इसके संबंध में अधिक जानकारी लेख के साथ उपलब्ध लिंक से प्राप्त की जा सकती है। विस्तार से जानने के लिये NIOS की वेबसाइट पर विजिट करें।

Fee & Exam

संस्थान की फीस अन्य शिक्षण तथा दूरस्थ संस्थाओं की अपेक्षा बहुत कम है। इतने कम शुल्क में विश्व में शायद ही कोई संस्थान उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करता हों?

परीक्षा के लिये अलग से शुल्क देय होता है। अतः NIOS की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें। निम्न लिंक फीस तथा शुल्क से संबंधित हैं।

इन्हें क्लिक करने पर शुल्क की जानकारी प्राप्त होगी।

NIOS के विभिन्न पाठ्यक्रमों का शुल्क विवरण

संस्थान की परीक्षाओं (Evaluation System) के लिये जानकारी एवं विवरण

Best Institute for Open Schooling NIOS

नीचे कुछ महत्वपूर्ण लिंक दिये जा रहे हैं। इन पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यदि आप और भी अधिक जानकारी चाहते हैं तो NIOS की साइट पर विजिट करें।

अब यह संस्थान देश ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। अनेक देशों के छात्र यहां से अध्ययन कर महत्वपूर्ण पदों पर आसीन है। नौकरी के साथ साथ अनेक छात्र यहां से अध्ययन कर अपना व्यवसाय भी कर रहे हैं। NIOS की साइट पर विभिन्न क्षेत्रों में सफल छात्रों (Success Stories) की जानकारी है। इसे अवश्य पढ़ें। आपको प्रेरणा मिलेगी।

आपको यह लेख कैसा लगा? आपके विचारों से अवश्य अवगत करायें। हमें आपके विचार जानकर प्रसन्नता होगाी। इस लेख को लाइक करें, सोशल मीडिया पर मित्रों को शेयर करें। जिससे अन्य लोगों को भी Best Institute for Open Schooling NIOS से संबंधित जानकारी मिलेगी।

Writer of article

best nios
इस लेख के लिये किसी तरह का पारिश्रमिक नहीं लिया गया है।

नोट: लेख की समस्त जानकारी NIOS की वेबसाइट से ली गई है। समय समय पर पाठ्क्रमों एवं जानकारी में परिवर्तन होता रहता है। अतः नवीनतम जानकारी के लिये नियमित रूप से NIOS की साइट पर विजिट करते रहें।

आपके घर के लिये शानदार होम एण्ड किचन उपकरण की जानकारी प्राप्त करें एवं खरीदें।

Read following article –

Leave a Reply